मूली का अचार - Mooli ka Achar Recipe - Radish Pickle

खाने के साथ में अचार होते हैं तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है और भूख भी बढ़ जाती है. मौसम के हिसाब से सब्जियों के अचार भी कई तरह के बनाये जाते हैं जो 15-दिन से 1 माह तक रख कर खाये जा सकते हैं इसी श्रंखला में प्रस्तुत है मूली का अचार (Radish Pickle Recipe)
Read: Radish Pickle Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mooli ka Achar
- मूली- 500 ग्राम (2-3 मूली)
- सरसों का तेल - 1/4 कप
- सिरका - 1/4 कप
- नमक - 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हींग पाउडर - 2 पिच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच
- राई - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Radish Pickle
मूली को धोइये, सुखाइये और छील कर लम्बे पतले टुकड़े में काट लीजिये.
कटी मूली में 3/4 छोटी चम्मच नमक मिलाइये, नमक लगी मूली किसी ट्रे में रखकर 2-3 घंटे के लिये धूप में रख दिजिये, ट्रे को थोड़ा तिरछा करके रखें ताकि मूली से निकला पानी नीचे की ओर आ जाय, ये मूली से निकले रस को हटा दीजिये.

मूली से पानी सूखने के बाद, मूली अचार के लिये तैयार है. कढ़ाई में मेथी अजवायन डालकर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये, भुने मसाले प्याली में निकाल लीजिये, ठंडा होने के बाद भुने मसाले और राई को दरदरा पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में मूली डालकर 2 मिनिट तक भून लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, मूली में हींग, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाइये और भुने मसाले भी डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. अचार को थोड़ा ठंडा होने के बाद, सिरका डालकर मिला दीजिये. मूली का अचार तैयार है.
मूली के अचार (Radish Pickle) को पूरी तरह ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. कन्टेनर को 3 दिन तक धूप में रख दीजिये, अचार ज्यादा स्वादिष्ट और ज्यादा चलते हैं. मूली का अचार को अभी भी खाया जा सकता है, लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन के बाद मिलता है. मूली के अचार को 1 माह तक रख कर खा सकते हैं.
Mooli ka Achar Recipe | Radish Pickle Recipe Indian video in Hindi
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विभूति, जी हां मिलाया जा सकता है.
निशा: कुसुमा जी, मसाले में अगर राई अधिक डाल दें तो स्वाद हल्का कड़वा हो सकता है, अचार में थोड़ा में 2 टेबल स्पून सरसों का तेल और 2 टेवल स्पून सिरका मिला दीजिये, 1/2 -1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार नमक डाल दीजिये 2 -3 दिन में अचार अच्छा हो जाना चाहिये.
निशा: प्राची, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please up load garlic pickle recipe onyour web site. I am found of the recipes at your site & have tried so many.
thanks.
निशा: शिल्पी,मूली को बिना पकाये भी अचार बनाया जा सकता है, लेकिन मूली को थोड़ा पकाने से वह हल्की नरम हो जाती है, और अचार अधिक दिन तक चलता है.
kya aap mujhe dosa banae ki recipies bta sakte hai...samhar or white chatni or aallu masala jo dosa main dalta hai.
निशा: नकुल, दोसा, सांबर , मुंगफली और नारियल की चटनी ये सभी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: जी अल्का मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: संचिता, आप सबको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks pahle mujhe achha kuch bhi banana nahi aata tha aur time bhi nahi hota tha mere pass i am a working women par ab main thoda bahut aapki sight par se dekh kar bana leti hun bachhe kush ho jate hain aur main bhi n
nisha ji maine amle ka achar aap ki vidhi anusar hi banaya tha par 6-7 din ke baad usme phaphundi aa gai
please help me
mamta.
निशा: ममता, अचार में जरा भी नमी, गीली चम्मच्च डालने से या कहीं से भी चली जाय तो अचार बहुत जल्द खराब हो जाते हैं, अचार को सूखी चम्मच से निकालिये और चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिये अचार जल्दी खराब नहीं होता, अचार को ज्यादा समय तक रखने के लिये, अचार में इतना सरसों का तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.
निशा: शवाना, सिरका की जगह आप नीबू का रस डाल सकती हैं.
निशा: नम्रता, अचार बिना विनेगर के भी बनाया जा सकता है, लेकिन विनेगर डालने से अचार का स्वाद और अचार की लाइफ दोंनो बड़ जाते हैं.
निशा: राखी, कुकर में केक बनाने की रैसिपी का वीडियो भी दिया हुआ है, आप सर्च बटन पर "कुकर में केक बनाइये लिखकर " रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: सोभना, व्हाइट विनेगर है.
निशा: अनु, सिरका को विनेगर कहते हैं.