मूली का अचार - Mooli ka Achar Recipe - Radish Pickle

📅 10 फरवरी 2012 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 48 कमेंट ★ 3.0 (6285)


खाने के साथ में अचार होते हैं तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है और भूख भी बढ़ जाती है. मौसम के हिसाब से सब्जियों के अचार भी कई तरह के बनाये जाते हैं जो 15-दिन से 1 माह तक रख कर खाये जा सकते हैं इसी श्रंखला में प्रस्तुत है मूली का अचार (Radish Pickle Recipe)

Read: Radish Pickle Recipe in English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for  Mooli ka Achar

  • मूली- 500 ग्राम (2-3 मूली)
  • सरसों का तेल - 1/4 कप
  • सिरका - 1/4 कप
  • नमक - 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • हींग पाउडर - 2 पिच
  • अजवायन - आधा छोटी चम्मच
  • मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच
  • राई - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Radish Pickle
मूली को धोइये, सुखाइये और छील कर लम्बे पतले टुकड़े में काट लीजिये.

कटी मूली में 3/4 छोटी चम्मच नमक मिलाइये, नमक लगी मूली किसी ट्रे में रखकर 2-3 घंटे के लिये धूप में रख दिजिये, ट्रे को थोड़ा तिरछा करके रखें ताकि मूली से निकला पानी नीचे की ओर आ जाय, ये मूली से निकले रस को हटा दीजिये.

मूली से पानी सूखने के बाद, मूली अचार के लिये तैयार है. कढ़ाई में मेथी अजवायन डालकर हल्के ब्राउन होने तक भून  लीजिये, भुने मसाले प्याली में निकाल लीजिये, ठंडा होने के बाद भुने मसाले और राई को दरदरा पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में मूली डालकर 2 मिनिट तक भून लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, मूली में हींग, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाइये और भुने मसाले भी डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. अचार को थोड़ा ठंडा होने के बाद, सिरका डालकर मिला दीजिये. मूली का अचार तैयार है.

मूली के अचार (Radish Pickle) को पूरी तरह ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. कन्टेनर को 3 दिन तक धूप में रख दीजिये, अचार ज्यादा स्वादिष्ट और ज्यादा चलते हैं. मूली का अचार को अभी भी खाया जा सकता है, लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन के बाद मिलता है. मूली के अचार को 1 माह तक रख कर खा सकते हैं.

Mooli ka Achar Recipe | Radish Pickle Recipe Indian video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (6285 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (48)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Saroj
Kya sirka dalna jaruri h?
NishaMadhulika
सरोज जी, सिरका डालने से अचार की शैल्फ लाइफ बढ़ जाती है. आप इसमें सिरका के बदले नींबू का रस भी उपयोग कर सकते हैं.
raj
Desi ghee dal le to srso k oil ki jgh

निशा: राज जी, अचार तेल से ही अच्छा लगता इसमें घी नहीं डाला जाता.
Manjula
निशा जी राई मतलब काली सरसो या बारीक वाली राई

निशा: मंजुला जी, राई बारीक होती है.
nabila
Kia sirka zaruri h moli k achar me

निशा: नबीला जी, नही. आप सिरके की जगह नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
Jc chandel
Can store in plastic container?

निशा: चंदेल जी, हां बिल्कुल कर सकते हैं.
shakuntala dhuria
Mooli ko bina tel me bhoone achar nahi bana sakte

निशा: शकुंतला जी, बिल्कुल बना सकते है.
Nishu
मैम, अचार में सिरका गरम करके डालना चाहिए या ऐसे भी डाल सकते है। वाइट और ब्लैक कोई भी सिरका यूज़ कर ले। क्वांटिटी एक जैसी ही रखनी है क्या।।।।

निशा: निशु जी, सिरका बिना गरम करे ही डालना है, कोई भी सिरका इस्तेमाल किया जा सकता है.
indu singh
Thank you nisha mam hamesa sath dene k liye

निशा: इंदु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
princr kumar
Aawle air multi ke achar ko adhik se adhik din taq rakh kar Khane ka triqa bataye
निशा: प्रिंस जी, अचार में सिरका मिला कर रखने या उसे तेल में डुबाकर रखने से वह अधिक समय तक चलता है.
Dr. rajni
Night ji
What is horseradish, what is it called in punjab?
Rain
Mooli ko kaat kr .namak dalne k baad ...dhoop m sukhna hota hain ya fir room temperature m?????? Oil kam yaa jayda le skte hai...oil kitna lena hai ...plz madam bataiye....

निशा: रेन जी, नमक लगी मूली किसी ट्रे में रखकर 2-3 घंटे के लिये धूप में सुखाएं धूप नहीं हो तो पंखें की हवा में रख दीजिए और तेल इसी मात्रा में लेना है.
rekha
Very nice your recipe

निशा: रेखा जी बहुत बहुत धन्यवाद.
S S PARMAR
before making the achaar, can we dry out the material like, cut pieces of mooli, shalzam, and gobhi in our over.
anam
mooli ka paani ka kia karna
निशा: अनम जी, मूली से निकले हुये रस या पानी को फेंक दीजिये.
Tanushree
Hi we all liked your recipe very much it was very tasty and mouth watering

निशा: तनुश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dinbandhu
Sirka kaise Banta hai,
Bazar me kon si dukan par milta hai.

निशा: दीनबंधु जी, सिरका आसानी से किसी भी किराना स्टोर से मिल सकता है.
nasreen
nisha gee achar ko dhoop me mu band kar ke sukhayen ya khol kar
snigdha
Nisha ji..kya hum achar me ghar ka bana sirka use kar sakte hain???
निशा: स्निग्धा जी हां अवश्य यूज कर सकते हैं.
ANIL SHARMA
Madam Muli ka achar bahut hi achha banta hai.After fifteen days it is well.
निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gaurav Raj
Thanks for help us
Shallu
Nishaji.pickle Bahutu accha bana.3din kisi nw wait bhe nhi ki.thankyou so much.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maahi ashraf khan
Hii..mam howz uh?? Actually m going to make dz raddish pickle so plzz kya ap bta sakti ho ye raai kya h???
Usha
Nisha ji, Mooli ko chanv mein bhi sukha saktey hein kya.
निशा: ऊषा जी, हां छाया में सुखाया जा सकता है.
santosk kumar
Hello mam,
Can i use synthetic vinegar ?
-santosh


निशा; संतोष जी हां ये विनेगर अचार में यूज कर सकते हैं.
sheru
kya vinegar kabhi kharab hota hai on bottle expiry date is mentioned why???????
vikas mishra
ok madam main aapki koshis ke safal hone ka intezaar karoong
vikas mishra
madam ji plz plz mujhe baans ka achhar kaise bnate hai plz bataengi aap . maine market se ek baar khareeda tha to bahut pasand aaya tha tb se main ye jaanna chahta hu ki wo bnta kaise hai ( baans ek ped h jisse baans niklte hai . )
निशा: विकास मैं कोशिश करूंगी.
सुनीता शर्मा
निशा जी मूली का आचार बहुत स्वादिष्ट बना।
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonika garg
nisha ji namaskar, aap ki btayi bahut si recipes bnayi, methi ki launji aur mooli ka achar bhi bnaya,sabhi ko bahut psand aaye,thanks.
निशा: सोनिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka
Mughe balusahi recipe bahut achhi lagi aur saral bhi
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यबाद.