Mewa ki Kheer Recipe मेवे की खीर

मेवे की खीर (Mewa ki Kheer) बहुत स्वादिष्ट होती है. मेवा की खीर तो आप कभी भी बनाकर खा सकते है. मेवा की खीर में अनाज या चावल नहीं होता है इसलिये इसे आप जन्माष्टमी या उपवास के समय भी खा सकते है. तो आईये आज ही बनाते हैं, मेवे की खीर.
Read: Mewa ki Kheer Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mewa ki Kheer
- दूध - 1/2 लीटर (2.5 कप)
- मखाने - 1/2 कप
- काजू - 10 से 12
- किशमिश - 2 टेबल स्पून
- बादाम - 10
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून
- चीनी - 1/4 कप
- सूखा नारियल - 1 से 2 इंच टुकड़ा
- इलाइची - 3 से 4
- पिस्ते - 8 से 10
विधि-How to make Mewa ki Kheer
किसी भगोने में दूध डालकर उबलने रख दीजिए. भगोने को इस्तेमाल करने से पहले उसे धो ज़रूर लें क्योंकि सूखे भगोने में दूध उबालने से यह तले पर लगकर जल सकता है.
इसी बीच मेवों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. नारियल को एकदम पतला-पतला काटिए. इलायची को भी छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए.
दूध में उबाल आने के बाद सारे मेवे- मखाने, काजू, बादाम, चिरोंजी, किशमिश और नारियल दूध में डाल दीजिए . दूध को चमचे से अच्छी तरह चलाकर मेवे मिला दीजिये.
10 मिनिट तक धीमी गैस पर खीर पकने दीजिये. हर 2-3 मिनिट के बाद खीर को चमचे से चलाते रहिये. आप देखेंगे कि खीर गाड़ी हो गई है और चमचे से जब आप खीर को ऊपर से गिरायें तो मेवे और दूध एक साथ गिरना चाहिये.
खीर में चीनी मिला दीजिये और इसमें इलाइची पाउडर डालकर भी मिक्स कर दीजिए. गैस बन्द कर दीजिये और खीर को 2 मिनिट के लिए ढक दीजिए ताकि इलायची की महक मेवों में अच्छी तरह से समा जाए और चीनी भी घुल जाएगी.
खीर को प्याले में निकाल लीजिये और पिस्तों से गार्निश कर दीजिए. मेवा की खीर को गरमा गरम या ठंडी जैसे चाहें खाएं. वैसे खीर को फ्रिज में 2 से 3 घंटे के लिए रखकर ठंडा-ठंडा सर्व किया जाए, तो इसका ज़ायका बेहद उम्दा लगता है.
सुझाव
- ऊपर दिये गये मेवे में से यदि कोई मेवा नहीं मिल पाये तो कोई समस्या नहीं है, जितनी मेवा आपके पास हैं खीर उन्हीं से बना लीजिये, आपको जो मेवा नहीं पसन्द हो उसे हटा सकते हैं, और जो मेवा ज्यादा पसन्द हो उसे ज्यादा डाल सकते हैं.
- खीर के लिए फुल क्रीम मिल्क लें, तो खीर ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
- आप खीर को थोड़ा और पकाकर गाढ़ा करने चाहे, तो कर सकते हैं लेकिन अधिक गाढ़ी खीर उतनी अच्छी नही लगती.
कमेंट (29)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विक्रान्त जी, टेस्टी खीर है और सारी चीजें बहुत ही पौष्टिक है,खीर में स्वाद और पौष्टिकता दोंनों हैं.
निशा: हिमांशी जी, यह सिर्फ मेवों और दूध से बनी हैं. इसमें अनाज चावल का इस्तेमाल नही हुआ है. इसका सेवन व्रत उपवास में किया जा सकता है. यही इसकी विशेषता है. इसके अतिरिक्त यह जल्दी भी बन जाती है.
निशा: लता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, खीर के अधिक देर तक पकने पर खीर का कलर चेन्ज हो जाता है.
निशा: मनीष जी, इसमें कस्टर्ड पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: अचला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधुरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपको भी.
डिअर निशाजी मखाने क्या हे। किराना की दुकान में मिल जायेगा ना।
निशा: प्रीती जी, मखाने को पोपी सीड कहते हैं और किराना स्टोर से मखाना कह कर ले सकते हैं ये आसानी से मिल जाते हैं.
Kyu aisa hua pata nai
निशा: सरस्वती जी, प्लीज आप ये कमेन्ट पनीर की ख्रीर पर लिखें, मुझे रिप्लाई देने में आसानी होती है.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजुम जी, मखाना lotus seeds होते हैं, किराना शोप और ड्राई फ्रूट शोप पर मिल जाते हैं.
निशा: प्रतिक्षा जी, हां इसे फ्रिज में 24 से भी अधिक घंटे रखकर यूज किया जा सकता है.
निशा: जी हां अवश्य डालिये.
निशा; खुशबू, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं दिपावली पर कुछ नया देने की अवश्य कोशिश करूंगी.
निशा: खुशबू, बहुत बहुत धन्यवाद.
are added while preparing kheer then milk tends to get seperated so raisins should be added almost when kheer is done.
Somebody told me to first fry makhana for just five minutes and then add to milk. while making makhan kheer with this recipe, is there any difference in the taste ????
निशा: सुनीता, मखाने की खीर इस तरह भी बनाई जाती है.
ajia very happy to cook it,and pami is very happy to eat it.