दोसा सेन्डविच | School Tiffin Recipe Dosa Sandwich

दोसा सेन्डविच (Dosa Sandwich) बहुत ही स्वादिष्ट होती है, इसे सुबह के नाश्ते में या शाम की कम भूख में बना कर खा सकते हैं, बच्चों के टिफिन में रखने के लिये यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना है.
Read: School Tiffin Recipe Dosa Sandwich Recipe in English
Ingredients for Dosa Sandwich
दाल चावल का इडली मिश्रण - 1 1/2 कप
ब्रेड - 4
नमक - 1/3 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
अदरक - आधा इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई (यदि आप चाहें)
तेल - 2 टेबल स्पून
How to make Dosa Sandwich
इडली मिश्रण में नमक, हरा धनियां और अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.
तवा गरम कीजिये और थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कीजिये.
ब्रेड को मिश्रण में दोनों तरह से लपेटिये और गरम तवे पर सिकने के लिये रखिये, सेन्डविच के चारों ओर एक छोटी चम्मच तेल डालिये और थोड़ा सा तेल सेन्डविच के ऊपर भी डालिये.

सेन्डविच के निचली सतह ब्राउन होने पर, सेन्डविच को पलटिये और दूसरी ओर भी ब्राउन होने तक सेकिये. सिकी हुई सेन्डविच किसी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारी सेन्डविच इसी तरह से सेक कर तैयार कर लीजिये.
दोसा सेन्डविच को हरे धनिये की चटनी या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.
दोसा सेन्डविच बच्चो के टिफिन में टमाटो सास के साथ रखिये.
सुझाव:
दोसा सेन्डविच (Dosa Sandwich) को सूजी और दही के मिश्रण से भी बिलकुल इसी प्रकार बनाया जा सकता है. सूजी और दही का मिश्रण बनाने के लिये एक कप सूजी को एक कप फैटे हुये दही में अच्छी तरह मिलायें, 10 मिनिट रखें और उपरोक्त सारे मसाले मिलाकर इसी तरह सेन्डविच बनालें.
School Tiffin-Dosa Sandwich Recipe video in Hindi
कमेंट (50)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दोसे के घोल को इतना पतला कर लीजिये कि यह गिराने पर थक्के की शक्ल में न गिरकर मोटी धार बनकर गिरे
we understand very fast and i have make your 25 dishes. Thankyou
निशा: सुनीता, आप जोव के बाद भी इतनी मेहनत से सीख कर नये नये खाने बनाती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, आप रवा इडली रैसिपी देखिये, ये सूजी और दही से ही बनी है, धन्यवाद.
thank u,apke dishes kaphi pasand aye.gud luck aese hi hamen nayinayi dishes bnana sikhati rahen.
निशा: अम्रिता, दोसा रैसिपी में हमने दोसा बैटर तैयार किया है, आप दोसा रैसिपी से उसे देख सकती है, सर्च बटन पर दोसा रैसिपी लिखक्र रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
main apki site bahut dino se dekh rahi hoon lekin likhne himat nahi hue mujhe achhi
cooking nahi aati thi lekin ab main bachcho ko kuchh had tak kuchh naya khilati hoon to unko bahut achha lagta hein thank you very much for all
निशा: हरिन्दर जी, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mamta sharma moradabad-up
निशा: ममता आपका कमेन्ट पढकर मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
I found your site just in normal searching. but i found its very very intresting & useful. i am a working married women this is very special site for me.
Thanks
I HAVE TRIED MANY OF YOUR RECIPES.THEY ARE SO GOOD EVERYONE LOVES THE FOOD.NISHA JI DO YOU KNOW HOW TO MAKE PUFFED RICE AT HOME?CAN YOU PLEASE POST THE RECIPE.FOR LONG TIME I AM LOOKING FOR THAT RECIPE BUT COULD not find.THANK YOU.
bahut time se recipe nahi dekhi thi.. aaj time mila to dekha bahut kuchh naya aa gaya he.. kya karu didi me buzy thil... ab meri shadi ho gai he... aur sasural aa gai hu.. to ab time milte he net par aapki recipe dekh leti hu... it's very eazy & simple testy recipe.....
निशा: पारुल, आपको मेरी ढेरों शुभकामनायें, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, ये हमने पहले से फरमेन्ट किया हुआ तैयार मिश्रण लिया है.
निशा: पूर्णिमा, दाल चावल की इडली रैसिपी में मिश्रण बनाने का तरीका लिखा गया है, आप सर्च बटन पर दाल चावल की इडली लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
apki recipe bhut hi achchi hai or bhut si humne try bhi ki hai hmare yaha sabko bhut pasnd ayi, per apse ek request hai ki hume non veg recipe bhi banana bataiye plzzzz bhut abhari rahege hum apke.
निशा: स्मिता, मैं सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही बनाती हूँ.