दोसा सेन्डविच | School Tiffin Recipe Dosa Sandwich

दोसा सेन्डविच (Dosa Sandwich) बहुत ही स्वादिष्ट होती है, इसे सुबह के नाश्ते में या शाम की कम भूख में बना कर खा सकते हैं, बच्चों के टिफिन में रखने के लिये यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना है.
Read: School Tiffin Recipe Dosa Sandwich Recipe in English
Ingredients for Dosa Sandwich
दाल चावल का इडली मिश्रण - 1 1/2 कप
ब्रेड - 4
नमक - 1/3 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
अदरक - आधा इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई (यदि आप चाहें)
तेल - 2 टेबल स्पून
How to make Dosa Sandwich
इडली मिश्रण में नमक, हरा धनियां और अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.
तवा गरम कीजिये और थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कीजिये.
ब्रेड को मिश्रण में दोनों तरह से लपेटिये और गरम तवे पर सिकने के लिये रखिये, सेन्डविच के चारों ओर एक छोटी चम्मच तेल डालिये और थोड़ा सा तेल सेन्डविच के ऊपर भी डालिये.

सेन्डविच के निचली सतह ब्राउन होने पर, सेन्डविच को पलटिये और दूसरी ओर भी ब्राउन होने तक सेकिये. सिकी हुई सेन्डविच किसी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारी सेन्डविच इसी तरह से सेक कर तैयार कर लीजिये.
दोसा सेन्डविच को हरे धनिये की चटनी या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.
दोसा सेन्डविच बच्चो के टिफिन में टमाटो सास के साथ रखिये.
सुझाव:
दोसा सेन्डविच (Dosa Sandwich) को सूजी और दही के मिश्रण से भी बिलकुल इसी प्रकार बनाया जा सकता है. सूजी और दही का मिश्रण बनाने के लिये एक कप सूजी को एक कप फैटे हुये दही में अच्छी तरह मिलायें, 10 मिनिट रखें और उपरोक्त सारे मसाले मिलाकर इसी तरह सेन्डविच बनालें.
School Tiffin-Dosa Sandwich Recipe video in Hindi
कमेंट (50)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पम्मू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Grateful to you for this wonderful site. This is my fav website and really no need to go for other website to learn different recipies..i tried pizza, dhokla,dosa,laddu ....thanks mam....
निशा: अनुराध जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like it
Thank you
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवांगी जी, घोल पकोड़े के घोल जैसा गाढ़ा होना चाहिये.
निशा: निशिका, मैं ये रेसिपीज बनाऊंगी, और रेसिपीज बच्चों के लिये पोष्टिक होंगी, सुझाव के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सतेन्द्र जी, दही के आलू की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है सर्च बटन पर दही के आलू लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
hope u r doing well..
u know wat ma'am.. I was really hate cooking, bt after watching your page, I really feel that it's so intrusting and simple.. thanx a lot.. I will try it soon..
god bless you..
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aaj maine pahli baar aapka website dekha , its too much good.
thank you so much , 1st isliye kyuki ye pure veg. recipy hai, 2nd itne acche se hindi me samjhaya huaa hai. thanks once again.
निशा: अंबिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
Happy New Year..!!
bus itna hi kehna chahugi ki mene cooking sirf 2 logo se sikhi he - ek maa n dusri aap.
Thanks
निशा: शिवांगी, बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार
निशा: कुलबीर जी, आप अपने मनपसन्द ब्रेड ब्राउन या व्हाइट कोई भी जो चाहें वह ले सकती हैं.
निशा: दीपा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
aap bread pizza ki recipe bhi daliye na site par jaldi se plz mere husband ko bht pasand h bread pizza
निशा: अनुराधा, जी हम जल्दी ही ब्रेड पिज्जा बनाते हैं.
निशा: शीना, जी हां दाल दलिया की खिचड़ी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, और बहुत ही पाचक होती है.
निशा. प्रीति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुग्धा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन, मसाला दोसा रैसिपी में, दोसा बैटर बनाने की रैसिपी दी हुई है, प्लीज आप वहां से इसे देख सकती हैं, रैसिपी को वेवसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर लिखकर सर्च किया जा सकता है.
निशा: सेबू, आपने सही सोचा है, आप माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन + ग्रिल ले लीजिये.
me apki site lagbhag roz dekhti hun or kai recipes mene ghar par try bhi ki hai or sari recipes bahut hi acchi bani. nisha ji aapne video me raai dali hai bt likhe hue method me apne raai ka use nahi kiya to kya raai dalna jaroori hai ya bina raai ke chal jayega.
निशा: राशि, राई का तड़का आप चाहें तो लगाईये न चाहे न लगाईये.
nisha ji aapki recepi simple nd fast h mujhe aapke show ke baare me to maalum nhi bt maene aapki recepi net me dekhi bahut bhadiya h easy nd fast.
निशा: अंशुला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.