वेज स्प्रिंग रोल - Vegetable Spring Rolls Recipe

सुबह का नाश्ता या शाम की हल्की भूख में खाने के लिये क्यों न वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) ही बनायें जाय, जो बच्चों को बहुत पसन्द हैं. तो आइये हम वेज स्प्रिंग रोल बनाना शुरू करें.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बाजार में बने हुये मिल जाते हैं. यदि आपके यहां रैपर उपलब्ध न न हों तो आप तुरन्त ताजा रैपर बनाकर वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं.
Read - Vegetable Spring Rolls Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Spring Rolls Wrappers
रैपर बनाने के लिये - (for Vegetable Spring Rolls Wrappers)
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
पिठ्ठी बनाने के लिये. - (Vegetable Spring Rolls Stuffings)
- पत्ता गोभी - 200 ग्राम ( एक कप बारीक कतरा हुआ)
- पनीर - 100 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ आधा कप)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप तीखा खाना पसन्द करते हैं)
- अजीनो मोटो - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- सोया सास - एक छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
- तेल - स्प्रिंग रोल तलने के लिये.
विधि - How to make Vegetable Spring Rolls
किसी बर्तन में मैदा को छान लीजिये, पानी की सहायता से पतला चिकना घोल बनाइये (एक कप मैदा का घोल बनाने में डेड़ कप से थोड़ा कम पानी लग जाता है). घोल को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि मैदा अच्छे से फूल जाय. यदि हम इस घोल से तुरन्त रैपर बनायेंगे तो रैपर स्टफिंग भरते समय फट सकते हैं.|

अब स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls ) के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी तैयार करते हैं:
कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. हरी मिर्च, अदरक, कटा हुआ पत्ता गोभी और पनीर डालिये, 1 मिनिट भूनिये, काली मिर्च, लाल मिर्च, अजीनोमोटो, सोयासास और नमक डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये. रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार हो गई है.
स्प्रिंग रोल के लिये रैपर बनाइये:
नानस्टिक तवा गरम करने रखिये, गरम तवा पर बिलकुल थोड़ा तेल डालिये और नेपकिन पेपर से तेल को तवे पर चारों तरफ हल्के हाथ से फैला दीजिये. तवा बहुत अधिक गरम न हो. तवे पर एक चमचा घोल डालिये और चमचे की सहायता से हल्का दबाव डालते हुये पतला चीला जैसा (रैपर) तवे पर फैलाइये. धीमी आग पर सिकने दीजिये, जब रैपर के ऊपर की सतह से कलर बदल जाय और तवे से किनारे अपने से निकलने लगे, तब रैपर उठा कर तेल लगी प्लेट पर रखिये.
प्लेट पर रखे रैपर पर ऊपर की ओर 2 चम्मच पिठ्ठी रखिये और पिठ्ठी को लम्बाई में पतला फैलाइये. रैपर को पिठ्ठी ढकते हुये दायें और बायें दोंनो ओर से थोड़ा थोड़ा मोड़े, अब ऊपर से मोड़ते हुये रोल बनायें. तैयार रोल को प्लेट में रख दीजिये और दूसरा रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लीजिये , सारे रोल तैयार करके रख लीजिये (एक कप मैदा से लगभग 8 रोल बन जाते हैं)
वेज स्प्रिंग रोल को हम सैलो फ्राई कर सकते हैं और डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

सैलो फ्राई करने के लिये:
कढाई में एक टेबल स्पून तेल डालकर गरम करेंगे और 2 स्प्रिंग रोल कढ़ाई में डालेंगे और चारों ओर पलट पलट कर, हल्के ब्राउन होने तक तलेंगे, तले रोल प्लेट में निकाल कर रख लीजिये, जितने भी स्प्रिंग रोल आप सैलो फ्राई करना चाहें इसी तरह से फ्राई कर लीजिये.
डीप फ्राई करने के लिये:
कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 2 स्प्रिंग रोल या जितने रोल आसानी से तले जा सके डालिये, स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये, वेज रोल कढ़ाई से निकाल कर इस पर रखिये, सारे वेज स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) तैयार है. हरे धनिये की चटनी, टमाटो सास या आपके मन पसन्द किसी भी चटनी के साथ गरमा गरम वेज स्प्रिंग रोल (Vegetable Spring Rolls) परोसिये और खाइये.
सुझाव:
सब्जियां आप को जो भी पसन्द हो आप बारीक काट कर, इसी तरह से हल्की कुक करके स्टफिंग में डाल सकते हैं, नूडल्स भी उबाल कर स्टफिंग में डाली जा सकती हैं. मसालों में आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
कमेंट (314)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तुषार, क्रीम कच्चे दूध को मथ कर बनाई जाती है, आप कच्चे दूध को फ्रिज में रख दीजिये, दूध के ऊपर क्रीम की परत आ जाती उसे उतार कर अलग बर्तन में रख लीजिये, वही क्रीम है.
I tried ur recipe ... it taste very good... but only 1 issue is.... I deep fry the rolls so it observe more oil... so please guide y it has been done with my rolls????
thx :)
निशा: महक, अच्छी तरह गरम तेल में स्प्रिंग रोल फ्राई कीजिये, ज्यादा तेल एब्जार्ब नहीं करेंगे.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि, बहुत बहुत धन्यवाद.
Request to put the English Translations near by so that this can reach wider audience in South India and outside-India.
Veg Roll seems to be very good
निशा: सेन,आप सारी रैसिपी इंगलिश में देख सकते हैं, वेवसाइट के होम पेज पर दिये हुये बोक्स See our recipe in Eglish पर क्लिक कीजिये.
निशा: वेज स्प्रिंग रॉल्स यदि चिपकते नहीं हैं तो इसके किनारों पर पानी लगा लीजिये
i want to ask ki rolls banake hum unhe freeze kar sakte hai kya and then jaroorat padne par fry kar le..if possible to unhe kitne din freezar me rakh sakte hai??
निशा: फ्रीज किये तो जा सकते हैं लेकिन उनका ताजे स्प्रिंग रॉल्स जैसा स्वाद नहीं रहता.
I occasionaly visit ur site and read receipes But I am unable to copy ur recipes.what is the reason. If possible pl. send me different method of making VEG SPRING ROLLS
Thanks and regards
निशा: मुकेश, ब्रेड का हलवा वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर ब्रेड का हलवा लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
sabziya pani na chode uske lie kya karu
निशा: सृष्टि, सब्जियों को गरम तेल करके मसाले के साथ मिक्स करना हैं उन्हैं पकाना नहीं है, सब्जियों को देर तक पकाया गया तो वह पानी छोड़ देती हैं.
निशा: कनिश्का, मैं सास के लिये रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: ज्योति, वीडियो देखकर थोड़ी प्रेक्टिस कीजिये, आप इन्हैं अच्छी तरह बना सकेंगी.
agar hum aata ghund ke roll bnana chahe to ata naram gunthna hai?aur roll me filling bhar ke kisi ghol me dip karkr fry karne ki jarurat hai ,taki spring roll crispy bane?
निशा; अल्का, आटा नरम गूथना होगा, और रोल सेम तरीके से बनाकर तैयार करके डायरेक्ट तल लीजिये, किसी घोल में डिप करने की आवश्यकता नहीं है, अच्छे स्प्रिंग रोल बनेंगे.
निशा: निधि, इस तरह की रैसिपी के लिये थोड़ी प्रेक्टिस की आवश्यकता होती है, प्लीज थोड़ी प्रेक्टिस कीजिये, बार बार वीडियो देखिये और बनाइये, आप बिलकुल अच्छी तरह रोल बना सकेंगी.
निशा: लक्ष्मी बन सकती है.
Hamne aapke kaafi recipe ghar pr bnakr dekhi hai aur sbhi bhut achhi bhi bni hai.., aapka recipe btane ka tarika bahut achha hai, thank you from Chunawale family.
निशा: योगिता, आपको और आपके परिवार को मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
how r u mam, nisha ji main hamesh apki batai hui recipe try karti hu aur ghar par sabko bahut pasand aati hain jab koi bhi meri tarif karta hain to bas main ek hi baat bolti hu thank you nisha ji.
office me mujhe jab bhi time milta hain to mai aapki hi web site khol kar baith jaati hu. nisha ji thank you so much.
mam kya main spring roll wrappers pahle se bhi bana kar rakh sakti hu
निशा: लक्ष्मी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वेज स्प्रिंग रॉल्स के लिये मैदा ही अच्छी रहती है.
निशा: अंकिता, आपको भी बहुत बहुत प्यार.
निशा: नूर कमिल, शाही पनीर की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर शाही पनीर लिखकर रैसिपी देखी जा सकती हैं.
निशा: स्मृति, धन्यवाद.
निशा: माइक्रोवेव के साथ मैनुअल आता है, उससे देख सकते हैं, दूसरा LG. के इंजीनियर भी आकर आपको ये सब बता सकते हैं, धन्यवाद.