बीन्स और तिल का सलाद - Sesame Green Bean Salad Recipe

सलाद स्वास्थ के लिये लाभदायक होने के साथ साथ खाने के स्वाद में चार चांद लगा देते हैं, बीन्स तिल का सलाद (Sesame Green Bean Salad) पास्ता और पनीर चीला के साथ बहुत अच्छा लगता है, आइये आज हम बीन्स तिल का स्वादिष्ट सलाद बनायें.

Read - Sesame Green Bean Salad Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sesame Green Bean Salad

  • फ्रेन्च बीन्स - 200 ग्राम
  • तिल - 2 टेबल स्पून
  • तिल का तेल - आधा टेबल स्पून
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Sesame Green Bean Salad

बीन्स को धोइये और मोटे डंठल एक ओर से हटा लीजिये. दूसरी ओर से डंठल मत हटाईये. खाते समय इन डंठल को पकड़ कर खाना बहुत अच्छा लगता है.

लम्बे साइज के बीन्स को को तिरछा कट लगाकर 2 बराबर भागों में काट लीजिये.

कटे बीन्स में आधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये ताकि इनका रंग भाप में पकाते समय बना रहे.

नमक मिले हुये बीन्स को 4-6 मिनिट तक स्टीम कर लीजिये. सिर्फ इतना स्टीम कीजिये कि बीन्स हल्के से मुलायम भर हों,

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में तिल डालकर हल्का सा भूनिये. तिल भूनने के बाद, स्टीम्ड बीन्स और नमक डाल कर 1 - 1 1/2 मिनिट तक लगातार कलछी से चलाते हुये भूनिये. गैस बन्द कर दीजिये.

बीन्स तिल का सलाद (Sesame Green Bean Salad) तैयार है, सलाद को प्लेट में निकालिये, सलाद के पत्ते चारों ओर लगाकर सजाइये और परोसिये.

Green Bean Salad Recipe video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 05 December, 2016 07:10:39 PM Barkha

    Namaste Nisha Ji,Yeasterday I have a small Get together at Home. I made french bean Salad for the first time. Everyone enjoyed this. Thanks for this easy and wonderful recipe.
    निशा: बरखा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.

  2. 26 September, 2016 05:53:19 AM anjali

    Nishaji ye beans kya hoti h plz reply me
    निशा: अंजली जी, ये फ्रेन्च बीन्स है, सब्जी वालों पर आसानी से बन जाती है.

  3. 18 June, 2016 01:37:51 AM jyoti

    Mam please tell me about healthy cream salad recipe or some salad recipe for breakfast which is good and healthy for daily diet for daily routine.Thanx
    निशा: ज्योति जी, मैं इन्हें जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.

  4. 01 June, 2016 04:16:14 PM seyadAli

    So MY like Nishamadhulika.co recipe
    निशा: सैयद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 24 March, 2016 04:37:59 AM faisal

    soft drink kese banayi ja sakti h pls tell me

  6. 21 March, 2016 08:12:00 AM varsha sunar

    Namste nishaji,Maine ye salad aaj banay bahot hi teasty tha. Ye recipe dekhane se bhale hi acchi na lage magar ye bahot healthy or super teasty hai.

  7. 22 February, 2016 10:43:09 PM Anu

    Nisha ji.. Your recipes are too good and easy. I always like them:)
    निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 14 May, 2015 02:56:58 AM Bhagwat Pant

    आदरणीय
    निशा जी , मैंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में एक इंडियन स्टोर से सफ़ेद तिल खरीदकर आपकी यह रेसिपी पहली बार ट्राइ की थी , और भारत आने पर इसे कई बार बनाया है , यह लाजवाब और निराली डिश है ... ऐसी स्वास्थ्यवर्धक और आसान रेसिपी कृपया भविष्य में भी शेयर करती रहिएगा ..धन्यवाद

  9. 25 April, 2015 10:52:06 AM patel bhavika

    I like this sesame green bean salad recipe

  10. 18 December, 2014 07:16:58 AM shambhavi kulkarni

    hii nisha di mera sawal ye tha k is salad ko hame kitne der k andar khatam karna hoga? means kya ye jaldi kharab hoti he?
    निशा: शामभवी, सलाद तो ताजा ही स्वादिष्ट लगता है, आप इसे फ्रिज में रखकर 2 दिन तक यूज कर सकती है.