वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

📅 13 अक्टूबर 2007 👁 36.5 लाख बार देखी गई 💬 1042 कमेंट ★ 3.7 (63624)

Vegetable Momos recipe

मोमोज तिब्बत की रैसिपी है. खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में मोमोज बहुत पसन्द आने लगे हैं, मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस खाने को भाप से पकाया जाता है. इसलिये मोमो जल्दी पचने वाला और पोष्टिक खाना है. आज के लिये मोमो रेसिपी (Momo recipe) प्रस्तुत है.

Read : Vegetable Momos recipe in English

आवश्यक सामग्री  - Ingredients for Vegetable Momos

मोमो के लिये

  • मैदा - 100 ग्राम ( 1 कप )

पिट्ठी के लिये

  • शिमला मिर्च - 1
  • बन्द गोभी -  एक कप ( कद्दूकस किया हुआ )
  • गाजर -  आधा कप कद्दूकस की हुई
  • टोफू या पनीर - आधा कप क्रम्बल किया हुआ
  • तिल का तेल - 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च - एक चौथाई चम्मच से कम
  • लाल मिर्च - 1/4 चम्मच से आधा (यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काटा लीजिये
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा जो कद्दूकस कर लिया है.
  • सिरका 1 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • हरा धनियाँ -  2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक)

विधि - How to make Momos

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

तब तक पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं. (अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन भी इसमें प्रयोग कर सकते है)

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये,  कटी हुई सब्जियाँ, टोफू या पनीर डाल दीजिये. कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सास, नमक और हरा धनियाँ मिला कर 2 मिनिट चमचे से चलाकर भून लीजिये.  मोमोज में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. (अगर आप इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले प्याज और लहसुन को सब्जी डालने से पहले भूनें, इसके बाद सब्जी को डालकर भूनें)

गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें (एक कप आटे से 20 -22 लोई बन जाती है), लोई को सूखे मेदा में लपेटे और गोल गोल 3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में पिठ्ठी भरें और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें, या आप बेली हूइ पूरी में पिठ्ठी भरकर गुझिया की तरह मोड़ डालते हुये भी बन्द कर सकते हैं.

सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लीजिये. अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाल बर्तन लेना पडे़गा, जिसमें चार या पाँच बर्तन एक के ऊपर एक लगे रहते हैं. नीचे का खाना थोड़ा बड़ा होता है जिसमें, पानी भरा जाता है, और ऊपर के तीन या चार बर्तन जिनमें जाली रह्ती है.

सबसे नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई बर्तन पानी से भर गैस पर गरम करने के लिये रख दें. दूसरे बर्तन, तीसरे, चौथे बर्तन में मोमोज लगा कर रख दें. एक बर्तन में करीब 12-14 मोमोज आ जाते हैं. भाप से 10 मिनिट पकायें. सबसे नीचे वाले बर्तन के मोमोज पक गये हैं. दूसरे बर्तन को नीचे कर दें और इस बर्तन को सबसे ऊपर कर दें. 8 मिनिट बाद इसे भी ऊपर कर दे और तीसरे बर्तन के मोमोज को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें और 5-6 मिनिट भाप में मोमोज को सेक लें. हम समय इस लिये कम करते जा रहे हैं क्यों कि सभी बर्तन एक के ऊपर एक हैं, और भाप ऊपर की ओर जाकर उन्हैं भी थोड़ा पकाती है. मोमोज
तैयार हैं.

अगर हमारे पास मोमोज पकाने का यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली चलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये और चलनी को गरम पानी हो रहे बर्तन में इस तरह लगाइये कि पानी चलनी के अन्दर न जाय, पानी में कोई भी मैटल स्टैन्ड रख कर, मोमोज वाली चलनी रखें. 10 मिनिट तक मोमोज भाप में पकायें. यदि मोमोज और हैं तो पहले वाले मोमोज निकाल कर प्लेट में रखें. दूबारा चलनी में मोमोज भरें और 10 मिनिट भाप देकर सेके.

वेज मोमोज (Momo) तैयार हैं. प्लेट में मोमोज (Vegetable Momos) निकाल लीजिये, लाल मिर्च की चटनी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी - Chatney for Momos

हमारे यहां चटनी तो नाना प्रकार की बनाई जाती है, लेकिन मोमोज के साथ के लिये एक खास प्रकार की चटनी खाई जाती है, आइये हम वही मोमोज के साथ खाई जाने वाली चटनी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chatney

  • टमाटर - 2
  • लाल मिर्च साबुत - 5-6
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी - 2 पिंच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Chatney for Momos

टमाटर धोइये और काट लीजिये,
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग, जीरा और दाना मेथी डाल कर तड़काइये, हल्दी डाल कर,टमाटर और लाल मिर्च डालिये, 3-4 मिनिट तक टमाटर के गलने तक पकाइये, ठंडा होने पर मिक्सर में डालिये, नमक मिलाइये और बारीक पीस लीजिये.

लीजिये मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी तैयार है.  चटनी को किसी प्याले में निकालिये और मोमोज के साथ खाइये.

यदि आप लहसुन का स्वाद पसन्द करते हैं, तब हींग की जगह 4-5 लहसुन की कली छील कर, जीरा मेथी भुनने के बाद, डाल कर भूनिये, और बाकी सारे मसाले डालिये और उपरोक्त तरीके से  चटनी तैयार कर लीजिये.

सुझाव:

मोमोज के भरावन मेंबन्द गोभी और गाजर मुख्य सब्जी हैं,  अपने अनुसार सब्जी, कम ज्यादा कर सकते हैं, जो सब्जी नहीं पसन्द हो उसे छोड़ा जा सकता है.  स्पेशल मोमोज के लिये भरावन में पनीर कद्दूकस करके डालिये, पनीर मोमोज बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं.

Vegetable Momos recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (63624 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1042)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

dipti
Good explanation

निशा: दीप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashok
Aapke momos banane ka andaz aacha hai i like momos

निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aryan Singh
Pehli baar bana raha hu let's se kya hota h.................and thanks for the recipe ma'am.

निशा: आर्यन जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.धन्यवाद.
नीरज राज
मोमोस को कितने समय तक भाप लगाना चाहिये

निशा: नीरज जी, भाप में 10 मिनिट पकायें.
Ranjit saini
Helo mam Isme soya sos dalni jaruri h Kya. Rply me

निशा: रंजीत जी, आप इसके बिना भी इसे बना सकते हैं.
Harish PANDIT
Nishantmadhulika is a good solutation provide Food make.
So good

निशा: हरीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
arvind jha
non veg kaise banaye

निशा: अरविंद जी, मैं सिर्फ शाकाहारी(वेजीटेरियन) फूड ही बनाती हूं.
Arvind kumar kushwaha
kya momos ko eadli maker me bna skte h ???

निशा: अरविंद जी, बना सकते हैं.
manoj
when we steam momos it got yellow collor why ... but when I see in shop its look like white ...
निशा: मनोज जी, यदि इन्हैं अधिक देर तक पकायें तब एसा हो सकता है, या स्टफिंग में मसाले अधिक हों तब एसा हो सकता है.
sandeep
mene momos banaye the, or momos ko bhaf me 10 mint k liye bartan m rakhe uske baad jab mene momos ko bartan s nikale to momos aapas m chipak gye..or jab mene unhe alag kiya to bo foot gye ....plz batayen ki momas ko kis tarha bartan m rakhe ki bo aapas m n chipke
निशा: संदीप जी, मोमोज को बरतन में रखते समय उनके बीच में थोड़ी सी जगह रखेंगे, तब ये मोमोज आपस में नहीं चिपकेंगे, और न ही टूटेंगे.
Dinesh varshney
Momos resipis
Anmol Shrivastava
its a very good recipe for veg momos but nisha ji kya m bina carrots k ise bna sakti hu ?? aap jldi hi reply ke through mujhe batayen .thankyou

निशा: अनमोल जी, बिलकुल बना सकते हैं.
Bhavana gupta
Momoja ki mada ma oil dal ta ha give me ans
ruchi
wow! aapne bhut hi aasan tarika btaya u r sooo.. gud

निशा: रूची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Komal
Very nice rechpi thank you nisha ji for your rechpi

निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amira
Nisha ji
It is important to use panner or tofu because i don't like panner..
Plz reply soon.

निशा: अमिरा जी, आप इसके बिना भी इसे बना सकते हैं.
tarun deep marwaha
Hi I m a chef a multi cuisine restaurant I HV in Lucknow so Lucknow people can cm and enjoy there fvrt dishes
lovey
hello! kya steem ke samay bartan ko cover karna h ya open rakhna h
निशा: लवी जी, स्टीम करते समय बर्तन पूरी तरह ढका होना चाहिये.
raju
Good racipee....
Naman
momos ko different style me kaise fold kare
निशा: नमन जी, अगले वीडियो में ये बताने की कोशिश करूंगी.
Abdul gaffar
It's a very nice and easy method as say I am satisfied and happy thank you.

निशा: अब्दूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nayla
Yummy recipe

निशा: नायला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
imran
Momoz khane we koi dikt too nhi aati h na fate me liye
sunita rath
simply mouthwatering

निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
muskan sharma
Thankyou 4 this site nisha aunty

निशा: मुस्कान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chanda pathak
Can we use rawa?
Ranjana Kaur
Momos ko idli j saache m sek skate h
निशा: रंजीव जी, हां बना सकते हैं.
preeti
Kya ham maide ki jagah kch aur add kr sakte h..

निशा: प्रीती जी, आप आटे के मोमोज भी बना सकती हैं.
Kavita
I will try it to cook in home thank nisha ji

निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Utkarsh Pandey
Nisha G very gud Recipe u tell... Aisa hi kuch new aur dishes bata ta rahiya .... Thanku

निशा: उत्कर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.