वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

📅 13 अक्टूबर 2007 👁 36.5 लाख बार देखी गई 💬 1042 कमेंट ★ 3.7 (63624)

Vegetable Momos recipe

मोमोज तिब्बत की रैसिपी है. खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में मोमोज बहुत पसन्द आने लगे हैं, मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस खाने को भाप से पकाया जाता है. इसलिये मोमो जल्दी पचने वाला और पोष्टिक खाना है. आज के लिये मोमो रेसिपी (Momo recipe) प्रस्तुत है.

Read : Vegetable Momos recipe in English

आवश्यक सामग्री  - Ingredients for Vegetable Momos

मोमो के लिये

  • मैदा - 100 ग्राम ( 1 कप )

पिट्ठी के लिये

  • शिमला मिर्च - 1
  • बन्द गोभी -  एक कप ( कद्दूकस किया हुआ )
  • गाजर -  आधा कप कद्दूकस की हुई
  • टोफू या पनीर - आधा कप क्रम्बल किया हुआ
  • तिल का तेल - 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च - एक चौथाई चम्मच से कम
  • लाल मिर्च - 1/4 चम्मच से आधा (यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काटा लीजिये
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा जो कद्दूकस कर लिया है.
  • सिरका 1 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • हरा धनियाँ -  2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक)

विधि - How to make Momos

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

तब तक पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं. (अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन भी इसमें प्रयोग कर सकते है)

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये,  कटी हुई सब्जियाँ, टोफू या पनीर डाल दीजिये. कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सास, नमक और हरा धनियाँ मिला कर 2 मिनिट चमचे से चलाकर भून लीजिये.  मोमोज में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. (अगर आप इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले प्याज और लहसुन को सब्जी डालने से पहले भूनें, इसके बाद सब्जी को डालकर भूनें)

गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें (एक कप आटे से 20 -22 लोई बन जाती है), लोई को सूखे मेदा में लपेटे और गोल गोल 3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में पिठ्ठी भरें और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें, या आप बेली हूइ पूरी में पिठ्ठी भरकर गुझिया की तरह मोड़ डालते हुये भी बन्द कर सकते हैं.

सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लीजिये. अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाल बर्तन लेना पडे़गा, जिसमें चार या पाँच बर्तन एक के ऊपर एक लगे रहते हैं. नीचे का खाना थोड़ा बड़ा होता है जिसमें, पानी भरा जाता है, और ऊपर के तीन या चार बर्तन जिनमें जाली रह्ती है.

सबसे नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई बर्तन पानी से भर गैस पर गरम करने के लिये रख दें. दूसरे बर्तन, तीसरे, चौथे बर्तन में मोमोज लगा कर रख दें. एक बर्तन में करीब 12-14 मोमोज आ जाते हैं. भाप से 10 मिनिट पकायें. सबसे नीचे वाले बर्तन के मोमोज पक गये हैं. दूसरे बर्तन को नीचे कर दें और इस बर्तन को सबसे ऊपर कर दें. 8 मिनिट बाद इसे भी ऊपर कर दे और तीसरे बर्तन के मोमोज को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें और 5-6 मिनिट भाप में मोमोज को सेक लें. हम समय इस लिये कम करते जा रहे हैं क्यों कि सभी बर्तन एक के ऊपर एक हैं, और भाप ऊपर की ओर जाकर उन्हैं भी थोड़ा पकाती है. मोमोज
तैयार हैं.

अगर हमारे पास मोमोज पकाने का यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली चलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये और चलनी को गरम पानी हो रहे बर्तन में इस तरह लगाइये कि पानी चलनी के अन्दर न जाय, पानी में कोई भी मैटल स्टैन्ड रख कर, मोमोज वाली चलनी रखें. 10 मिनिट तक मोमोज भाप में पकायें. यदि मोमोज और हैं तो पहले वाले मोमोज निकाल कर प्लेट में रखें. दूबारा चलनी में मोमोज भरें और 10 मिनिट भाप देकर सेके.

वेज मोमोज (Momo) तैयार हैं. प्लेट में मोमोज (Vegetable Momos) निकाल लीजिये, लाल मिर्च की चटनी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी - Chatney for Momos

हमारे यहां चटनी तो नाना प्रकार की बनाई जाती है, लेकिन मोमोज के साथ के लिये एक खास प्रकार की चटनी खाई जाती है, आइये हम वही मोमोज के साथ खाई जाने वाली चटनी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chatney

  • टमाटर - 2
  • लाल मिर्च साबुत - 5-6
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी - 2 पिंच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Chatney for Momos

टमाटर धोइये और काट लीजिये,
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग, जीरा और दाना मेथी डाल कर तड़काइये, हल्दी डाल कर,टमाटर और लाल मिर्च डालिये, 3-4 मिनिट तक टमाटर के गलने तक पकाइये, ठंडा होने पर मिक्सर में डालिये, नमक मिलाइये और बारीक पीस लीजिये.

लीजिये मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी तैयार है.  चटनी को किसी प्याले में निकालिये और मोमोज के साथ खाइये.

यदि आप लहसुन का स्वाद पसन्द करते हैं, तब हींग की जगह 4-5 लहसुन की कली छील कर, जीरा मेथी भुनने के बाद, डाल कर भूनिये, और बाकी सारे मसाले डालिये और उपरोक्त तरीके से  चटनी तैयार कर लीजिये.

सुझाव:

मोमोज के भरावन मेंबन्द गोभी और गाजर मुख्य सब्जी हैं,  अपने अनुसार सब्जी, कम ज्यादा कर सकते हैं, जो सब्जी नहीं पसन्द हो उसे छोड़ा जा सकता है.  स्पेशल मोमोज के लिये भरावन में पनीर कद्दूकस करके डालिये, पनीर मोमोज बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं.

Vegetable Momos recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (63624 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1042)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

satendar Rana
Thanks to all of u guyss

निशा: सतेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
waseem ansari
I can't understood this recipient......!!!!!!

निशा: वसीम जी, आपको इसमें क्या समझ नहीं आया है.
Harish
Sir kise brtan me nhi ban skta kya

निशा: हरिश जी, बना सकते हैं.
veena kale
momos ko schejwan chutney k sath khaya ja sakta hai kya?

निशा: वीना जी, आप अपने स्वादानुसार जो पसंद करती हों उपयोग कर सकती हैं.
Archana choudhary
Very nice recipe

निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti
Agr fried momos bnane ho toh use stream krke fry krenge ya without strem?
निशा: ज्योति जी, मोमोज को फ्राइड करने के लिये पहले इन्हैं 5 मिनिट स्टीम करके ठंडा कर लीजिये, और अब फ्राई करके गरम गरम परोसिये, फ्राइड मोमोज की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर देख सकते हैं.
Sachin
Thanxx Nisha ji. Aapke vjhaah se me to apne ghar kaa super tellented boy bn gya.
Thanks dear..!!

निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Suneel
Excellent wow full enjoY

निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ankush ravindra gaikwad
Sir kay me ye resipi bana paunga

निशा: अंकुश जी, आप रैसिपी को अच्छे से फोलो करें आप बहुत अच्छे मोमोज बना सकेंगे.
pratibha tiwari
Many many thankyou!
pooja lokhande
Its very good

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashish varshney
Agr momoj bnane bale bartan na ho to hum ghar pr hm kaise bnae.

निशा: आशिष जी, अगर मोमोज पकाने का बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली छलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये, और स्टीम कर लीजिये, आप इसके लिये वेज मोमोज पर बना हुआ वीडियो भी देख सकती है.
shuklakirti
Superbbb nisha g..so smart idea.

निशा: शुक्ला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
simran shahdeo
Apka recipe to acha hai lekin sirika kha s milega isliy y bnana muskil hai so sorrry lekin yhi sach hai aur sach sabko kadwa lagta hai sooooo sorrrrrryyyyyyyy

निशा: सिमरन जी, सिरका आपको आसानी से किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगा और आप सिरका डाले बिना भी इसे बना सकती हैं.
Naman agarwal
Nice recipy of mo mos

निशा: नमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha
Nisha ji apki sari recipes bhut achi hoti h.. Ap etni achi recipe bta kr logo ke dilo pr raj krti ho or m recipes ko bna kr apne family members ke dilo pr raj krti hu. Thnk u so much etni achi recipes dene kelie.

निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Supriya mahajan
Plz tell me how come we know dat momos are fully steamed or nt ?

निशा: सुप्रिया जी, मोमोज को मीडियम हाई गैस पर पानी में लगातार भाप बनती रहें, पकायें, 10 मिनिट में मोमोज पूरी तरह स्टीम होकर पककर तैयार हो जाते हैं. पके मोमोज का कलर चेन्ज हो जाता है और साइनिंग आ जाती है.
Ruchi agarwal
Dear mam, can we use defined oil.

निशा: रूचि जी, बिलकुल कर सकते हैं.
Rohit singh
thanks..........mind blowing taste...of momos

निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Divyanshu
How make momos

निशा: दिव्या जी, आप रैसिपी को और विडियो को फोलो करें आप अच्छे मोमोज बना सकती हैं.
sonali
Kya mam pattagobhi r gajar r simla mirch ke alava r koi vegitable ni dal sakte bcz is time ye vegitable bhut km milte h

निशा: सोनाली जी, आप अपनी पसंद की कोई भी वेजिटेबल इसमें उपयोग कर सकती हैं.
prabhat
aunty apki recpie to achi thi m

निशा: प्रभात जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
asha.laddha
very nice recipe

निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आई एम बड़ापेटवाला
ओ हाइ, दो चम्‍मच तिल केे तेल का क्‍या हुआ?

निशा: तेल का उपयोग स्टफिंग बनाने के लिए किया गया है.
ishika agarwal
amazing recieppee

निशा: ईशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
seema
I love momos

निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
lovely
हेल्लो मेम
हमारे मोमोज़ पकने के बाद सुकुड जाते ह ऐसे क्यों
वो फूलते क्यों नहीं
निशा: लवली जी, मोमोज को अधिक देर तक स्टीम करते रहें तब एसा हो सकता है.
Shalini
Simple,easy

निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sakahi RaghavRaghav
Mam soya been kaise use kare momos ke liye

निशा: साक्षी जी, सोया ग्रेन्यूल्स को स्टफिंग में उपयोग कीजिए.
amarpal kaur
hi nishaji, i am a regular visitor of ur site...
love ur recipees and of course ur soft-spoken way .....

निशा: अमरपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद