मिस्सी रोटी – Missi Roti Recipe


मिस्सी रोटी (Missi Roti) स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक होती है. मिस्सी रोटी लन्च या डिनर में कभी भी बनाइये आपको बहुत पसन्द आयेगी.

Read - Missi Roti Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Missi Roti

  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • बेसन - 1 कप
  • नमक - स्वादानुसार - आधा छोटी चम्मच से कम
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
  • तेल - 2 छोटी चम्मच

विधि: - How to make Missi Roti

आटे और बेसन को किसी डोंगे में निकाल लीजिये. नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर मिला लीजिये.

पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये. आटे को सैट होने के लिये ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना कीजिये. मिस्सी रोटी (Missi Roti) बनाने के लिये आटा तैयार है.

तवा गरम होने के लिये गैस पर रखिये. गुथे आटे से थोड़ा सा, एक मध्यम आकार के अमरूद के बराबर आटा निकाल कर गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे आटे (परोथन) में लपेटिये. अब लोई को 7-8 इंच के व्यास में पतला बेलिये.

बेली गई रोटी को गरम तवे पर डालिये और नीचे की सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये, दूसरी सतह पर सिकने के बाद तवे से उतारकर सीधे आग पर रखते हुये रोटी को घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सेकी हुई रोटी के आगे की सतह पर घी लगाकर, रोटी रखने के डिब्बे (कैसरोल) में नेपकिन पेपर या फोइल बिछा कर रखते जाइये. सारी रोटी इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.

मिस्सी रोटी (Missi Roti) तैयार हैं, गरमा गरम मिस्सी रोटी अपनी मन पसन्द सब्जी, दही, चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.

Missi Roti Recipe video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 26 December, 2017 11:37:59 PM Suman Kalia

    Nisha ji, Mai apki batai hui har recipe bahut like kartin hoon aur maine kafi receipes ghar par try bhi ki hain. Yeh jo bhi recipe aap banati hain, yeh aksar kitne logon ke liye hoti hai. Agar saath saath ye bhi malum ho to, recipe ka saman tyar karne mein aur easy ho jayega. Dhanyawad. Regards.
    निशा: सुमन जी, ज्यादातर सब्जियां मैं 4 लोंगों के हिसाब से बनाती हूँ, और नमकीन या मिठाई तो हम कई दिनों तक खाते रहते हैं, कम ज्यादा खाते रहते हैं.

  2. 09 April, 2017 11:29:15 AM Uttam shil

    Nice recipi
    निशा: उत्तम जी, धन्यवाद.

  3. 27 October, 2016 03:50:00 AM Mamta

    Missi roti me nutrition kya hote h

  4. 02 October, 2016 10:41:34 AM Your name...

    Thank you for showing missi roty.
    निशा: हरि जी, आपको भी धन्यवाद.

  5. 07 September, 2016 04:41:27 AM karamvir arora

    Very very good
    निशा: करमवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 25 July, 2016 11:28:23 AM priyanka

    Namste mai... Kaisi hai aap mam mujhe ye btaeye ki kari patta kaha kaun kaun c recepi me dala jata h
    निशा: प्रियंका जी, करी पत्ता का उपयोग मुख्यत: दक्षिण भारतीय व्यंजनों में अधिक किया जाता है वैसे आप जिसमें इसे डालना चाहें डाल सकती हैं.

  7. 11 July, 2016 09:13:05 AM Kajal Anand

    1. Mam bina salt ki missi roti ni ban sakti?2. Mam salt dalni jaruri hain?
    निशा: काजल जी, मिस्सी रोटी में नमक का स्वाद अच्छा लगता है और आप इसे बिना नमक के भी बना सकती हैं.

  8. 04 July, 2016 01:06:49 PM md halim ansari

    Kiya is roti ko sweet me baba skate hai.
    निशा: हलीम जी, मिस्सी रोटी नमकीन ही बनती है.

  9. 18 June, 2016 12:07:06 AM Richa Bansal

    missi roti aur missi nan m kya difference h......
    निशा: रिचा जी मिस्सी रोटी बनती है, मिस्से नान नहीं बनते हैं.

  10. 01 June, 2016 09:31:20 PM Reeta

    Missi roti vahut tasti bni hai. Agar basen atta ma ak chutki soda ajwayan namak ghee dal kr five hrs khamir krka roti Bnai alag taste ata hai. Bhut tasti lgti hai. Agar onion khata hai to varik onion Kat kr roti bnana ka time mix krka bnata hai. Or achi bnti hai
    निशा: रीता जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.