कटहल का भुर्ता - Jackfruit Bharta Recipe


यदि आप कटहल के खास स्वाद को पसन्द करते हैं तो आपको कटहल का भुर्ता (Jackfruit Bharta) बहुत ज्यादा पसन्द आयेगा. आज हम कच्चे कटहल (Raw Jackfruit Bharta) का भुर्ता बनायेंगे.

Read - Jackfruit Bharta Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for How to make Jackfruit Bharta

  • कटहल - 500 ग्राम
  • टमाटर - 4 (मीडियम साइज के)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 - 2 पिंच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Jackfruit Bharta

कटहल का भुर्ता (Jackfruit Bharta) बनाने के लिये कच्चा कटहल लीजिये, कटहल को धो लीजिये और हाथ से थोड़ा सा तेल लगाकर टुकड़ों में काट लीजिये.

कटहल के टुकड़े कुकर में डालिये, आधा कप पानी, 1/4 छोटी चम्मच नमक और इतनी ही हल्दी डाल दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये और कटहल को उबलने रखिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और धीमी गैस पर 2 मिनिट और उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेशर खतम होने तक भुर्ता के लिये मसाला तैयार कर लेते हैं.

टमाटर को बारीक काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़्कर, बारीक काट लीजिये. अदरक को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा और राई डालिये, जीरा और राई हल्की सी भुनने पर हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और अब कटे हुये टमाटर डालिये, लाल मिर्च
पाउडर और नमक डालकर मिला दीजिये. टमाटर को ढककर, धीमी आग पर 2 मिनिट पकने दीजिये ताकि टमाटर पककर नरम हो जायं.

कुकर का प्रेशर खतम हो गया है, कुकर खोलकर कटहल चैक कर लेते हैं, कटहल नरम हो गया है, कुकर से कटहल निकाल कर प्याले में रख लीजिये, अतिरिक्त पानी हटा दीजिये, कटहल को चमचे से दबा कर थोड़ा सा मैस कर लीजिये.

भुने हुये मसाले में उबाला हुआ कटहल डालकर मिलाइये, गरम मसाला डालकर मिलाइये और कटहल केस् भुर्ता को 2 -3 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पर पकने दीजिये, ताकि सारे मसाले कटहल के अन्दर समा हो जायें. ढक्कन खोलिये और भुर्ता में हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. कटहल का स्वादिष्ट भुर्ता तैयार है.

कटहल का भुर्ता (Jackfruit Bharta) प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

Jackfruit Bharta Recipe

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 24 May, 2016 04:53:23 AM Harbhajan Singh

    Please send me hindi katal vegetable without fry

  2. 20 January, 2016 02:38:21 AM razia

    meri ammi jaan ko yeh bhurta bahut pasand aaya main aapka tahe dil se sukriya ada karti hu
    निशा: रजिया़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 29 June, 2014 09:30:03 AM Siddhant Thapan

    Nisha ji maine kathal ka bhurta banaya sabko bahut pasand aaya. pehle mujhe kathal ki sabji kuchh khaas pasand nahi thi lekin ab is tarike se banayi to mai keh sakta hu ki kathal meri favourite sabji hai. apki website hum vegitarions ke liye vardan hai. apka bahut bahut dhanyawad.Nisha ji insan khane ke liye kamata hai or us khane ko apki recepies or bhi khas bana deti hai.
    निशा: सिध्दान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 23 March, 2014 03:42:55 AM vaishali

    hi, nishaji... main apki banayi hui dishes kaafi try karti hu aur meri family main sabko wo bahut pasand aati hai. nishaji aap mera ek favour karengi plssss...main tiffin services chalati hu kya aap mujhe tiffin main dene ke liye sukhi subjiyan bata sakti hai
    निशा: वैशाली, वेबसाइट पर सब्जियों वाले कालम देखिये, बहुत सारी सूखी सब्जियां हैं, यूट्यूब पर सर्च बटन पर सब्जी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकती हैं.

  5. 21 May, 2013 08:24:37 AM Pooja N Gill

    nisha ji apki sabhi recipe bahut achi hoti h. plz muje batana k kachche kathal (jackfruit) ki kya pahchan hoti hai, ye pake hue jackfruit se kaise alag hota hai.
    निशा: पूजा, कच्चा फल अन्दर से सफेद होता है, जबकि पका फल अन्दर से पीला होता है.

  6. 15 July, 2012 11:15:52 PM neha

    nisha mhare cooking ka sokh hai ab tum mhare batao ke hu kande bade kaise banau ........ krapiya kr ne jaldi batai di jo...........

  7. 06 July, 2012 02:32:38 PM APARNA VARUN KUMAR

    Nisha ji, I read your recipe everyday. I like your all the recipes very much. Thanks.

  8. 24 June, 2012 09:44:20 PM Yogendra Singh

    Nisha ji aap ki recepi ka to koi jabab nahi hai lekin aap ki recepi me onion bahut kam use hota hai iska kya reason hai kya mai alag se use kar sakta hu?
    निशा:
    योगेन्द्र, आप ओनियन का यूज कर सकते हैं, धन्यवाद.

  9. 23 June, 2012 11:23:39 AM Ankit sharma

    Nishaji agar sabji mei khatai aur mirch ko asar kam karna ho to kya karna hoga
    निशा:
    अंकित, सब्जी में थोड़ा बेसन तेल में भून कर मिलाया जा सकता है, क्रीम डाली जा सकती है, बटर भी डालकर खटाई और मिर्च के असर को कम कर सकते हैं, सब्जी को थोड़ा पतला भी किया जा सकता है.

  10. 19 June, 2012 02:39:36 PM ramandeep

    nisha ji thanks aapne ye recipe btai actually main pehle jackfruit ko fry karti thi fir masale add karke banati thi jisse oil bahut lagta tha.thanks aapne easy method btaya boil karne ka thank u so muchhh.....