बेसनी भिन्डी - Besan Bhindi recipe - Besan Bhindi Masala Recipe


भिन्डी को कई तरह से बनाया जाता है, जैसे भिन्डी में ज्यादा मसाला डालकर, भिन्डी में बहुत ही कम मसाला डालकर, टमाटर वाली भिन्डी, दही भिन्डी, कुरकुरी तली हुई भिन्डी, बेसन वाली आलू भिन्डी, बेसनी भिन्डी आदि . बेसनी भिन्डी (Okra & gram flour sabzi) बेसन मसाला को भिन्डी में स्टफ (okra with gram flour stuffing) करके भी बनाई जातीं है और मसाले में बेसन भूनकर भी. आज हम मसाले के साथ बेसन भून कर लाजबाव बेसनी भिन्डी बना रहे हैं.

Read - Besan Bhindi recipe - Besan Bhindi Masala Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Bhindi

  • भिन्डी - 250 ग्राम
  • तेल - 2 1/2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 4 लम्बाई में 2 भाग में कटी हुई
  • बेसन - 1 टेबल स्पून
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसर (3/4 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to cook Besan Bhindi

भिन्डी को अच्छी तरह धो लीजिये, पानी हटाइये और कपड़े से पोंछ लीजिये. भिन्डी के दोंनो ओर के डंठल काट दीजिये, अब इन्हैं लम्बाई में 2 भाग करते हुये काटिये, ज्यादा लम्बी भिन्डी के चार टुकड़े किये जा सकते हैं.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डालिये, अब बेसन, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डालिये. बेसन हल्का ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक मसाला भूनिये.

भुने मसाले में भिन्डी डालिये, अमचूर पाउडर, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल कर, भिन्डी को चमचे से चलाते हुये, सारे मसाले भिन्डी के ऊपर अच्छी तरह चिपकने तक भूनिये.

मसाले मिली भिन्डी (Besan Bhindi Masala) को ढककर धीमी आग पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये, भिन्डी की सब्जी का ढक्कन खोलिये और देखिये कि भिन्डी थोड़ी नरम हो गई हैं, भिन्डी की सब्जी को 1-2 मिनिट खुला ही चम़चे से चलाते हुये पका लीजिये.

बेसनी भिन्डी (Besan wali Bhindi) तैयार है, भिन्डी में हरा धनियां डाल कर मिलाइये. बेसन की महक वाली बेसनी भिन्डी को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे औरा चावल के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
भिन्डी का मसाला भूनते समय या भिन्डी को पकाते समय आग धीमी रखें, भिन्डी में पानी न होने की वजह से भिन्डी की सब्जी तेज आग पर बहुत जल्द जलने लगती है.

  • चार सदस्यों के लिये,
  • समय - 20 मिनिट.

 Besan Bhindi Masala Recipe video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 03 October, 2019 05:25:14 AM Nalini Gondhkar

    Beautiful recipe didi, first try it came out so well.

  2. 06 June, 2019 10:14:53 AM AYESHA

    टिप्पणी good

    • 07 June, 2019 05:38:56 AM NishaMadhulika

      thanks you AYESHA

  3. 23 September, 2017 01:49:34 AM Komal

    Nishamadhulika pls aapke muje whatspp cantact do

  4. 11 August, 2017 02:24:57 AM Shweta

    Kay is sabhaji amchur ke jaga emali dal sakte ky ?
    निशा: श्वेता जी, कर सकते हैं.

  5. 19 July, 2017 05:05:15 PM Priya

    Kya isme onion or tammato bhi dal skte hai.
    निशा: प्रिया जी, आप अपने स्वादानुसर बदलाव कर सकती हैं.

  6. 08 June, 2017 12:26:08 AM सागर सिंह यादव

    Sagar Singh yadav

  7. 08 May, 2017 01:34:23 AM Baby khatun

    Maidam bhindi ka massless Kaiser wants h
    निशा: बेबी जी, रेसिपी में मसालों का उपयोग बताया गया है आप उन्हें देख सकती है़

  8. 08 November, 2016 09:37:29 PM lakshmi

    Nishaji,aapki receipes itni simple hai aur aapke bolne ka andaz bhi.maine recently aapka site dekha aur fan ho gayi.wish u all the best maam .aap aise hi acha khana banate rahiye aur hume sikhate rahiye.
    निशा: लक्ष्मी जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.

  9. 05 August, 2016 08:02:07 AM Rajat

    Awesome elaborated recipe.
    निशा: रजत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.