बेसनी भिन्डी - Besan Bhindi recipe - Besan Bhindi Masala Recipe

भिन्डी को कई तरह से बनाया जाता है, जैसे भिन्डी में ज्यादा मसाला डालकर, भिन्डी में बहुत ही कम मसाला डालकर, टमाटर वाली भिन्डी, दही भिन्डी, कुरकुरी तली हुई भिन्डी, बेसन वाली आलू भिन्डी, बेसनी भिन्डी आदि . बेसनी भिन्डी (Okra & gram flour sabzi) बेसन मसाला को भिन्डी में स्टफ (okra with gram flour stuffing) करके भी बनाई जातीं है और मसाले में बेसन भूनकर भी. आज हम मसाले के साथ बेसन भून कर लाजबाव बेसनी भिन्डी बना रहे हैं.
Read - Besan Bhindi recipe - Besan Bhindi Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Bhindi
- भिन्डी - 250 ग्राम
- तेल - 2 1/2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 4 लम्बाई में 2 भाग में कटी हुई
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसर (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to cook Besan Bhindi
भिन्डी को अच्छी तरह धो लीजिये, पानी हटाइये और कपड़े से पोंछ लीजिये. भिन्डी के दोंनो ओर के डंठल काट दीजिये, अब इन्हैं लम्बाई में 2 भाग करते हुये काटिये, ज्यादा लम्बी भिन्डी के चार टुकड़े किये जा सकते हैं.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डालिये, अब बेसन, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डालिये. बेसन हल्का ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक मसाला भूनिये.
भुने मसाले में भिन्डी डालिये, अमचूर पाउडर, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल कर, भिन्डी को चमचे से चलाते हुये, सारे मसाले भिन्डी के ऊपर अच्छी तरह चिपकने तक भूनिये.

मसाले मिली भिन्डी (Besan Bhindi Masala) को ढककर धीमी आग पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये, भिन्डी की सब्जी का ढक्कन खोलिये और देखिये कि भिन्डी थोड़ी नरम हो गई हैं, भिन्डी की सब्जी को 1-2 मिनिट खुला ही चम़चे से चलाते हुये पका लीजिये.
बेसनी भिन्डी (Besan wali Bhindi) तैयार है, भिन्डी में हरा धनियां डाल कर मिलाइये. बेसन की महक वाली बेसनी भिन्डी को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे औरा चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
भिन्डी का मसाला भूनते समय या भिन्डी को पकाते समय आग धीमी रखें, भिन्डी में पानी न होने की वजह से भिन्डी की सब्जी तेज आग पर बहुत जल्द जलने लगती है.
- चार सदस्यों के लिये,
- समय - 20 मिनिट.
Besan Bhindi Masala Recipe video in Hindi
कमेंट (103)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनक जी, बेसन को मिनट से नहीं उसका कलर बदलने और अच्छी खुशबू आने तक भूनना है.
Mam m jb kbhi puriya bnati hu to hmesha unki upri papdi utar jati hai matlab krack ho jati hai ...
निशा: ज्योति, आटे को गूंथने के बाद, 20 मिनिट रखें और मसल कर नरम करें, पूरियां तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिये अच्छी पूरी बनेंगी.
निशा: प्रकाश जी,आटा गीला हो या बहुत अधिक सख्त हो तो गट्टे पूरी तरह फूलते नहीं हैं और नरम नहीं बनते.
निशा: शबनम जी, अगर मसाला जल जाय तो भिन्डी काली हो जायेंगी, भिन्डी तो बहुत जल्दी पक जाती है, धीमी आग पर ढक कर पकाइये, अगली बार आप बहुत अच्छी भिन्डी बनायेंगी.
निशा: प्रेम जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन, मसाला अधिक भूना जाने से कलर काला हो सकता है.
निशा: रेनू, नीबू का खट्टा मीठा अचार की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर नीबू का मीठा अचार लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सत्यप्रकाश जी, बेसनी भिन्डी की जगह सादा भिन्डी बहुत जल्द बन जाती है, रोटी बनाने में थोड़ा समय लगता है जबकि चावल बहुत जल्दी बन जाते हैं, नाश्ते के लिये पोहा, सेन्डविच और बटर ब्रेड बहुत जल्दी बन जाते हैं, जो भी आपको पसन्द हो थोड़ा थोड़ा बनाना शुरू कीजिये, आप खुद ही अपनी पसन्द की चीजें बहुत जल्दी बना लिया करेंगे, बाजार से लाने में भी काफी समय लग जाता है, और वह खाना अच्छा भी नहीं होता.
निशा: वर्षा, बेसन के ज्यादा भुनने पर स्वाद खराब हुआ है, तब भिन्डी के ऊपर से बेसन हटाया जाय तभी वह कड़वा स्वाद हट सकता है.
निशा: अंशु, भिन्डी को गोल कांटे तो बीज कम बाहर आते हैं.
dahi Bhindi banane ka tareeka bataiye
Aaj mene besan wali bhindi banai he..muje wishwas hi nai ho raha tha k ye maine banaya hai..bahot tasty he ye recipe,,,AAj sham ko mehmano ko b main yahi recipe banake khilane wali hu....
Thank You so much :)
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमिरन, मैं इंडिया नोयडा में रहती हूँ.
agar bhindi ko besan se pahale fry kare to jyada taste aata hai
try karke dekhana
निशा: सीमा, इस वेबसाइट पर सारे केक बिना अंडे के ही हैं, सुगर फ्री केक बनाने के लिये चीनी की जगह सुगर फ्री (स्वीटनर) यूज कीजिये.
निशा: सन्ध्या, जी हां में बर्गर बनाने की रैसिपी जल्दी ही डालूंगी.
निशा: इन्दू, जैम बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है,वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये, सर्च बटन पर एपल जैम या पाइन एपल जैम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मनीषा, मसाला बिलकुल नहीं जलता है, लेकिन पहले धीमी गैस पर मसाला हल्का ही भूनिये.
निशा: शुभ, भरवां भिन्डी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर भरवां भिन्डी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अशोक जी, इतनी भिन्डी में 1 मीडियम साइज की प्याज छोटी छोटी काट कर जीरा भूनते समय भून कर डालिये.
निशा: वैशाली धन्यवाद.
besan wali bhindi me tomato or onion ka use bi kar sakte h...or uska use kis time par kare.. please reply ...mere husband ko bhindi kafi psand h ..main unko besan wali bhindi bi bna kar khilana chahti hu... please reply :)
निशा: बबिता, आप प्याज का उपयोग तो कर सकतीं है लेकिन टमाटर डालेंगी तो यह लिसलिसी हो जायेगी. आप टमाटर की जगह अमचूर या नीबूं डाल लीजिये