आम की बर्फी बनाने की विधि | Mango Burfi Recipe । Mango Fudge Recipe

 

गर्मी के मौसम में आम सब को बहुत पसंद होते हैं और सब की पसंद अगर मिठाई में मिल जाए तो बात ही कुछ और होगी तो आज हम बनाएगें आम की बर्फी। आम और बेसन मिल कर काफी अच्छा टेस्ट देते है।

आवश्यक सामग्री

  • पके आम का पल्प- 1 कप
  • बेसन- 1 कप
  • चीनी- 3/4 कप (150 ग्राम)
  • घी- 1/3 कप (80 ग्राम)
  • काजू- 10-12
  • पिस्ते- 10-12
  • इलायची पाउडर - 5-6

विधि

बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन भून लीजिए बेसन भूनने के लिए एक पेन में 1/3 कप घी डाल लीजिए और घी के गर्म हो जाने के बाद उसमें एक कप बेसन डाल कर धीमी आंच पर उसे चलाते हुए ब्राउन होने तक भून लीजिए और बेसन के भून जाने के बाद उसे एक बर्तन मे निकाल लीजिए।
अब एक पेन में एक कप आम का पल्प और 3/4 चीनी डाल कर अच्छा गाढ़ा होने तक पकाए। आम के पल्प के गाढ़ा हो जाने के बाद उसमें बेसन, काजू और इलायची डाल कर चलाते हुए बर्फी के कन्सिस्टैन्सी तक भून लीजिए

https://nishamadhulika.com/images/Besan-Mango-Barfi.jpg
अब एक प्लेट में घी लगा कर उसे अच्छे से चिकना कर लीजिए और उसे में बर्फी के घोल को फैला लीजिए और घोल के ऊपर कटे हुए काजू और पिस्ता डाल कर बर्फी को हल्के हाथ से दबा दीजिए और उस 7 से 8 घन्टे ठंड़ा होने रख दीजिए
बर्फी के जम जाने के बाद उसे अपने पसंद के टुकड़ो में काट लीजिए और प्लेट को नीचे से हल्का सा गर्म कर लीजिए ताकि बर्फी आसानी से निकल जाए ये बर्फी एक महीने तक फ्रीज में रख कर खा सकते हैं

सुझाव
अगर आप के आम का कलर सफेद सा हैं तो आप उसे में खाने वाला पीला कलर डाल सकते है
आप अपने पसंद से कोई भी ड्राई फ्रूट ले सकते हैं।
आम के पल्प की कन्सिस्टैन्सी चेक करने के लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा बर्फी का घोल जमा कर देख सकते हैं

 

आम की बर्फी बनाने की विधि | Mango Burfi Recipe । Mango Fudge Recipe

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 20 July, 2017 09:21:42 PM Jyoti singh

    Hello nisha mam, Thanks mam ki ap hume aachi-2 Dish batate h me apki har Dish Dekhti hu or unme se Kuch try bhi Karti hu jo ki bhut tasty hoti h or easy bhi mujhe bhi cooking ka bhut shok h jb bhi Free hoti hu Kuch na Kuch try karti hu apse ek question puchna hai ki hum Aam wali barfi me besan ki jagah confloor bhi use Kar sakte hai? Or kaise use Kare jisse taste aacha rehe plz tell me mam. Thanks
    निशा: ज्योति जी, आम के पल्प में कार्न फ्लोर पका कर ये बर्फी बनाई जा सकती है.

  2. 12 June, 2017 07:01:40 PM jaki soni

    mem, 1kg aam ke sath 250gram mava chalega ya nhi? or mem, me aampak banata hu to ye jamti nhi hai or dark ho jati hai bahut, orange color nhi aata banne ke baad dark brown ho jati hai or muhh me chipakti hai bahut, or mawa ke sath banane ke liye 1kg aam ke sath sugar kitni chahiye or uski chashni banani chahiye kya?

  3. 18 January, 2017 06:04:11 AM Vishal

    नमस्कार
    निशाजी,आम की बर्फी के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. एक सवाल है... बर्फी बनाने के लिए आपके बताए गए तीनों विकल्पों में मावा का, मिल्क पाउडर का, कंडेंस्ड मिल्क तीनों का 1 कप बराबर कितने ग्राम लेना है? बेसन के ग्राम जितना ही लेना है या तीनों का माप अलग अलग रहेगा? और 2 कप आम का पल्प बराबर कितना ग्राम लेना है? (1 कप की तुलना में). एक रिक्वेस्ट है, यदि हो सके तो ये सब कप की मात्रा आप ग्राम में भी बता दे और रेसिपी में भी edit कर दे.Thanks & Regards,God Bless You!
    निशा: विशाल जी, मावा एक कप ले सकते हैं, 250 ग्राम होता है, मिल्क पाउडर एक कप ले सकते हैं ये 150 ग्राम होता है लेकिन कन्डेन्स्ड मिल्क ले रहे हैं तब 1 टिन लीजिये ये 400 ग्राम होती है, इसमें आधा मिल्क सोलिड और आधी चीनी होती है, कन्डेन्स्ड मिल्क के साथ बर्फी बनायेंगे तो चीनी नहीं डालेंगे. पल्प की मात्रा हमने ग्राम में दे दी है.

  4. 18 December, 2016 12:22:27 AM harshit

    Bht achi bni sbko bht pasand aaai tq nisha mam
    निशा: हर्षित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 18 November, 2016 06:32:28 PM shubham soni

    mam... aam ke alawa or konse fruit se hum barfi bna sakte hai.. plz jarur bataiyega...?
    निशा: शुभम जी, पाइन एपल या स्ट्राबेरी के फ्लेवर में भी बर्फी बनाई जा सकती है.

  6. 18 November, 2016 06:29:34 PM shubham soni

    mam... ap bhut acchi tarha se samjhati ho... really...
    निशा: शुभम जी, धन्यवाद.

  7. 19 October, 2016 07:34:24 AM deepti

    hello aunty jikal maine mango burfi banayi besan ke satth but wo jami nahi tell me how I can fix tht aur kya problem hui hogi
    निशा: दीप्ती जी, आपका मिश्रण पतला रह गया होगा. आप इसे थोड़ी देर और जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पका लीजिए, बर्गी जरूर जमेगी.

  8. 08 July, 2015 11:22:01 PM princi Gautam

    nisha ji aap bhut achhe recipe bnati hain ...mai v aapki tarah bnna chahti hun...

     


    निशा: प्रिन्सी जी, अवश्य बनिये, बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 04 February, 2015 07:54:11 PM anjali doshi

    Nishaji condensed milk and aam ki burfi ke liye besan kitna dalna hai.
    निशा: अंजली जी, कन्डेन्स् मिल्क आम की बर्फी बनाने के लिये, आप रेसिपी के अनुसार ले लीजिये और एक कप लगभग 400 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क ले लीजिये, मिलाइये और जमने वाली कनसिसटेन्सी होने तक पका लीजिये. जमा कर बर्फी बना लीजिये, इसमें अलग से चीनी डालने की आवश्यकता नहीं होती.

  10. 25 October, 2014 02:17:24 AM jagdishmogiya

    मे जब बेसन की बर्फी बनाता हू तो मुझे उसकी चाशनी किस तरहा से बनाई जाती है और उसकी तार कितना रखना है किरपा बातने की किरपा करे