अंकुरित चना मूंग के चीला - Sprouted Grains Cheela Recipe

अंकुरित दालें (Sprouted Grains) बहुत ही पौष्टिक खाना है. अंकुरित दालों को कच्चा भी खाया जाता है और हल्का सा उबाल कर भी खाया जाता है, अंकुरित दालों से बना चीला आपको नाश्ते में और बच्चों को टिफिन में बहुत पसंद आयेगा. तो आइये बनाना शुरू करते हैं ये अंकुरित दाल का चीला (Sprouted Grains Cheela).
Read- Sprouted Grains Cheela Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sprouted Grains Cheela
- अंकुरित किये हुये चना और मूंग - 2, 2 कप
- गेहूं या चावल का आटा - 1 कप
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच)
- हींग - 1 पिंच
- लाल मिर्च - 1 - 2 पिंच (यदि आप चाहें)
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
विधि - How to makeSprouted Grains Cheela
हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये, अदरक छील कर, धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये.
अंकुरित चना और मूंग दाल को मिक्सर जार में डालिये, थोड़ा पानी, हरी मिर्च और अदरक डालकर कर बारीक पीस लीजिये.
मिश्रण को बड़े प्याले में डालिये और आटा डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये. मिश्रण को पकोड़े के घोल जैसा पतला कर लीजिये, नमक, हींग, लाल मिर्च, धनियां पाउडर और हरा धनियां भी डाल कर मिला दीजिये.

नान स्टिक तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, पहली बार 3-4 बूंदे तेल की डाल कर तवे को चिकना कर दीजिये. एक बड़ा चमचा भर कर मिश्रण, गरम तवे पर डालिये और चमचे से ही घुमाकर, गोल आकार देते हुये पतला चीला फैलाइये. चीले के चारों ओर एक छोटी चम्मच तेल डालिये और एक छोटी चम्मच तेल चीले के ऊपर डालिये.
चीले की ऊपरी सतह का कलर बदलने पर और निचली सतह ब्राउन होने के बाद चीले को पलटिये, चीले को दूसरी ओर से भी हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. सिका चीला किसी प्लेट के ऊपर नैपकिन पेपर बिछाकर रखिये या गरम गरम चीला तवे वे उतार कर खाने वाले की प्लेट में रखिये.

एक चीले के बाद दूसरा चीला भी इसी तरह तवे पर फैलाइये और सेकिये. सारे चीले इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.
अंकुरित चना और मूंग के चीले (Sprouted Grains Cheela) तैयार हैं, अंकुरित दाल से बने चीले दही और हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अंकुरित दाल (Sprouted Grains) के मिश्रण में आप अपने स्वाद के अनुसार सब्जियां, कद्दूकस किये गये गाजर, बन्द गोभी, फूल गोभी या जो भी सब्जी आपको पसन्द हो मिला सकते हैं.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अर्जुन जी, अनाजों को भिगोने से, और अंकुरित होने से उनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं.
mai gujarati hu muje dal,rice,roti aur sabji ke siva kuch bhi banana nahi aata tha lekin apki website aur recipe ke video ko dekh kar mai kafi kuch sikh gayi hu.thank you so much apki ye website se mai bahut kuch sikhi hu aur age bhi sikhti rahungi,mem agar main kahi par bhi atak jau aur apse help mangu to pls muje help karna. thank you
jyotsana gajjar ahemdabad
निशा: ज्योत्सना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं.
Thanks
Hello nisha ji
Can we make chila without hara dhania if not available at home.
Regards
Tanya
निशा: तान्या जी, अवश्य बिना हरे धनिये के चीला बनाया जा सकता है.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mene moth b bhigoey hein chana aur moong k saath... to cheele mein aur kuch daalna padega kya.. isase cheele acche to banege na.. plz reply kijiyega... mujhe kal he banae hein....
निशा: रेनू जी चीले अच्छे बनेंगे.
mujhe dal aur chana aunkrit kaise kerte hai bataye pls???? i dont know
निशा; रुचिका, इसके लिये वीडियो जल्दी ही बनेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine ye,recipe try ki,but cheela tawe par,chipak gaya,maine iron ka tawa use kiya tha aur genhu ka aata....fir maine 2 spoon besan bhi milaya fir bhi wo chipak gaya....fir maine is ghol k pakore banaye to unhone bahut oil peeya....aisa kyu hua hoga.....mujhse kaha galti ho gayi
निशा: श्वेता, पहली बार तवे को अच्छी तरह तेल से चिकना कर लीजिये, अच्छी तरह गरम होने दीजिये, अब गैस कम करके चीला फैलायें, मीडियम और तेज गैस पर चीला को नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंगे, अब पलट दीजिये, चीला आराम से पलटता है, और यदि आप नानस्टिक तवा यूज करेंगी तब आप ये प्रोब्लम फेस बिलकुल नहीं करेंगी.
निशा: अनु जी हां अवश्य कर सकते हैं.
pls rply fast.
निशा: रिंकू, आप इस पोस्ट को प्लीज पढ़िये, आपको अच्छी तरह समझ आ जायेगा कि अंकुर और अंकुरित क्या होता है.
maine aaj nashte mein ye receipe try ki, bahut he badiya cheele bane....thank u so much for this receipe.
Maine ismein thodi si variation di hai, sprouts mein mere paas chane kam thhey toh maine ghol mein thoda besan, gehun ka atta aur thoda makki ka atta, teeno equal quantity mein le k banaya...bahut he tasty laga. ek baat aur bataiye, ismein thoda khatta taste bhi aa rhi tha, wo kis wajah se hua...???
निशा: भावना, अंकुरित चने का स्वाद खट्टा नहीं होता, किसी भी आटे का स्वाद भी खट्टा नहीं होता, कुछ खट्टा डाला जया तभी खट्टा स्वाद आ सकता है.
निशा: धन्यवाद रवि,
निशा: मनोज, भीगे चने और दाल से भी चीला बनाये जा सकते है़, अंकुरित करके बनाने से चीला की फूड वैल्यू और बढ़ जाती है.
निशा: प्रीति, आप 1 घंटे तक भिगोये हुये चावल भी पीस कर मिला सकतीं है. आटा या चावल इसलिये मिलाते हैं कि इससे चीला बाइन्ड अच्छी तरह हो जाता है.
निशा: रिया, धनियां की हरी तीखी चटनी, या इमली की मीठी चटनी जो भी आपको पसन्द हो आप यूज कर कर सकते हैं.
निशा: संदीप, आप विन्टर में बिलकुल इसी तरह से रैसिपी बना सकते हैं, अंकुरित दालों में प्रोटीन्स बहुतायत में मिलते हैं जो सर्दियों में हमको ज्यादा मात्रा में चाहिये होते हैं.
निशा: कविता, अगर दालों में चावल का आटा मिलायें तो चीले कुरकुरे बनते हैं, चीले कुरकुरे बनाने के लिये धीमी और मध्यम आग पर सेकिये.
aapki saari batai hui recipes bahut achchi hoti hain me sab banane ki try karti rehti hu.aur sabse achchi baat ye hai ki pyaaj lahsun nahi hone se har koi in dishes ko kha sakta hai.
निशा: रेशु, धन्यवाद.
mam, aap sonhalva banane ki recipe kab likhengi, mujhe is recipe ka besabri se intejaar hai.
निशा: गौरी, अभी इस रैसिपी के लिये समय लगेगा.
thanku
nisha ji agar adrak na mile to kya hum uski jagah saunth powder use kar sakte hai kya aur sauth powder kitne time tak rakh sakte hai?
with regards
ruchi
निशा: रुचि, आप बिना अदरक के भी चीले बना सकती हैं, चीले स्वादिष्ट लगेंगे. हरे अदरक से सोंठ अधिक तीखा होता है, स्वाद भी अलग हो जाता है, सोंठ पाउडर को 6 महिने रख सकते हैं.