आलू के पापड़ - How to make Aloo papad at home

📅 16 अप्रैल 2011 👁 5.8 लाख बार देखी गई 💬 110 कमेंट ★ 3.1 (8473)


अप्रेल और मई के महिने में आलू पक जाता है और बाजार में बहुतायत में आने के कारण सस्ता भी होता है. बच्चों के इम्तिहान खतम होने के बाद उनकी भी गर्मियों की छुट्टी हो गई होती है. धूप भी बड़ी तेज निकलती है. यही समय है आलू के पापड (Potato Papad ), आलू के चिप्स, आलू के सेव आदि बनाने का. आइये आज हम बनाते हैं आलू के पापड ( Potato Papad Recipe).

Read this recipe in English - Potato Papad Recipe

आवश्यक सामग्री - Potato Papad ingredients

आलू - 1 किग्रा. (मध्यम आकार के)
नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा कम)
लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच से कम
तेल - 2 टेबल स्पून

विधि - How to Make Potato Papad

आलू को धोइये, कुकर में भरिये और 2 कप पानी डालकर, उबालने रख दीजिये, कुकर में एक सीटी आने के बाद, धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक उबलने दीजिये (आलू नरम होने तक उबालने हैं).

कुकर का ढक्कन खुलने पर, आलू ठंडा होने के बाद, आलू को छीलिये और एकदम बारीक कद्दूकस कर लीजिये.

कद्दूकस किये हुये आलू में नमक और लाल मिर्च डालिये और हाथ को तेल से चुपड़ कर, आलू में नमक मिर्च मिलाते हुये, आटे की तरह गूथिये.

तेल हाथ पर लगाकर, आलू के गुथे आटे से थोड़ा मिश्रण तोड़िये और गोल करके थाली में रख लीजिये, सारे आलू के मिश्रण से एक जैसे बराबर के गोले बनाकर थाली में रख लीजिये. 1 किग्रा. आलू से 20-22 गोले बन जाते हैं.

आलू के पापड़ बेलने के लिये, 1x 2 फुट बड़ी, थोड़ी सी मोटी पारदर्शक पोलीथिन शीट और पापड़ सुखाने के लिये एक बड़ी पोलिथिन शीट चाहिये.

बड़ी पोलिथिन शीट धूप में फर्श पर एक चादर बिछा कर, उसके ऊपर बिछा सकते हैं. शीट के चारों कोने पर कुछ भारी चीजें रख दीजिये ताकि हवा से शीट उड़कर पापड़ खराब न कर दे.

पापड बेलिये - (Potato Papad making)
पापड़ बेलने के लिये किसी भी मोटी पारदर्शक पोलिथिन बैग को काट कर निकाल लीजिये. शीट को चकले पर इस तरह रखें कि आधा भाग चकले पर हो और आधा चकले के बाहर या शीट के बराबर के 2 टुकड़े भी किये जा सकते हैं. एक टुकड़े पर आलू का गोला रखें और शीट का दूसरा टुकड़ा आलू के गोले के ऊपर रखें.

पहली बार पोलिथिन शीट के ऊपर थोड़ा तेल चुपड़ लीजिये. आलू का एक गोला उठाइये, दोनों ओर थोड़ा सा तेल चुपड़िये, चकले के ऊपर रखी पोलिथिन शीट के ऊपर, आलू के गोले को रखिये और शीट के दूसरे हिस्से से ढक कर हथेली से पोलिथिन शीट को आलू के गोले के ऊपर से दबा कर चपटा कर दीजिये. शीट को घुमाते हुये, बेलन से आलू के गोले को बेलिये, पापड़ को चपाती के जितना पतला बेलिये. हाथ की उंगली से भी पापड़ को गोल आकार दिया जा सकता है.

पापड़ को सुखाने के लिये बड़ी पोलिथिन शीट पर डालें:
बेले हुये पापड़ के ऊपर से पोलिथिन शीट हटाइये. पापड़ लगी पोलिथिन शीट को, पापड़ की तरफ से बड़ी पोलिथिन शीट पर रखिये, पापड़ बड़ी पोलिथिन शीट पर चिपक जाता है, पापड़ लगी पोलिथिन शीट पर हाथ से हल्का दबा कर पापड़ को और अच्छी तरह चिपका दीजिये, पापड़ की दूसरी शीट को हाथ से पकड़ कर खीच लीजिये. पापड़ बड़ी पोलिथिन शीट पर चिपक कर रह जाता है. सारे पापड़ एक एक करके इसी तरह बेल कर, बड़ी पोलिथिन शीट पर डाल दीजिये.

इस बड़ी पालीथीन शीट को पापड़ सहित धूप में सुखाने के लिये रख दीजिये. आलू के पापड़ 3-4 घंटे बाद, जब वे हल्के से गीले हैं तब पलट दीजिये,पापड़ एक दम सूख जायेंगे तब वे शीट से चिपक सकते है और पलटने पर टूट सकते हैं.

पापड़ पूरी तरह सूखने पर इकठ्ठे कर लीजिये. आलू के पापड़ अगर सुबह बना दीजिये तो वे शाम तक सूख कर तैयार हो जाते हैं, अगर पापड़ हल्के गीले रह गये तो दूसरे दिन धूप में रखकर सुखा लीजिये.

आप आलू के पापड को (Aloo Papad) तल कर, गैस पर या या माइक्रोवेव में भून कर प्रयोग कर सकते हैं.

  • आलू के पापड कैसे तलें (Fry Potato Papad)
    कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें और गरम तेल में पापड़ डालें, चिमटे की सहायता से पलटे और हल्का ब्राउन होने पर निकाल कर प्लेट में रखे.
  • आलू के पापड गैस पर भूने (Roast Potato Papadums on gas)
    आलू के पापड़ को चिमटे से पकड़ कर धीमी गैस पर घुमा घुमा कर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक भून सकते हैं.
  • आलू के पापड माइक्रोवेव पर बनायें (Roast Potato Papad in Microwave)
    आलू के पापड़ को माइक्रोवेव में रखें और 1 मिनिट के लिये सैट करें, समय समाप्त होने पर, पापड़ को पलटे और माइक्रोवेव को 1/2 मिनिट के लिये और सैट कर दें, आलू का पापड़ भुन जाता है.

आलू के पापड़ अच्छी तरह सुखा कर बन्द डिब्बे में रखकर 6 माह से भी ज्यादा लम्बे समय तक खाये जा सकते हैं.

सुझाव:
आलू के पापड़ में अपने स्वाद के अनुसार लाल मिर्च की जगह काली मिर्च भी डाली जा सकती हैं.

व्रत में खाने के लिये आलू के पापड़ बना रहे हैं, तब आलू के पापड़ के लिये आलू में व्रत में खाया जाने वाला लाहोरी नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डाल कर पापड़ बनाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (8473 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (110)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anamika
thnxxx mam for papad recipe...mam please sabhi prakar k papad ki recipe likhiyega,mujhe banana bahot pasand hai.....Anamika raipur c.g.
archana nahata
nishaji aloo ke papad belte samay tute nahi ise ke leye kindly tips de

निशा: अर्चना, पापड़ को हल्का दबाब देते हुये बेलिये, हाथ की उंगली से बड़ाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सही बनने लगेगें.
alkadixit
plz increase the font size of the written text.the present syze is too small.
anjali_ayushi5
mam, can u tell me rice or suji papad jo park mein milte hai . aapka home kahan hain ? mam jo ghar per milk phatne per paneer banate hai use kis use mein le sakte hai? please tell urengently .tandoor ki items ka column banaiye. soyabean recipe bateiyen
thanks
Neeti
@Tashu , ap ab chips ko halka halka sa oil laga kar microwave kariye , ap k chips oil bhi nahi pienge aur waste bhi nahi honge ...
Neeti
Dear Nishaji

Thank u for approving my request and posting,

the same .. keep posting and I will keep requesting..
Kajal
thanks nishaji your recipe is toooooooooooo gooooooooooooood please aloo ke chips ki bhi recipe bateye please mam thanks..........
Neeti
Thanks mam is recipe ke liye........... aap ho sake to chawal aur saboodane ke papad bhi sikhayengi?
priya
thankx nishaji is recipe k liye kya aap mujhe sabundaane ka papad banane ki recipe likh sakti hai...
reply me i m waiting

निशा:
प्रिया, मैं ये भी रैसिपी लिखूंगी.
sunita johri
Hello,nisha ji,your recipies are very good.please allo chippis recipies bhi likhiye.thanks u.
tashu
mam please muje ye bataiye maine 5 kg aalo k chips banaye hai jo patle patle hai . par unhe sukhane k baad ab jab mai tal rahi hu toh chips bahut tel pee rahe hai.. aisa frst timer hau hai samaj nahi aaraha kya mistake hui hai ,ab mai kya karu?/ please muje help kijiye mam.

निशा: ताषु, आलू की कितनी किस्में आती हैं, मुझे लग रहा है कि एसा आलू की वजह से भी हो सकता है. इन्हैं धूप में और अच्छी तरह सुखा लीजिये, अगर आप इन्हैं तलना न चाहें तो माइक्रोवेव कर सकती हैं.

sunaina
Dear nisha ji,
You are great U know main kafi dino se soch rahi thi aaloo ke papad banane ke bare mein. But pahle kabhi banaya nahi so confused thi. U solved my problem. Thanks a lot please send recipe of aloo chips also.
Mamta Suri
आलू के चिप्स, आलू के सेव ki recipe bhi please likhe.
Mamta Suri
Hi Nisha Ji, Your recipies are great and you too. I am on diting. Please bina maida, oil or sugar ke kuch simple or easy recipies bataye. pleazzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz
pushpanjali
please tell me recipe of chaval papad and aloo chips