आलू के पापड़ - How to make Aloo papad at home

अप्रेल और मई के महिने में आलू पक जाता है और बाजार में बहुतायत में आने के कारण सस्ता भी होता है. बच्चों के इम्तिहान खतम होने के बाद उनकी भी गर्मियों की छुट्टी हो गई होती है. धूप भी बड़ी तेज निकलती है. यही समय है आलू के पापड (Potato Papad ), आलू के चिप्स, आलू के सेव आदि बनाने का. आइये आज हम बनाते हैं आलू के पापड ( Potato Papad Recipe).
Read this recipe in English - Potato Papad Recipe
आवश्यक सामग्री - Potato Papad ingredients
आलू - 1 किग्रा. (मध्यम आकार के)
नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा कम)
लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच से कम
तेल - 2 टेबल स्पून
विधि - How to Make Potato Papad
आलू को धोइये, कुकर में भरिये और 2 कप पानी डालकर, उबालने रख दीजिये, कुकर में एक सीटी आने के बाद, धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक उबलने दीजिये (आलू नरम होने तक उबालने हैं).
कुकर का ढक्कन खुलने पर, आलू ठंडा होने के बाद, आलू को छीलिये और एकदम बारीक कद्दूकस कर लीजिये.
कद्दूकस किये हुये आलू में नमक और लाल मिर्च डालिये और हाथ को तेल से चुपड़ कर, आलू में नमक मिर्च मिलाते हुये, आटे की तरह गूथिये.

तेल हाथ पर लगाकर, आलू के गुथे आटे से थोड़ा मिश्रण तोड़िये और गोल करके थाली में रख लीजिये, सारे आलू के मिश्रण से एक जैसे बराबर के गोले बनाकर थाली में रख लीजिये. 1 किग्रा. आलू से 20-22 गोले बन जाते हैं.
आलू के पापड़ बेलने के लिये, 1x 2 फुट बड़ी, थोड़ी सी मोटी पारदर्शक पोलीथिन शीट और पापड़ सुखाने के लिये एक बड़ी पोलिथिन शीट चाहिये.
बड़ी पोलिथिन शीट धूप में फर्श पर एक चादर बिछा कर, उसके ऊपर बिछा सकते हैं. शीट के चारों कोने पर कुछ भारी चीजें रख दीजिये ताकि हवा से शीट उड़कर पापड़ खराब न कर दे.
पापड बेलिये - (Potato Papad making)
पापड़ बेलने के लिये किसी भी मोटी पारदर्शक पोलिथिन बैग को काट कर निकाल लीजिये. शीट को चकले पर इस तरह रखें कि आधा भाग चकले पर हो और आधा चकले के बाहर या शीट के बराबर के 2 टुकड़े भी किये जा सकते हैं. एक टुकड़े पर आलू का गोला रखें और शीट का दूसरा टुकड़ा आलू के गोले के ऊपर रखें.

पहली बार पोलिथिन शीट के ऊपर थोड़ा तेल चुपड़ लीजिये. आलू का एक गोला उठाइये, दोनों ओर थोड़ा सा तेल चुपड़िये, चकले के ऊपर रखी पोलिथिन शीट के ऊपर, आलू के गोले को रखिये और शीट के दूसरे हिस्से से ढक कर हथेली से पोलिथिन शीट को आलू के गोले के ऊपर से दबा कर चपटा कर दीजिये. शीट को घुमाते हुये, बेलन से आलू के गोले को बेलिये, पापड़ को चपाती के जितना पतला बेलिये. हाथ की उंगली से भी पापड़ को गोल आकार दिया जा सकता है.
पापड़ को सुखाने के लिये बड़ी पोलिथिन शीट पर डालें:
बेले हुये पापड़ के ऊपर से पोलिथिन शीट हटाइये. पापड़ लगी पोलिथिन शीट को, पापड़ की तरफ से बड़ी पोलिथिन शीट पर रखिये, पापड़ बड़ी पोलिथिन शीट पर चिपक जाता है, पापड़ लगी पोलिथिन शीट पर हाथ से हल्का दबा कर पापड़ को और अच्छी तरह चिपका दीजिये, पापड़ की दूसरी शीट को हाथ से पकड़ कर खीच लीजिये. पापड़ बड़ी पोलिथिन शीट पर चिपक कर रह जाता है. सारे पापड़ एक एक करके इसी तरह बेल कर, बड़ी पोलिथिन शीट पर डाल दीजिये.
इस बड़ी पालीथीन शीट को पापड़ सहित धूप में सुखाने के लिये रख दीजिये. आलू के पापड़ 3-4 घंटे बाद, जब वे हल्के से गीले हैं तब पलट दीजिये,पापड़ एक दम सूख जायेंगे तब वे शीट से चिपक सकते है और पलटने पर टूट सकते हैं.
पापड़ पूरी तरह सूखने पर इकठ्ठे कर लीजिये. आलू के पापड़ अगर सुबह बना दीजिये तो वे शाम तक सूख कर तैयार हो जाते हैं, अगर पापड़ हल्के गीले रह गये तो दूसरे दिन धूप में रखकर सुखा लीजिये.

आप आलू के पापड को (Aloo Papad) तल कर, गैस पर या या माइक्रोवेव में भून कर प्रयोग कर सकते हैं.
- आलू के पापड कैसे तलें (Fry Potato Papad)
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें और गरम तेल में पापड़ डालें, चिमटे की सहायता से पलटे और हल्का ब्राउन होने पर निकाल कर प्लेट में रखे. - आलू के पापड गैस पर भूने (Roast Potato Papadums on gas)
आलू के पापड़ को चिमटे से पकड़ कर धीमी गैस पर घुमा घुमा कर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक भून सकते हैं. - आलू के पापड माइक्रोवेव पर बनायें (Roast Potato Papad in Microwave)
आलू के पापड़ को माइक्रोवेव में रखें और 1 मिनिट के लिये सैट करें, समय समाप्त होने पर, पापड़ को पलटे और माइक्रोवेव को 1/2 मिनिट के लिये और सैट कर दें, आलू का पापड़ भुन जाता है.
आलू के पापड़ अच्छी तरह सुखा कर बन्द डिब्बे में रखकर 6 माह से भी ज्यादा लम्बे समय तक खाये जा सकते हैं.
सुझाव:
आलू के पापड़ में अपने स्वाद के अनुसार लाल मिर्च की जगह काली मिर्च भी डाली जा सकती हैं.
व्रत में खाने के लिये आलू के पापड़ बना रहे हैं, तब आलू के पापड़ के लिये आलू में व्रत में खाया जाने वाला लाहोरी नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डाल कर पापड़ बनाइये.
कमेंट (110)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
([email protected])
thanks
please ye recipe likhiye please
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aalu ko ubalne ka baad kya hum use bel sakte hai aalu to chipak jayega maine to try nhi kiya but karungi
mob - 7800921608
whats app- 7800921608..
& thanks for such a wonderfull website
निशा: स्वीटी जी, आलू को कद्दूकस करके बारीक करके, आलू मोटे रहने पर एसा हो सकता है, और आलू कच्चे हों तो भी एसा होता है, आलू पकने पर ही पापड़ बनाये जाते हैं, जब आलू का छिलका थोड़ा मोटा हो जाये तब ये पापड़ बनायें, बहुत अच्छे एकदम साबूत पापड़ बनेंगे.
निशा: स्वाति जी, पापड़ धूप में सुख कर ही अच्छे बनते हैं.
&
chawal ke papad
निशा: मोनिका जी, चावल के पापड़ की रेसिपी चैनल पर उपलब्ध है, मूंग के पापड़ बनाने की कोशिश करती हूँ.
mane kal aloo k papad bnae the bhaut hi ache bane h.
thanku so much..God bless u & Tc. :)
VERY GOOD SITE
निशा: हुसेन जी, पापड़ को अच्छी तरह सुखा कर रखिये और 2-3 महिने के बाद फिर से धूप में रख कर सुखा लीजिये पापड़ बहुत लम्बे समय तक खराब नहीं होते.
reply me i m waiting
निशा:सुझाव के लिये धन्यवाद सरिता जी, जल्दी ही इसका वीडियो बनाने की कोशिश करती हूं.
निशा: नीतू, वेबसाइट पर राइस पापड़ रैसिपी अभी अपलोड करनी है, हम जल्दी ही इसे अपलोड करेंगे.
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनूजा, आलू के पापड़ आलू से ही बनाये जाते हैं.
निशा: कल्यान जी, आलू की क्वालिटी इस तरह की हो सकती हैं कि उसका स्वाद अच्छा न हो.
Rui F.Malato
निशा: Rui Fragoso Malato, बहुत बहुत धन्यवाद.