बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर - Baking Soda and Baking Powder

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों ही खाने को फुलाने के लिये काम में लाये जाते हैं. दोनों रेसीपी में कार्बन डाइ आक्साइड पैदा करके छोटे छोटे एयर बबल पैदा करते हैं जिससे रेसीपी फूल कर स्पन्जी हो जाती है. लेकिन दोनों एक जैसे होते हुये भी एक दूसरे से एकदम अलग अलग हैं.
Read : Baking Soda and Baking Powder in English
बेकिंग सोडा (Baking Soda)
बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट (sodium bicarbonate) जो नमी और खट्टे पदार्थों से रियेक्सन करके, कार्बन डाइआक्साइड गैस निकालते हैं ये गैस एअर बबल के रूप में खाने में जमा होकर रैसिपी को स्पंजी बनाती हैं.
बेकिंग सोडा को सक्रिय होने के लिये दही, छाछ आदि खट्टे पदार्थ की आवश्यकता होती है. इसलिये जिस रेसीपी में खट्टा पदार्थ नहीं है वहां सिर्फ बेकिंग सोडा मिलाने से काम नहीं चलता.
खाना सोडा या बेकिंग सोडा से नमी के मिलते ही तुरन्त रिएक्शन शुरू हो जाता है, इसी लिये खाना सोडा डालने के बाद, मिश्रण को तुरन्त पकाने या बेक करने के लिये रखना चाहिये, नहीं तो ये चीजें अच्छी तरह नहीं फूलती.
बेकिंग पाउडर (Baking Powder)
बेकिंग पाउडर में बेकिंग सोडा, अन्य एसिडिक मीडियम (Cream of Tartar) के साथ साथ सूखे पाउडर के रूप में रखे रहने में सहायक स्टार्च भी मिला होता है.
चूंकि बेकिंग पाउडर में एसिडिक मीडियम (Cream of Tartar) मिले होते हैं इसलिये यह खाने में मिलाने से स्वयं काम करना शुरू कर देता है. इसलिये जो रेसीपी खट्टी नहीं है वहां भी बेकिंग पाउडर प्रयोग किया जा सकता है.
आजकल प्रयोग में लाये जाने वाला बेकिंग पाउडर डबल एक्शन होता है. पहला एक्शन यह तब करता है जब यह नमी के संपर्क में आता है. दूसरा तब करता है जब यह गर्मी के संपर्क में आता है. जब रेसीपी ओवन में रखी जाती है. इससे पहले बने बबल और बड़े हो जाते हैं और रैसिपी ज्यादा स्पंजी बनती है. डबल एकशन के कारण रैसिपी का मिश्रण तैयार करने के बाद 15 मिनिट रखकर भी बेक किया जा सकता है.
अधिक समय तक बेक की जाने वाली रेसीपी में बेकिंग पाउडर डाला जाता है. क्योंकि अधिक समय तक गर्मी में रखे रहने के कारण बेकिंग सोडा (sodium bicarbonate) तो काम करना बन्द कर देता है जबकि बेकिंग पाउडर में मिला अन्य तत्व क्रीम आफ टार्टार काम करते रहते हैं, इसलिये केक, मफ्फिन, कुकीज आदि में यदि खट्टे पदार्थ हों तब भी हम बेकिंग पाउडर का प्रयोग करते हैं.
क्या बेकिंग सोडा की जगह बेकिंग पाउडर प्रयोग कर सकते हैं
कर सकते हैं. बेकिंग सोडा की जगह, बेकिंग पाउडर प्रयोग में लाया जा सकता है, आपको इसकी मात्रा बड़ानी होगी, बेकिंग पाउडर को चार गुनी मात्रा में प्रयोग करना होगा. चूंकि बेकिंग पाउडर में दो भाग क्रीम आफ टार्टर और सिर्फ एक भाग बेकिंग सोडा होता है इसलिये क्रीम आफ टार्टार की अधिकता के कारण आपकी रेसिपी का वह स्वाद नहीं मिल पाता जो कि होना चाहिये. अधिक बेकिंग पाउडर का प्रयोग आपकी रेसीपी का स्वाद खराब करके खारा बना सकता है.
क्या बेकिंग पाउडर की जगह बेकिंग सोडा प्रयोग कर सकते हैं.
नहीं कर सकते. बेकिंग सोडा को एक्टिवेट होने के लिये एसिडिक मीडियम की आवश्यकता होती है जो कि बेकिंग सोडा में नहीं होते. जैसे केक बनाने के किये बेकिंग पाउडर की जगह सिर्फ बेकिंग सोडा डालें तो यह एसिडिक मीडियम के न होने के कारण फूलेगा नहीं.
केक नहीं फूलता, क्या अधिक बेकिंग पाउडर का प्रयोग कर लूं
बहुत ज्यादा बेकिंग पाउडर डालने से रैसिपी में खारा स्वाद आ जाता है. इसकी अधिकता के कारण, मिश्रण बहुत जल्दी ही फूलता है और बडे एयर बबल आपके केक या अन्य रेसीपी में में छेद करके बाहर निकल जायेंगे और फिर यह केक या अन्य रेसिपी पिचक जाती है
केक पहले तो फूलता है लेकिन बाद में एकदम पिचक जाता है.
या तो आपने बेकिंग पाउडर - बेकिंग सोडा को आटे या मैदा में अच्छी तरह नहीं मिलाया है जिससे इसके कुछ जगह यह अधिक मात्रा में होने के कारण वहां बडे एयर बबल बन कर बाहर निकल गया है
या आपने आवश्यकता से अधिक मात्रा में बेकिंग पाउडर-बेकिंग सोडा प्रयोग कर लिया है.
केक फूलता नहीं
बेकिंग पाउडर कम होने पर मिश्रण पूरी तरह नहीं फूलता और केक या कोई भी रैसिपी स्पंजी नहीं बनती. या संभव है कि आपका बेकिंग पाउडर काम नहीं कर रहा.
बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा काम कर रहा है या नहीं कैसे पता करें
बेकिंग पाउडर की उम्र सिर्फ छह महीने से लेकर एक साल की होती है जबकि बेकिंग सोडा सामान्यतया कभी खराब नहीं होता.
आधा चाय चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चाय चम्मच सिरका (Vinegar) डालिये. यदि इसमें तुरन्त बबल निकलते हैं तो इसका अर्थ है बेकिंग पाउडर ठीक काम कर रहा है.
आधा कप गर्म पानी में एक चाय चम्मच बेकिंग पाउडर डालने से इसमें झाग बनने लगते हैं तो यह सही अवस्था में काम कर रहा है.
कमेंट (144)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपक जी, बेकिंग पाउडर की शेल्फ लाइफ 9-12 महीनों तक की ही होती है.
निशा: बेकिंग पाउडर डाला जा सकता है, लेकिन जरा से भी ज्यादा होने पर रिजल्ट खराब हो जाते हैं, इसलिये बेकिंग पाउडर न डालना अच्छा है, धन्यवाद.
Hi
Mam.. अगर Baking soda को अधिक मात्रा में डाला जाए | तो क्या यह सेहत (शरीर ) के लिए हानिकारक है? ....जैसे कि इसे अधिक मात्रा में use किया जाए तो किया यह दस्त ( loosemotion ) लगा सकता है ? अोर इसे किस मात्रा में use किया जाएे ?
निशा: प्रीतपाल जी, बेकिंग सोडा उचित मात्रा में खाया जाय ये फायदेमन्द होता है लेकिन अगर रोजाना ही आप इसे ज्यादा मात्रा में यूज करेंगे तब ये हानिकारक है.
hello,
khaman dhokla aur handava me baking soda use kiya jata hai?
What salt in ENo.isse cake kyo nhi bnta.soda powder and pine vala soda kya alag alag h.plz mam btaiye.
निशा: आरती जी, ये सारी चीजें अलग ही होती है, लेकिन एक ही दुकान से आप इन्हैं खरीद सकती हैं.
instant Jalebi ki racipi batane ka kast kare.
निशा: ज्योति जी हां खाना सोडा ही बेकिंग सोडा होता है.
can you help me making fruit salt at home like ENO POWDER type
please tell me
निशा: धर्मेश जी, हमने इसे बनाने की कोशिश नहीं की है.
निशा: प्रभा जी, कस्टर्ड पाउडर से कन्डेन्स्ड मिल्क नहीं बनता.
baking soda kya hota hai aur issey meetha soda kehte haii ????? mam pls reply
निशा: सतनाम जी बेकिंग सोडा, सोडियम बाइ कार्बोनेट है, सफेद पाउडर होता है, कैमीकल है, इसे खाने बनाने में यूज किया जाता है, मीठा सोडा या खाने का सोडा भी कहते हैं.
or baking powder Waha jha khatti cheez ka use nhi karte.... jaise cake biscuits
agar mai sahi hu to reply kijiye....PLZZZZZZzzzzzzzzzzzzzz
निशा: रीना जी, आप एकदम सही कह रही हैं.
निशा: अश्विनी जी, ये तो आप बाजार से ही ले लीजिये.
निशा: सरप्रीत जी, हर ओवन में तापमान का अलग हिसाब रहता है, आपका ओवन जल्दी से केक को बेक कर रहा है तापमान अधिक होने से केक ऊपर नीचे बेक हो जाता है और बीच से कच्चा रहता है, केक को कम तापमान बेक कीजिये 180 डि.से. पर आप केक बेक कर रही तो अगली बार 160 डि.से. पर बेक कीजिये, ओवन में फैन कि सुबिधा है तो उसे ओन करके केक बेक कीजिये, केक अच्छा बेक होगा.
Adrakh ka powder hi kya ginger hay?
निशा: शैलेन जी, सिरका, किराना स्टोर पर मिल जाता है, अदरक पाउडर यानि कि सोंठ पाउडर होता है.
निशा: सरोज, कोको पाउडर अलग है कार्न फ्लोर नहीं है, चौकलेट के लिये कोको बटर बनाया जाता है तब कोको पाउडर निकलता है.
निशा: भुनेश जी बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर के अलग अलग पैक होते हैं और उनके ऊपर लिखा भी रहता है.
pls jaldu rply dena..
निशा: नेहा, केक में ईनो नहीं डालिये.
mam mujhe yeh jan na tha ki baking soda aur khana soda (Khane wala soda) ek hi hota hai ya alag alag hai dono?? plz reply.
निशा: वर्षा, बेकिंग सोडा और खाने का सोडा एक ही है.
निशा: हसमती, बेकिंग पाउडर की जगह ईनो साल्ट यूज किया जा सकता है, लेकिन बेकिंग पाउडर की अपेक्षा ईनो साल्ट थोड़ा कम यूज कीजिये, किसी भी रैसिपी में अगर 1 छोटी चम्म्च बेकिंग पाउडर डाल रहे हैं, तब 3/4 छोटी चम्मच ईनो साल्ट ही डालिये.
निशा: तनु, कुछ रैसिपी में यूज कर सकते हैं, सभी मैं नहीं.