बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर - Baking Soda and Baking Powder

📅 1 मार्च 2011 👁 7.2 लाख बार देखी गई 💬 144 कमेंट ★ 2.8 (8579)


बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों ही खाने को फुलाने के लिये काम में लाये जाते हैं. दोनों रेसीपी में कार्बन डाइ आक्साइड पैदा करके छोटे छोटे एयर बबल पैदा करते हैं जिससे रेसीपी फूल कर स्पन्जी हो जाती है. लेकिन दोनों एक जैसे होते हुये भी एक दूसरे से एकदम अलग अलग हैं.

Read : Baking Soda and Baking Powder in English

बेकिंग सोडा (Baking Soda)

बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट (sodium bicarbonate) जो नमी और खट्टे पदार्थों से रियेक्सन करके, कार्बन डाइआक्साइड गैस निकालते हैं ये गैस एअर बबल के रूप में खाने में जमा होकर रैसिपी को स्पंजी बनाती हैं.

बेकिंग सोडा को सक्रिय होने के लिये दही, छाछ आदि खट्टे पदार्थ की आवश्यकता होती है. इसलिये जिस रेसीपी में खट्टा पदार्थ नहीं है वहां सिर्फ बेकिंग सोडा मिलाने से काम नहीं चलता.

खाना सोडा या बेकिंग सोडा से नमी के मिलते ही तुरन्त रिएक्शन शुरू हो जाता है, इसी लिये खाना सोडा डालने के बाद, मिश्रण को तुरन्त पकाने या बेक करने के लिये रखना चाहिये, नहीं तो ये चीजें अच्छी तरह नहीं फूलती.

बेकिंग पाउडर (Baking Powder)

बेकिंग पाउडर में बेकिंग सोडा, अन्य एसिडिक मीडियम (Cream of Tartar) के साथ साथ सूखे पाउडर के रूप में रखे रहने में सहायक स्टार्च भी मिला होता है.

चूंकि बेकिंग पाउडर में एसिडिक मीडियम (Cream of Tartar) मिले होते हैं इसलिये यह खाने में मिलाने से स्वयं काम करना शुरू कर देता है. इसलिये जो रेसीपी खट्टी नहीं है वहां भी बेकिंग पाउडर प्रयोग किया जा सकता है.

आजकल प्रयोग में लाये जाने वाला बेकिंग पाउडर डबल एक्शन होता है. पहला एक्शन यह तब करता है जब यह नमी के संपर्क में आता है. दूसरा तब करता है जब यह गर्मी के संपर्क में आता है. जब रेसीपी ओवन में रखी जाती है. इससे पहले बने बबल और बड़े हो जाते हैं और रैसिपी ज्यादा स्पंजी बनती है. डबल एकशन के कारण रैसिपी का मिश्रण तैयार करने के बाद 15 मिनिट रखकर भी बेक किया जा सकता है.

अधिक समय तक बेक की जाने वाली रेसीपी में बेकिंग पाउडर डाला जाता है. क्योंकि अधिक समय तक गर्मी में रखे रहने के कारण बेकिंग सोडा (sodium bicarbonate) तो काम करना बन्द कर देता है जबकि बेकिंग पाउडर में मिला अन्य तत्व क्रीम आफ टार्टार काम करते रहते हैं, इसलिये केक, मफ्फिन, कुकीज आदि में यदि खट्टे पदार्थ हों तब भी हम बेकिंग पाउडर का प्रयोग करते हैं.

क्या बेकिंग सोडा की जगह बेकिंग पाउडर प्रयोग कर सकते हैं

कर सकते हैं. बेकिंग सोडा की जगह, बेकिंग पाउडर प्रयोग में लाया जा सकता है, आपको इसकी मात्रा बड़ानी होगी, बेकिंग पाउडर को चार गुनी मात्रा में प्रयोग करना होगा. चूंकि बेकिंग पाउडर में दो भाग क्रीम आफ टार्टर और सिर्फ एक भाग बेकिंग सोडा होता है इसलिये क्रीम आफ टार्टार की अधिकता के कारण आपकी रेसिपी का वह स्वाद नहीं मिल पाता जो कि होना चाहिये. अधिक बेकिंग पाउडर का प्रयोग आपकी रेसीपी का स्वाद खराब करके खारा बना सकता है.

क्या बेकिंग पाउडर की जगह बेकिंग सोडा प्रयोग कर सकते हैं.

नहीं कर सकते. बेकिंग सोडा को एक्टिवेट होने के लिये एसिडिक मीडियम की आवश्यकता होती है जो कि बेकिंग सोडा में नहीं होते. जैसे केक बनाने के किये बेकिंग पाउडर की जगह सिर्फ बेकिंग सोडा डालें तो यह एसिडिक मीडियम के न होने के कारण फूलेगा नहीं.

केक नहीं फूलता, क्या अधिक बेकिंग पाउडर का प्रयोग कर लूं

बहुत ज्यादा बेकिंग पाउडर डालने से रैसिपी में खारा स्वाद आ जाता है. इसकी अधिकता के कारण, मिश्रण बहुत जल्दी ही फूलता है और बडे एयर बबल आपके केक या अन्य रेसीपी में में छेद करके बाहर निकल जायेंगे और फिर यह केक या अन्य रेसिपी पिचक जाती है

केक पहले तो फूलता है लेकिन बाद में एकदम पिचक जाता है.

या तो आपने बेकिंग पाउडर - बेकिंग सोडा को आटे या मैदा में अच्छी तरह नहीं मिलाया है जिससे इसके कुछ जगह यह अधिक मात्रा में होने के कारण वहां बडे एयर बबल बन कर बाहर निकल गया है

या आपने आवश्यकता से अधिक मात्रा में बेकिंग पाउडर-बेकिंग सोडा प्रयोग कर लिया है.

केक फूलता नहीं

बेकिंग पाउडर कम होने पर मिश्रण पूरी तरह नहीं फूलता और केक या कोई भी रैसिपी स्पंजी नहीं बनती. या संभव है कि आपका बेकिंग पाउडर काम नहीं कर रहा.

बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा काम कर रहा है या नहीं कैसे पता करें

बेकिंग पाउडर की उम्र सिर्फ छह महीने से लेकर एक साल की होती है जबकि बेकिंग सोडा सामान्यतया कभी खराब नहीं होता.

आधा चाय चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चाय चम्मच सिरका (Vinegar) डालिये. यदि इसमें तुरन्त बबल निकलते हैं तो इसका अर्थ है बेकिंग पाउडर ठीक काम कर रहा है.

आधा कप गर्म पानी में एक चाय चम्मच बेकिंग पाउडर डालने से इसमें झाग बनने लगते हैं तो यह सही अवस्था में काम कर रहा है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (8579 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (144)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jyoti Soni
Thank you so much mam
NishaMadhulika
Jyoti Soni You are most welcome
Sonusewar
Rasgulla banate samay bo fat jaate h or spanji bhi nahi hote unme chachni andar nahi ja pati iske liye kiya jaye.
NishaMadhulika
Sonusewar जी, ना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
Baking soda banane ki bidhi
NishaMadhulika
जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
RAJESH ATAL
Kya baking soda aur Meeta soda aur baking powder ek hi cheez hai kya
NishaMadhulika
RAJESH ATAL जी, बेकिंग सोडा और मीठा सोडा एक ही होते हैं. बेकिंग पौाडर अलग होता है.
Seema widow
Kya meetha soda aur baking soda ek he cheez hai
NishaMadhulika
सीमा जी, यह एक ही होता है.
NOshin
YADI bhature m beking powder na ho to ky dale
NishaMadhulika
NOshin , आप इसमें यीस्ट या सोडा़ वाटर भी डाल सकते हैं.
bhupat
nisha ji kya balushahi me baking powder ke jagah baking soda daal sakte hai ans. jaldi bhejiyega
NishaMadhulika
bhupat , आप इसमें बेकिंग सोडा डाल सकते हैं.
RAKHI GUPTA
NISHAJI BTAYI HAR RECIPE MUJE PASNAD HAI OR Y KAFI EASY B HOTI HAI
NishaMadhulika
राखी जी, मेरे काम को पसंद करने और सराहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Navnath Pandurang Kamble
Pakode me dalanewala soda aur
Cack me dalanewala soda ek hai ya alag hai...Please reply me

निशा: नवनाथ जी, दोनो एक ही होते हैं.
Hitesh
Kya baking powder ko cholle ki sabji me dal sakte hai

निशा: हितेश जी, इन्हें छोले उबालने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
Deepak singh
Kya hum lemon juice ke sath baking soda ka use kar sakte hain?
Shivam
Thanks good

निशा: शिवम जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Kamal
Asidity bni Hui ho to 1/4 chammuch beaking soda le sakte ho. Jalan turant hi khatam hojayegiii..
Aaliya
Hello nisha mam
Kya baking soda ke bina cake banaya ja sakta h answer me plz ??
निशा: आलिया जी, केक में आप बेकिंग सोडा नहीं डालना चाहते तो न डालें, इसमें आप बेकिंग पाउडर डालकर बनायें अच्छा केक बनेगा.
Kaushal Raj
Bhai baking soda kya hota hai usko aamtor pe bata do please

निशा: कौशल जी, बेकिंग सोडा को मीठा सोडा या खाने वाला सोडा भी कहा जाता है जो केक, नान, बेकरी इत्यादि में उपयोग किया जाता है मुख्यत: यह रैसिपी को स्पंजी बनाने के काम आता है.
shefali
mam baking powder se hm balckheads kaise remove kr skte h ... k dubra na ho spclly nose
Sonu
Kya bhtoore me baking soda or powder Dono mila sakte h

निशा: सोनू जी, आप इसमें बेकिंग सोडा का ही उपयोग करें दोनों को डालने की आवश्यकता नहीं है.
ajeet
Kya meetha soda hi baking soda hota hai

निशा: अजीत जी, बेकिंग सोडा को मीठा सोडा भी कहा जाता है.
Manju
Mere gulabjamun hard ho gaye the, maine chashni me baking soda dal di, gulab jamun ki chashni lal ho gayi,
निशा: मंजू जी, मावा में मैदा की मात्रा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त बन जाते हैं, चाशनी में बेकिंग सोडा नहीं डाला जाता है.
Surbhi
Thank you so much ma'am. But tell me one thing ma'am, Once a time ; I used baking powder in suji ka dhokla by mistaking in difference between them. But it was pretty good rather than use of baking soda. Is it right to use or not?
निशा: सुरभी जी, बेकिंग पाउडर में भी बेकिंग सोडा होता है, लेकिन इसमें और भी चीजें होती है, इसलिये बेकिंग पाउडर की मात्रा बेकिंग सोडा की अपेक्षा अधिक डाली जाती है. ढोकला बेकिंग सोडा डालने पर भी अच्छा बनता है, आपको बेकिंग पाउडर अच्छा लग रहा है तो आप वह डालकर ढोकला बनायें, ढोकला अच्छा बनना चाहिये.
Akshath
Thnk maam for the information ☺️

निशा: अक्षत जी, धन्यवाद एवं आभार.
sonu Chaudhary
banking soda market me kis naam se milta he kya iske liye kuchh or naam prayog karte he kya

निशा: सोनू जी, आपको ये इसी नाम से मिल जाएगा आप इसे खाने वाला सोडा या मीठा सोडा भी कह सकते हैं.
Asmitaa
such a very essential information differ from baking soda and baking pawder

निशा: अस्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Daulat prajapati
Very nice baking soda

निशा: दौलत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jitendra
What is difference of in baking soda and meetha soda??

निशा: जितेन्द्र, जी मीठा सोडा को ही बेकिंग सोडा कहा जाता है.
Ajay choudhary
Benking soda is farmula
poonam rajgir
mem kya kisi reshipe beking pawdar or beking soda dona dalna ho or pas me sirf beking soda ho to kya bas beking soda bas dala ja sakta h kya
निशा:पूनम जी,बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा दोंनो एक ही तरह काम करते हैं,बेकिंग पाउडर हम कहीं भी यूज कर सकते हैं, लेकिन बेकिंग सोडा एसी रेसिपी में यूज करते हैं जिसमें कुछ खट्टा मिलाया गया है, ये अच्छा काम करता है. अगर रेसिपी में कुछ खट्टा स्वाद मिलाया गया हो तब आप सिर्फ बेकिंग सोडा डाल सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा कम डाली जाती है, अगर कही 1 छोटी चम्म्च बेकिंग पाउडर यूज किया है तब उसमें लगभग 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाला जायेगा.
Devendra munda
क्या बेकिंग सोडा को दांतों की सफाई के कार्य में ला सकते हैं कृपया विधि बतायें...?
Ajay
नमस्ते मेंम, क्या मीठे सोडे को बैकिंग पाउडर बोलते है क्या, और बैकिंग पाउडर की जगह मीठा सोडा काम में ले सकते हे क्या??...

निशा: अजय जी, मीठा सोडा़ बेकिंग सोडा होता है, दोनों में काफी अंतर होता है, दोंनो में अन्तर जानने के लिये आप ये आर्टीकल अवश्य पढ़े.
Lav kumar Tripathi
Thanks for the information

निशा: लव जी, आपको ही धन्यवाद.