मसाला ब्रेड - Masala Bread Roll recipe

बाजार से लाई गई ब्रेड के बजाय ओवन से निकली ताजा ताजा गर्मागरम ब्रेड का स्वाद अप तभी जान पायेंगे जब इन्हें खायेंगे. ब्रेड के अन्दर चाट मसाला की परत बिछा कर बनाई गई मसाला ब्रेड तो और भी अधिक अच्छी लगती है. आप खुद ही बनाकर देखिये.
Read - Masala Bred Roll Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Bread
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- रिफाइन्ड तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - 2 छोटी चम्मच
- यीस्ट दाने - 2 छोटे चम्मच या
ताजा यीस्ट - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Masala Bread
सूखा दाने का यीस्ट डालकर ब्रेड बना रहे हैं, तब 2/3 कप गुनगुने पानी या दूध में यीस्ट के दाने डालिये और 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. दस मिनट बाद इसमें ऊपर झाग तैरने लगते हैं. इसका अर्थ है कि यीस्ट तैयार है.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे में बीच में जगह बनाइये, इस जगह में तेल, नमक और चीनी डालिये, हाथ से अच्छी तरह मिलाइये, यीस्ट वाले गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. इस आटे को अलट पलट और उठा कर, पटक कर, मोड़कर 5 मिनिट तक गूथते रहिये, आटा एकदम चिकना और हल्का हो जाता है, अब ये आटा हाथ की उंगलियों से नहीं चिपकता.

गुथे आटे को चारों ओर से तेल लगाकर किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर रख दीजिये, बर्तन को ढककर, टावल से लपेट कर, गरम स्थान पर रखिये. आटा 3- 4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है (मौसम ठंडा होने पर आटे को फूलने में अधिक समय लग जाता है).
आटे को हाथ से पंच करके एकसा कर लीजिये. गुथे आटे को 2 भागों में बांट लीजिये. किसी थाली या बोर्ड को चिकना करके या सूखा आटा छिड़क कर, आटे के एक भाग को हाथों की उंगलियों से दबाकर 3*6 के आकार में बड़ा कर लीजिये, छोटी आधा चम्मच चाट मसाला छिड़क कर एकसा फैला दीजिये, बड़ी हुई ब्रेड को एक तरफ से उठा कर रोल करते हुये लपेटिये.

बेक करने वाली ट्रे में तेल लगाकर चिकना करके, रोल किये हुये ब्रेड को रखिये, आटे का दूसरा भाग भी पहले भाग की तरह चपटा कीजिये, चाट मसाला छिड़क कर रोल बनाइये. दूसरे भाग को भी बेक करने वाली ट्रे में रख दीजिये और तिल और अलसी डालकर लगा दीजिये. दोंनो ब्रेड के ऊपर चाकू से बराबर की दूरी पर कट के निशान बना दीजिये. ब्रेड को आधा घंटे के लिये ढककर, रख दीजिये, ब्रेड का आकार थोड़ा बड़ा हो जाता है.
ब्रेड को बेक कीजिये
ओवन को 200 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये. ब्रेड की ट्रे को ओवन में रखिये और 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. मसाला ब्रेड बनकर तैयार है, ब्रेड ऊपर से ब्राउन और कुरकुरी, अन्दर नरम और मुलायम है.
बहुत ही स्वादिष्ट, एकदम ताजी मसाला ब्रेड को मक्खन लगाकर चाय या काफी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आप ब्रेड के लिये गूथे गये आटे को फरमेन्ट होने के बाद, थोड़ा सा आटा (2 टेबल स्पून ) निकाल कर, किसी कन्टेनर में बन्द करके, फ्रिज में रख लीजिये, ये यीस्ट आप सात दिन तक ताजा यीस्ट के रूप में स्तेमाल कर सकते हैं,फिर से बाद में ब्रेड बनाने के लिये.
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अजय जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: बितसी जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
ye yeast kya hota hai
निशा: कविता जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनुकूल वातावरण मिलने पर तेजी से बढ़ती है, ड्राई यीस्ट यलो, पीली सरसों के दाने जैसा और इससे भी बारीक होता है. किराना दुकान या एसी दुकान जिससे केक के सामान मिलते हैं, वहा से खरीदा जा सकता है.
निशा: ईशा जी, इसे ओटीजी में बनाया जा सकता है, इसे ओटीजी में बिलकुल इसी तरह, सेम तापमान पर बेक कीजिए, थोड़ा सा समय का फर्क आ सकता है.
मैंने मसाला ब्रेड बनाई वो sapnji तो बन गई लेकिन बहुत खट्टी हो गई ।क्यों?? निशा जी plz बताइये।
निशा: प्रीतवेला जी, आटे को गूंथ कर ज्यादा समय के लिये रख दिया जाय तब आटा खट्टा हो जाता है और उस आटे से बनी ब्रेड भी खट्टी बनेगी.
ek question he apse,
Apne brown bread banana sikhaya tha, kya wheat flour ka use krke dusre recipes jinme maida dala jata he, unme wheat flour use krke recipes banayi ja sakti hai?
निशा: देवाशीश जी, गेहूं के आटे का यूज किसी भी रेसिपी में किया जा सकता है.
निशा: पूनम जी, जिस तरह हमने बिना ओवन के कुकर में केक बनाया है उसी तरह बिना ओवन के ब्रेड भी बनाई जा सकती है. इसके लिये लिंक निम्न है.
Ham janna chahte hain ki bread (jise gaon me popular ke naam se jante hain) wah kaise banaya jata hai. aur yadi maicrowave na ho to bhi bana sakte hain yadi han to kaisen...
Dhanyabad...
निशा: आशिश जी, ब्रेड को ओवन में बनाया जाता है, वेबसाइट पर ब्रेड बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर ब्रेड रेसिपी लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा, रिचा जी हां बिलकुल इसी तरह आटे से भी ब्रेड बना सकते हैं.
plz reply soon
निशा: अरुना,जी हाँ ब्रेड बनाने के लिये यीस्ट का यूज ही कीजिये.
निशा: योगिता, आपने सही किया है, लेकिन यीस्ट के सही काम न करने पर एसा होता है. इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट मगवायें ये अच्छा काम करता है, प्रोब्लम यीस्ट की ही है इसे बनाने में कोई दिक्क्त नहीं है.
निशा: यीस्ट किराना स्टोर पर मिल जाता है, बेकरी पर यीस्ट नहीं मिलेगा.
निशा: योगिता, कई बार यीस्ट खराब भी हो जाता है, वह काम नहीं करता लेकिन तरीका तो ये ही कि 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में यीस्ट और चीनी डालकर रख दें तो यीस्ट एक्टिव हो जाता है,और बबल दिखाई देने लगते हैं, प्लीज उसे बदल कर देख सकते हैं.
निशा: प्रियंका, ये बेकिंग चीजें ओवन में अच्छी बेक होती है, कुकर में जिस तरह हमने केक बनाया है उस तरह थोड़ी मात्रा में बना सकते हैं.
निशा: मोहित, जी हां मैं विडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मोहित, यीस्ट खराब हो सकता है या गुंथा हुआ आटा कम तापमान पर भी रखा हो सकता है.
वैसे आप इंस्टेंट ड्राय यीस्ट प्रयोग करें तो अधिक अच्छा है.
निशा: मोहित, अगर ब्रेड फूले न तो एसा होता है, यीस्ट का काम सही न हो तब ब्रेड नहीं स्पंज बनती.
maine 3 baar ye bread banane ki try ki, or maine ghar pe bana yeast hi use kiya but na to bread bahar se brown hui na hi soft hui. 3no baar muje bread ko aise hi fekna pada. plz bataye aisa q hua???
निशा: आकांक्षा, घर का बना यीस्ट यदि सही नहीं बन रहा है, तो वह काम नहीं करेगा, आप ड्राई एक्टिव यीस्ट बाजार से ले लीजिये और ब्रेड बना लीजिये, ब्रेड बहुत ही आसानी से बन जाती है.
निशा: मोहित, कन्वेक्सन मोड पर ब्रेड को माइक्रोवेव में बिलकुल ओवन की तरह ही बेक कर सकते हैं.
निशा: धन्यवाद सुरुचि, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: दीपा, ब्रेड को मैटल के बर्तन में बेक करना है.
निशा: अर्चना, आप सेल्फ राइजिंग फ्लोर ब्रेड के लिये यूज कर सकती हैं.
निशा: पूनम, गजक को घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल हैं. मैं कोशिश करती हूं कि इसे फैक्टरी में बनते हुये का वीडियो डाल सकूं.