चपाती - How to make Soft Chapati - Soft Phulka Recipe - Roti - Indian Fulka bread

📅 17 फरवरी 2011 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 95 कमेंट ★ 3.2 (6052)


रोटी कई प्रकार के आटे से बनाई जाती है. गेहूं के आटे से, मक्के के आटे से, बाजरे के आटे से, मिस्से आटे से और 6-7 अनाज को मिलाकर मिक्स आटे से (मिक्स आटे से बनाई गई चपाती ज्यादा पौष्टिक होती है). मक्का, बाजरा, ज्वार का आटा बरखरा होता है (इसमे लेस कम होता है) इन अनाजों के आटे से चपाती आसानी से बेलन से बेलकर नहीं बनाई जा सकती, इन अनाज के आटे को ईंच ईंच कर, मुलायम करके, लोई बनाकर हाथ से पानी लगाकर चपाती को बड़ाया जाता है. हाथ से बड़ा कर बनी कुरकुरी चपाती बहुत स्वादिष्ट लगती हैं, इस तरह की चपाती पचने में थोड़ी भारी तो होती है. इन चपाती को बनाने के लिये और अधिक प्रैक्टिस करनी होगी. अगर इन अनाज के आटे में थोड़ा सा आटा गेहूं का मिला लिया जाय, तब बेलन से बेल कर स्वादिष्ट चपाती आसानी से बनाई जा सकती है.

हमारे घरों में अधिकतर गेहूं के आटे से रोटी बनाई जाती है, गेहूं के आटे से बनी रोटी जल्दी पचती है, आसानी से बन जाती है और स्वादिष्ट तो होती ही है.

Read - How to make Roti? In English 

आटा छानकर प्रयोग करना चाहिये या बिना छाने हुये?

कुछ लोग मानते हैं कि आटा बिना छाने प्रयोग करना चाहिये ताकि फाइबर और रेशे खाने में प्रयोग किये जा सकें. कुछ लोगों का मानना है कि आटा छानकर ही प्रयोग करना चाहिये. आप उपलब्ध आटे की शुद्दता के अनुसार खुद निर्धारित कर सकते हैं. पैकेट बन्द आटे को आप बिना छाने प्रयोग कर सकते हैं जबकि चक्की से पिसाये हुये आटे को छानकर प्रयोग करना सही रहता है.

आटा सख्त गूथें या मुलायम? आटा गूंथने के लिये कितना पानी लगता है?

रोटी, नान या परांठा के लिये आटा थोड़ा मुलायम गूंथा जाता है. मुलायम आटे से बनी रोटी ठंडी होने पर भी चीचड़ नहीं होगी, जबकि सख्त आटे से बनी रोटी ठंडी होने पर खाने में अच्छी नहीं लगती.

रोटी के लिये गैंहू का आटा गूंथते समय इसके आयतन से आधा पानी लगता है. यानी यदि दो कप आटा गूंथ रहे हैं तो आप एक कप पानी ले सकते हैं.

आटा कैसे लगायें - How to make dough for roti

आवश्यक सामग्री

  • आटा - 250 ग्राम (2 कप)
  • पानी  -1 कप
  • नमक - आधा छोटी चमम्च
  • तेल - 1-2 छोटी चम्मच

आटे को किसी गहरी थाली या बड़े प्याले में छान कर निकाल लीजिये. आटे में नमक और तेल डाल दीजिये.

एक हाथ (बायें हाथ) से पानी डालते हुये आटे को दायें हाथ से गूथिये. एक साथ ज्यादा पानी आटे में मत डालिये, आटा अच्छी तरह मिक्स हो जाय तब आटे में मुक्कियां लगाकर, बार बार आटे को दायें हाथ से उठा कर पलटिये (आटे को ज्यादा सख्त और ज्यादा पतला मत कीजिये). आटा एक जैसा हो जाने पर, उसे मुक्कियां लगाकर, अगर आवश्यकता हो तो उसके ऊपर थोड़ा 2 - 3 छोटी चम्मच पानी छिड़ककर,20- 25 मिनिट के लिये ढककर छोड़ दीजिये.

20 मिनिट बाद आटे को उठाकर इकठ्ठा कीजिये, बार बार मुक्किया लगाकर, इकठ्ठा करके चिकना और मुलायम कीजिये. हाथ में बिलकुल थोड़ा तेल लगाकर चिकना करके भी आटे को संभाला जा सकता है. गूंथे गये आटे का ऊपरी भाग चिकना और इसमें खिंचाव पैदा होने तक गूंथते रहना चाहिये. आटा अच्छी तरह गंथे जाने पर चिकना हो जाता है तो फिर यह रोटी बनाते समय हाथों में अधिक नहीं चिपकता और बेलते समय इसे कम परोथन (सूखा आटा) लगा कर बेला जा सकता है. जब आटा चिकना और नरम हो जाय तब उसे थाली में एक ओर रख दीजिये. चपाती बनाने के लिये आटा तैयार हो गया है.

चपाती बनाइये - How to make Chapati

तवा गरम होने के लिये आग पर रखिये, गुंथे हुये आटे से एक नीबू के बराबर का आटा तोड़कर निकालिये और हाथ से गोल लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे में लपेटिये, अतिरिक्त सूखा आटा झड़ा दीजिये (ज्यादा सूखा आटा लोई के ऊपर नहीं रहना चाहिये).

सूखा आटा लगी लोई को चकले पर रखिये और बेलन की सहायता से 2 - 3 इंच व्यास में बेल कर बड़ा कीजिये. बेलन से एक जैसा गोल बेलिये. इस बेली गई चपाती को फिर से सूखे आटे में लपेटिये, अतिरिक्त सूखा आटा चपाती से झाड़ दीजिये.

सूखा आटा लगी चपाती को चकले पर रखिये और 5-7 इंच के व्यास में चारों तरफ एक जैसी मोटाई की गोल चपाती बेलिये. गोल और एक जैसी मोटाई की चपाती बेलने के लिये आपको प्रेक्टिस तो करनी ही होगी. रोटी बेलते समय एक जैसा हल्का दबाब दें, अधिक जोर न लगायें. नहीं तो रोटी कहीं से मोटी कहीं से पतली हो जायेगी और सही फूलेगी नहीं.

बेली गई गोल चपाती को गरम तवे पर डालिये, निचली सतह थोड़ी ही सिकने पर चपाती की ऊपर की सतह का कलर कुछ गहरा हो जाता है, अब चपाती को पलटिये. दूसरी सतह को ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये.

चपाती के सीधे तवे पर भी सेक सकते हैं:- तवे पर रोटी को सेकने के लिये दूसरी सतह पर चित्ती आने के बाद रोटी को पलटिये और किसी कपड़े या चमचे को फिराकर रोटी सिर्फ तवे पर सेक लीजिये.

या तवा उतार कर गैस पर सेक सकते हैं- गैस पर सेकने के लिये तवे से चपाती उतारिये और पहले चित्ती वाली सतह को सीधे आग पर चिमटे की सहायता से घुमाते हुये थोड़ा और गहरी चित्ती होने तक सेकिये. ये ध्यान रहे कि चित्ती ब्राउन ही रहे, काली नहीं पड़नी चाहिये. रोटी को पलट कर दूसरी तरफ सेकिये. चपाती को चिमटे से पकड़ कर चारों ओर घुमाते हुये हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. चपाती पूरी फूल जाती है. फूली चपाती को कभी हाथ से न पकडिये. इससे निकलने वाली भाप आपका हाथ जला सकती है.

यदि चपाती एक दम फूल जाय तो इसका अर्थ है यह अच्छी तरह से सिक रही है, उस पर हल्की चित्ती आने तक और सेक लीजिये,अगर आप किसी को खाना खिला रहे हैं और ये चपाती गरम गरम दे रही है तब आप ये चित्ती थोड़ी गहरी कर सकती है यानी कि आप कुरकुरी चपाती सेक कर दे सकती हैं. तुरन्त सिकी हुई घी लगी कुरकुरी चपाती खाने में बहुत अच्छी लगती है लेकिन बाद में खाने के लिये कड़क सिकी हुई चपाती अच्छी नहीं रहती.

चपाती को सेककर, कैसरोल में रखिये, दूसरी चपाती भी इसी तरह सेक लीजिये, इस चपाती के ऊपर थोड़ा सा देशी घी यानी कि एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधा रखिये और दोनों चपाती को एक दूसरे के ऊपर करके घी लगा दीजिये, घी लगी चपाती कैसरोल में रख दीजिये. बिना घी लगी चपाती जल्दी पचती है. गरम गरम बिना घी लगी चपाती खाइये, लेकिन घी लगी चपाती कैसरोल में रखने से बाद में 5-6 घंटे या और भी ज्यादा समय बाद खाने के लिये नरम रहती हैं.

  • गर्म और भाप से भरी रोटियों को तुरन्त डिब्बे में न रखे नहीं तो इसकी भाप रोटियों को गीला कर देती है. पहले रोटी की भाप निकल जाने दें.
  • रोटियों को कैसरोल, या डिब्बे के नीचे कागज, फाइल या कपडा लगाकर रखें. रोटियां कपडे में लपेट कर भी रखी जा सकतीं है.
  • आटा लगाने के लिये सर्दियों में गुनगुना पानी लीजिये. हल्के गर्म पानी से आटा अधिक मुलायम लगता है और रोटी भी अधिक मुलायम बनती है.
  • दो दिन तक प्रयोग के लिये एक साथ आटा लगाकर फ्रिज में रखा जा सकता है और आवश्यकतानुसार फ्रिज से निकाल कर प्रयोग में ला सकते हैं. फ्रिज में आटा रखने के लिये, आटे के ऊपर थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये, आटे को बन्द डिब्बे में रखिये, आटा एकदम ताजी रहता है.

How to make Roti video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (6052 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (95)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ललित
Mem जौ और चना के आटे की रोटी वेलते है तो टूट जाती है बार बार
निशा: ललित जी, रोटी को सावधानी से और थोड़ा मोटा बेले, रोटी नहीं टूटेगी.
Anand
ek hi to naam hai mera ANAND wo bhi galat le daale pyaaj kaatne wakt bhi itna aasu nahi bahe jitna abhi.....ab roti gaya sarso tail lene ab to sidha puri banaunga...thanks for ur blessings...
Anand
Main pura roti har taraf se samaan belta hu per jub sekne ke liye tave per daalta hu to roti ke kinaare se upper uth jata hai.. kya karna hai is samasya ka samadhaan dijiye guru ji...plzz

निशा: आनन्द जी, तवा गरम होने पर ही रोटी सिकने के लिये डालें, आग मीडियम रखें रोटी अच्छी सिकेगी, परेशान न होंन थोड़ी सी प्रैक्टिस से आप बहुत जल्द ही अच्छी चपाती बनाएंगे.
Suman
मैंने बहुत कोशिश की लकिन मेरी एक भी रोटी फूलती नहीं है और न ही नरम बनती है . आटे को भी अच्छी तरह से गूंद कर देख लिया लकिन मुझे समझ नहीं आ रहा की रोटी नरम क्यों नहीं होती जबकि गेहू भी एम् पी वाले मंहगे है .

निशा: सुमन जी, रोटी का आटा को आधा घंटे फुलाने के बाद उसे चिकना होने तक मसल मसल कर ठीक कीजिये, आग मीडियम रखिये, चपाती बनाने वाले लेख को ध्यान से पढ़कर रोटी बनाइये आप जल्दी ही अच्छी रोटी बनाना सीख जायेंगी.
anurag joshi
Mam
Like as breads which remains soft n fresh atleast for 15-20hours. What can be done with our regular chapati's also to keep it soft n fresh for minimum 15-20 hours. Please suggest area's of improvements such as kind of wheat,dough making, baking time n finally packaging.? I need my roti to be last for 15-20 hours? Please help.
Akanksha
Dear Madam,
Aapki website se hazaro lakho logo ko fayda ho rha hai par main khud ko sbse zyada lucky samjhti hu k aap ne ye website banai...aap cooking m meri guide hai...maine bahut saari dishes aapki website se sikhkar banai...aur sabko bahut zyada pasand ayi...main koi bhi dish aapki recipe ko dekhe bina ni banati...ek vishwas hai k aap sath hai...bas aapko thank you kehna chahti hu...sabki taraf se....aap aur aapka pura pariwar hamesha khush aur sukhi aur swasth rahe....

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Purva
Hello mam,
I am a big fan of ur simple and easy demonstration. I make Rotis but when i prepare first roti and keep it on foil, napkin or cloth then also it gets wet after some time. I dont add oil and salt in dough because of health purpose. Can you please tell what can i do to avoid getting that wet roti?
Regards
Purva

निशा: आप रोटी को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये इससे वह गीली नही होगी.
riya

i m 6th standed. i live in bathinda. app meri ek madad karagi to app mujhe vegetables banana sikhagi


 


निशा: रिया जी, वेबसाइट पर बहुत सारी सब्जियों की रेसिपी उपलब्ध है, प्लीज पढ़ें और वीडियो देखिये, आप अवश्य सीख लेंगी, धन्यवाद.
Amar patel
रोटी फूलती क्यो है
manju
Mam jo roti extra ho jati h uska kya use kiya jata h roti ko sukha kar kuch banaya ja sekta h kya plz rep
निशा: पहले रोटी को सुखाकर हलवा वगैरह बनाया जाता था लेकिन आजकल तो.. :)
rajni
Mam mujhse roti bnaty time ata Jada lag jata ha .AGR at a jhar to hu to vo pastryboad se chepk jati hm roti
निशा: रजनी जी, इतना आटा तो रोटी पर लगाना ही होता कि रोटी आसानी से बेली जा सके, प्लीज आप कोशिश करती रहें, आप बहुत अच्छी रोटी बनायेंगी.
shivlal mewara
thanks



ok
vaishali chavan
Namaste nishaji, apka bahot bahot dhanyawaad. Aap badi sahajta se sare questions ka answer deti h uske liye. Hamare yaha roti tave par hi sek kar fulayi jati h par kisi karan ye 1-2 ghante me kadak ho jati h. Roti naram bane uske liye kya kiya jaye, aata ghunthne me koi gadbad ho rahi h. Plz rply.
निशा: वैशाली जी, आटे में थोड़ा नमक और 1-2 छोटी चम्मच तेल डालकर गूथें, आटा मसल मसल कर नरम गुथना होता है, रोटी को सेक कर घी लगाकर कैसरोल में रखें, सारी रोटियां बनने के बाद कैसरोल बन्द कर दीजिये, रोटी आप खाने के लिये 6 घंटे बाद भी निकालेंगे, तो भी रोटी एकदम नरम निकलेंगी.
sweety
Hi.kai sammagree esi hoti h Jo market menhi multi to plz esi dish btaya kro jiski samaggri aasani she mil jaye.......
Nishmitha
Madam mera roti bhi aap ke jaise hi banter hai.....kush hui...aap ne chakla kahan se liya?
निशा; निशमिथा जी, बहुत बहुत धन्यवाद, गोभी के परांठे की रेसिपी पर मैंने इसके बारे में बता दिया है.
asha
good video,thanks
स.क.
अंग्रेजी में 'बरखरा' का मतलब क्या है?
kumkum
Hi nisha ji,i am a very big fen of yrs.pls let me now ki kya hum oil ki jagah desi ghee use kar sakte hai.chapati soft karne ke liye
निशा: कुमकुम जी, आटे गूथते समय तेल डाला है, उसकी जगह देशी घी भी यूज किया जा सकता है. चपाती बनाने के बाद तो उस पर देशी घी ही लगाना है.
renu
apki web sit bahoot achi lagi bahoot khuch sikhne ko milta hai
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonu yadav
Hello mam, I want to ask u that can I make chapati on fry pan becoz im living out side of india and didn't find tawa overhere. Pls ans.
Thanks
निशा: सोनू जी, पैन में भी आप चपाती को थोड़ा सा सेक लीजिये, और इसके बाद डायरेक्ट आग पर सेक लीजिये, अच्छी रोटी बनेंगी.
sakshi
Thanku very much mam mere question ka answer btane k lie...it will be very useful to me...apki yahi bat sbse achhi h k aap sbke questions answer krte hain...GOD bless you mam
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mahi rajawat
ma'am u r really a star 4 me....

this is just to tell you ki meri mum saari dishes aapki website par se dekhkar hi banati hai. well,abhi to i'm just 13 but jab mein badi ho jaungi tab mein saari dishes aapki website pe se dekhke hi banaungi.....mom hamesha kehti hai ki jab badi ho jayegi to sasural mein khana kaise banayegi and as u know ki aajkal ke bachon ko kichten mein khana bana to bilkul pasand nahi....to jab mein badi ho jaungi tab bhi mein aapki website par se dekhkar khana banaungi....but ek request hai aapse ki aap apni site ko amar rakhna and aapki site par nayi nayi dishes ki recipies sikhana band mat karna...

plz rply maam it will be a great thing 4 me!!
luv u ;)
निशा: माही, मुझे बहुत खुश हो रही है, कि आपने सोच रखा है कि आप मेरी वेबसाइट देख कर ही कुकिंग करेंगी, आपको बहुत बहुत प्यार और आपकी मम्मा को बहुत बहुत धन्यवाद.
vini
Thanx so much mam 4 such a gud demo
rajan nhavkar
thanks nishaji. me rajan ki wife seema nhavkar.i like ur resipies.
निशा: धन्यवाद, सीमा जी
Monika
Nishaji,

My Wheat dough tends to become very loose after 2-3 hours of kneading the dough. Even kneading firm dough tends to become very very loose. It becomes difficult to make roti. Roti becomes hard due to lot of dry flour to be used to handle loose dough. Could you please suggest some solution?

I use Durum wheat four in America.
Thanks.
निशा: मोनिका जी, आटा जितना सोफ्ट लगाया जाता है उतना ही वह बाद में रहता है, लेकिन गेहूँ कि क्वालिटी के कारण ये लूज हो जाता है, आटे को सख्त लगाये और उसे लगाते समय अच्छी तरह मसलें, आटे में थोड़ा तेल भी डालें, आट पहले की अपेक्षा थोड़ा सोफ्ट हो जायेगा, और रोटियां आसानी से बनाई जा सकेंगी.
sakshi
Mam pl tell me ki apne jo do method btae h roti sekne k...ek tave pe aur dusra direct gas pe...to dono me se jyada soft kis tarike se bnti h..plz mam
निशा: साक्षी जी, रोटी डायरेक्ट गैस पर सेक कर ज्यादा सोफ्ट बनती है, लेकिन अगर तवा बार बार उठाने में परेशानी हो रही हो तो रोटी तवे पर ही सेक कर बनाई जा सकती है, तवे पर भी रोटी अच्छी बनती है, धन्यवाद.
mrs.sonak
nisha ji,meri roti kabhi mulayam nhi ban pati.kabhi koi fulti hai,kabhi nhi.narm mulayam roti ke liye kya karun pl.bataiye.kharab roti ke karan mujhe andar se complex ho jata hai,pl.help
निशा: सोनक जी, आटा गूथते समय थोड़ा तेल डालिये, नरम गूथिये, रोटी को बेलते समय उसे बहुत अधिक पतला मत कीजिये, तवा गरम होना चाहिये आग मीडियम होनी चाहिये, रोटी सेकते समय, पहले रोटी को निचली सतह पर हल्का सा सेकिये, दूसरी तरफ ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये, अब रोटी को डायरेक्ट मीडियम आग पर सेकिये, पूरे ध्यान रखते हुये रोटी सेकिये,धीरे धीरे रोटी बहुत अच्छी बनने लगेंगी.
rohit kumar singh
how to download pdf of this video
edappally
The best recipie I have ever seen . Ecery bit of info is added , floor water ratio ,time required. Very good simple recipie forvan idiot-lazy cook. Thank you Nishaji.God bless
Laxmi
Ins haji Maine bahoot Khoisan ki aap ka gravy varieties ke bare main Lenin mi ne nahi pehachan liya