चपाती - How to make Soft Chapati - Soft Phulka Recipe - Roti - Indian Fulka bread

रोटी कई प्रकार के आटे से बनाई जाती है. गेहूं के आटे से, मक्के के आटे से, बाजरे के आटे से, मिस्से आटे से और 6-7 अनाज को मिलाकर मिक्स आटे से (मिक्स आटे से बनाई गई चपाती ज्यादा पौष्टिक होती है). मक्का, बाजरा, ज्वार का आटा बरखरा होता है (इसमे लेस कम होता है) इन अनाजों के आटे से चपाती आसानी से बेलन से बेलकर नहीं बनाई जा सकती, इन अनाज के आटे को ईंच ईंच कर, मुलायम करके, लोई बनाकर हाथ से पानी लगाकर चपाती को बड़ाया जाता है. हाथ से बड़ा कर बनी कुरकुरी चपाती बहुत स्वादिष्ट लगती हैं, इस तरह की चपाती पचने में थोड़ी भारी तो होती है. इन चपाती को बनाने के लिये और अधिक प्रैक्टिस करनी होगी. अगर इन अनाज के आटे में थोड़ा सा आटा गेहूं का मिला लिया जाय, तब बेलन से बेल कर स्वादिष्ट चपाती आसानी से बनाई जा सकती है.
हमारे घरों में अधिकतर गेहूं के आटे से रोटी बनाई जाती है, गेहूं के आटे से बनी रोटी जल्दी पचती है, आसानी से बन जाती है और स्वादिष्ट तो होती ही है.
Read - How to make Roti? In English
आटा छानकर प्रयोग करना चाहिये या बिना छाने हुये?
कुछ लोग मानते हैं कि आटा बिना छाने प्रयोग करना चाहिये ताकि फाइबर और रेशे खाने में प्रयोग किये जा सकें. कुछ लोगों का मानना है कि आटा छानकर ही प्रयोग करना चाहिये. आप उपलब्ध आटे की शुद्दता के अनुसार खुद निर्धारित कर सकते हैं. पैकेट बन्द आटे को आप बिना छाने प्रयोग कर सकते हैं जबकि चक्की से पिसाये हुये आटे को छानकर प्रयोग करना सही रहता है.
आटा सख्त गूथें या मुलायम? आटा गूंथने के लिये कितना पानी लगता है?
रोटी, नान या परांठा के लिये आटा थोड़ा मुलायम गूंथा जाता है. मुलायम आटे से बनी रोटी ठंडी होने पर भी चीचड़ नहीं होगी, जबकि सख्त आटे से बनी रोटी ठंडी होने पर खाने में अच्छी नहीं लगती.
रोटी के लिये गैंहू का आटा गूंथते समय इसके आयतन से आधा पानी लगता है. यानी यदि दो कप आटा गूंथ रहे हैं तो आप एक कप पानी ले सकते हैं.
आटा कैसे लगायें - How to make dough for roti
आवश्यक सामग्री
- आटा - 250 ग्राम (2 कप)
- पानी -1 कप
- नमक - आधा छोटी चमम्च
- तेल - 1-2 छोटी चम्मच
आटे को किसी गहरी थाली या बड़े प्याले में छान कर निकाल लीजिये. आटे में नमक और तेल डाल दीजिये.
एक हाथ (बायें हाथ) से पानी डालते हुये आटे को दायें हाथ से गूथिये. एक साथ ज्यादा पानी आटे में मत डालिये, आटा अच्छी तरह मिक्स हो जाय तब आटे में मुक्कियां लगाकर, बार बार आटे को दायें हाथ से उठा कर पलटिये (आटे को ज्यादा सख्त और ज्यादा पतला मत कीजिये). आटा एक जैसा हो जाने पर, उसे मुक्कियां लगाकर, अगर आवश्यकता हो तो उसके ऊपर थोड़ा 2 - 3 छोटी चम्मच पानी छिड़ककर,20- 25 मिनिट के लिये ढककर छोड़ दीजिये.
20 मिनिट बाद आटे को उठाकर इकठ्ठा कीजिये, बार बार मुक्किया लगाकर, इकठ्ठा करके चिकना और मुलायम कीजिये. हाथ में बिलकुल थोड़ा तेल लगाकर चिकना करके भी आटे को संभाला जा सकता है. गूंथे गये आटे का ऊपरी भाग चिकना और इसमें खिंचाव पैदा होने तक गूंथते रहना चाहिये. आटा अच्छी तरह गंथे जाने पर चिकना हो जाता है तो फिर यह रोटी बनाते समय हाथों में अधिक नहीं चिपकता और बेलते समय इसे कम परोथन (सूखा आटा) लगा कर बेला जा सकता है. जब आटा चिकना और नरम हो जाय तब उसे थाली में एक ओर रख दीजिये. चपाती बनाने के लिये आटा तैयार हो गया है.
चपाती बनाइये - How to make Chapati
तवा गरम होने के लिये आग पर रखिये, गुंथे हुये आटे से एक नीबू के बराबर का आटा तोड़कर निकालिये और हाथ से गोल लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे में लपेटिये, अतिरिक्त सूखा आटा झड़ा दीजिये (ज्यादा सूखा आटा लोई के ऊपर नहीं रहना चाहिये).
सूखा आटा लगी लोई को चकले पर रखिये और बेलन की सहायता से 2 - 3 इंच व्यास में बेल कर बड़ा कीजिये. बेलन से एक जैसा गोल बेलिये. इस बेली गई चपाती को फिर से सूखे आटे में लपेटिये, अतिरिक्त सूखा आटा चपाती से झाड़ दीजिये.
सूखा आटा लगी चपाती को चकले पर रखिये और 5-7 इंच के व्यास में चारों तरफ एक जैसी मोटाई की गोल चपाती बेलिये. गोल और एक जैसी मोटाई की चपाती बेलने के लिये आपको प्रेक्टिस तो करनी ही होगी. रोटी बेलते समय एक जैसा हल्का दबाब दें, अधिक जोर न लगायें. नहीं तो रोटी कहीं से मोटी कहीं से पतली हो जायेगी और सही फूलेगी नहीं.
बेली गई गोल चपाती को गरम तवे पर डालिये, निचली सतह थोड़ी ही सिकने पर चपाती की ऊपर की सतह का कलर कुछ गहरा हो जाता है, अब चपाती को पलटिये. दूसरी सतह को ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये.
चपाती के सीधे तवे पर भी सेक सकते हैं:- तवे पर रोटी को सेकने के लिये दूसरी सतह पर चित्ती आने के बाद रोटी को पलटिये और किसी कपड़े या चमचे को फिराकर रोटी सिर्फ तवे पर सेक लीजिये.
या तवा उतार कर गैस पर सेक सकते हैं- गैस पर सेकने के लिये तवे से चपाती उतारिये और पहले चित्ती वाली सतह को सीधे आग पर चिमटे की सहायता से घुमाते हुये थोड़ा और गहरी चित्ती होने तक सेकिये. ये ध्यान रहे कि चित्ती ब्राउन ही रहे, काली नहीं पड़नी चाहिये. रोटी को पलट कर दूसरी तरफ सेकिये. चपाती को चिमटे से पकड़ कर चारों ओर घुमाते हुये हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. चपाती पूरी फूल जाती है. फूली चपाती को कभी हाथ से न पकडिये. इससे निकलने वाली भाप आपका हाथ जला सकती है.
यदि चपाती एक दम फूल जाय तो इसका अर्थ है यह अच्छी तरह से सिक रही है, उस पर हल्की चित्ती आने तक और सेक लीजिये,अगर आप किसी को खाना खिला रहे हैं और ये चपाती गरम गरम दे रही है तब आप ये चित्ती थोड़ी गहरी कर सकती है यानी कि आप कुरकुरी चपाती सेक कर दे सकती हैं. तुरन्त सिकी हुई घी लगी कुरकुरी चपाती खाने में बहुत अच्छी लगती है लेकिन बाद में खाने के लिये कड़क सिकी हुई चपाती अच्छी नहीं रहती.
चपाती को सेककर, कैसरोल में रखिये, दूसरी चपाती भी इसी तरह सेक लीजिये, इस चपाती के ऊपर थोड़ा सा देशी घी यानी कि एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधा रखिये और दोनों चपाती को एक दूसरे के ऊपर करके घी लगा दीजिये, घी लगी चपाती कैसरोल में रख दीजिये. बिना घी लगी चपाती जल्दी पचती है. गरम गरम बिना घी लगी चपाती खाइये, लेकिन घी लगी चपाती कैसरोल में रखने से बाद में 5-6 घंटे या और भी ज्यादा समय बाद खाने के लिये नरम रहती हैं.
- गर्म और भाप से भरी रोटियों को तुरन्त डिब्बे में न रखे नहीं तो इसकी भाप रोटियों को गीला कर देती है. पहले रोटी की भाप निकल जाने दें.
- रोटियों को कैसरोल, या डिब्बे के नीचे कागज, फाइल या कपडा लगाकर रखें. रोटियां कपडे में लपेट कर भी रखी जा सकतीं है.
- आटा लगाने के लिये सर्दियों में गुनगुना पानी लीजिये. हल्के गर्म पानी से आटा अधिक मुलायम लगता है और रोटी भी अधिक मुलायम बनती है.
- दो दिन तक प्रयोग के लिये एक साथ आटा लगाकर फ्रिज में रखा जा सकता है और आवश्यकतानुसार फ्रिज से निकाल कर प्रयोग में ला सकते हैं. फ्रिज में आटा रखने के लिये, आटे के ऊपर थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये, आटे को बन्द डिब्बे में रखिये, आटा एकदम ताजी रहता है.
How to make Roti video in Hindi
कमेंट (95)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गायत्री जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: गायत्री जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: तोफीक जी, आप चपाती बनाने का वीडियो देखें,थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप इन्हैं आसानी से, जल्दी से बना सकेंगे.
निशा: दीप्ती जी, फ्रिज से आटा 10 मिनिट पहले बाहर निकाल लें, और रोटी के लिये जो आटे का टुकड़ा तोड़े उसे हाथ पर अच्छा मसल कर गोल लोई बनायें, रोटी अवश्य फूलेंगी, अपने अनुभव शेयर करें.
निशा: जीतेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरब जी, रोटी को बेलते समय उसे बहुत अधिक पतला मत कीजिये, तवा गरम होना चाहिये आग मीडियम होनी चाहिये, रोटी सेकते समय, पहले रोटी को निचली सतह पर हल्का सा सेकिये, दूसरी तरफ ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये, पूरे ध्यान रखते हुये रोटी सेकिये,धीरे धीरे रोटी बहुत अच्छी बनने लगेंगी.
निशा: कीर्ति जी, आटा न ज्यादा सख्त न ज्यादा गीला गूंथिए. चपाती को किनारे से हल्का सा दबाव देते हुए बेलिए. अगर चपाती चकले पर चिपकने लगे, तो परोथन लगाकर बेलिए. तेज आंच पर रोटियां सेकिए, रोटी अच्छी फूलेगी. परांठे नरम बनाने के लिए लोई में घी/ तेल अच्छे से लगाएं और सेकते समय भी सही से लगाएं. परांठों को मीडियम आंच पर सेके, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी चीजें सही हो जाती है और आप बहुत अच्छी चपाती और परांठे बनायेंगी.
निशा: शैलेश जी, चपाती बेल कर किसी प्लेट में रख लीजिये, चिपक रहे हों तो अलग अलग प्लेट में रख लीजिये और इसके बाद उन्हैं सेक कर तैयार कर लीजिये.
निशा: वीरेन्द्र जी, आप अपनी सुविधा और पसन्द के अनुसार किसी भी प्रकार से चपाती बनाकर खा सकते हैं.
निशा: राजेन्द्र जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Aur eski vidhi pls bataye.
निशा: किशोर जी, चपाती के लिये आप वीडियो देख सकते हैं, आटा गूथते समय थोड़ा सा तेल आटे में डाल दिया जाय तो चपाती सोफ्ट बनती है और चपाती को कैसरोल में रखें ये लम्बे समय तक सोफ्ट रहती हैं.
निशा: विश्वास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिश जी, आटे में पानी होता है वही गरम होकर गैस या भाप बन जाता है और फूल जाती है.
निशा: सत्येन्द्र जी, गेहूं का आटा 1 किग्रा, 50 ग्राम चना दाल, 50 ग्राम सोयाबीन के दाने, 50 ग्राम रागी का आटा, 100 ग्राम बाजरा और 100 ग्राम मक्के का आटा. आटे को अपने स्वाद के अनुसार कोई भी आटा कम या ज्यादा किया जा सकता है.
निशा: सकीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene aapke site se roti banane ki koshish ki magr mere hatho se gutha huaa aata boht sakht banta hai or jab me roti ko sekti hu or bahr nikalti hu to kuch hi second me wo sukhh ke bilkul khakhre jesi ho jati hai boht hi kadak or papad jese tut jati hai meri sari mehnat bekar jati hai kyaa aap meri help kr sakti hai plzz thanks.
निशा: सकीना जी, आटा गूथते समय थोड़ा तेल डालिये, नरम गूथिये, रोटी को बेलते समय उसे बहुत अधिक पतला मत कीजिये, तवा गरम होना चाहिये आग मीडियम होनी चाहिये, रोटी सेकते समय, पहले रोटी को निचली सतह पर हल्का सा सेकिये, दूसरी तरफ ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये, अब रोटी को डायरेक्ट मीडियम आग पर सेकिये, पूरे ध्यान रखते हुये रोटी सेकिये,धीरे धीरे रोटी बहुत अच्छी बनने लगेंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कशिश जी, रोटी को हल्का सा ठंडा होने के बाद फोयल में पैक करके टिफिन में रखें, जब आप रोटी को खाने के लिये निकालेंगे वह बहुत नरम और बिलकुल वैसी ही निकलेंगी जैसी आपने पैक की हैं.
निशा: देशराज जी, धन्यवाद. आप मेरी वेबसाइट पर अन्य रैसिपी भी देख सकते हैं.
निशा: अखिलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.