फाफड़ा - Fafda Recipe

फाफडा गुजरात का पसंददीदा स्ट्रीट फूड है. फाफडा के साथ जलेबी (fafda and jalebi) अहमदाबाद के हर कोने में मिल जाते हैं. आईये आज घर पर फाफडा बनायें
Read this recipe in English - Fafda Recipe - How to make Gujarati fafda
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fafda
- बेसन - 250 ग्राम (2 कप)
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 4-5 टेबल स्पून
- फाफड़ा तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Fafda
किसी बर्तन में बेसन को छान कर निकाल लीजिये. बेसन में नमक, खाना सोडा, लाल मिर्च, अजवायन और तेल डालिये, सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये.
पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये, आटे को मसल मसल कर, उठा कर, पलट कर, 6/7 मिनिट तक गूथिये (आटा लगाने में आधा कप से कम पानी लगता है). गुंथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.

आधा घंटे बाद आटे को अच्छी तरह मसल कर और चिकना कीजिये, अब इस आटे को तोड़कर छोटी छोटी (एक बड़े बेर के बराबर की) लोई बना लीजिये.
फाफड़ा बेलने के लिये लकड़ी का चिकना बोर्ड लीजिये, एक लोई को थोड़ा लम्बा कीजिये और बोर्ड के ऊपर हथेली के नीचे रखिये, हथेली से दबाब देते हुये फापड़ा आगे बड़ाइये, पतली पत्ती को बेले हुये फाफड़ा के नीचे लगाते हुये उसे निकालिये
बोर्ड से निकाले गये फाफड़ा को चिकनी थाली में रखिये, एक एक करके सारे फाफड़ा बनाकर थाली में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में 1- 2 -3 फाफड़ा उठा कर डालिये और कलछी से दबाकर फाफड़ा के हल्के ब्राउन होने और क्रिस्प होने तक तल कर, प्लेट में निकाल कर रखिये. सारे फाफडा इसी तरह तरह तल कर तैयार कर लीजिये. अगर आप जल्दी जल्दी फाफड़ा बना पाते हैं तब आप फाफड़ा बनाइये और कढ़ाई में किये गये गरम तेल में डालकर साथ साथ ही तलते भी जाइये, नहीं तो थाली में बनाकर रखने वाला तरीका ही ठीक है.
हमने फाफड़ा बोर्ड से निकालने के लिये चाकू का प्रयोग किया है क्यों कि हमारे पास वह लचकदार पत्ती नहीं है जो फाफड़ा निकालने के लिये प्रयोग में लाई जाती है, चाकू उसके बराबर लचीला नहीं होता फिर भी इससे काम तो चलाया ही जा सकता है.
कुरकुरे स्वादिष्ट फाफड़ा तैयार है. फाफडा को खट्टी चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये. बचे हुये फाफड़ा एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो कन्टेनर से फाफड़ा निकालिये और गरमा गरम चाय के साथ खाइये.
सुझाव: फाफड़ा के आटे में पापड़ खार डाला जाता है, पापड़ खार न मिलने पर बेकिंग सोडा डाला जा सकता है. अगर पापड़ खार डाल रहें हैं तब 2 कप बेसन में 2 छोटे चम्मच पापड़ खार यूज कीजिये और पापड़ खार को पहले पानी में घोल कर यूज करें, तरीका वीडियो में देखा जा सकता है.
फाफड़ा का आटा गूथते समय ध्यान रखना है कि वह ज्यादा नरम और ज्यादा सख्त न हो. तलते समय तेल को अच्छा गरम होने दीजिये, अच्छे गरम तेल में फाफड़ा अच्छे सिक कर तैयार होंगे.
- 15-20 फाफड़ा,
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (103)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
आपको धन्यवाद
I am your fan because you are kitchen master and best teacher.
Thanks a lot.
निशा: राशिद जी, इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भानुप्रिया जी, आजकल वातावरण में मायश्चर होने की वजह से क्रिस्पी चीजें ठंडी होने के बाद खुली रहें तो वे सोफ्ट हो जाती हैं, उन्हैं क्रिस्पी रखने के लिये ठंडी होने के बाद एयर टाइट कन्टेनर में रखना होता है.
निशा: निखिल जी, आप मेरे वेबसाइट पर जलेबी और बेसन की चटनी जो फाफडा के साथ खाते हैं, देख सकते हैं इन्हैं एक साथ बनाने में वीडियो बहुत बड़ा हो जाता है, इसलिये अलग अलग वीडियो ही सही रहते हैं.
निशा: आकाश जी, इसे फाफडा़ कहते हैं और इसके साथ जलेबी सर्व करें तब वह फाफड़ा जलेबी कहा जाता है.
निशा: मोहसिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरज जी, फाफड़ा के लिये बारीक बेसन अच्छा रहता हैं.
निशा: दिया जी, फाफड़े के लिये जो आटा लगाया है, वह सख्त हो और उन्हैं थोड़ा मोटा बेला गया जो तब एसा होता है.
निशा: विजीथ जी, गुजरात में फाफड़ा के साथ जलेबी सर्व की जाती है.
निशा: वैश्नवी जी, आप किसी भी ऎसी समतल जगह पर फाफडा़ बेल सकते हैं जहां पर वो अच्छे से बेला जा सके. किचन की स्लैब पर भी आप इसे बेल सकती हैं.
मैडम फाफड़ा बनाने में जो आटा हम उपयोग करते है ओ प्योर चने का ही लेते है या दूसरा आटा भी मिलाते है
निशा: रीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमनदीप जी, हां बोर्ड पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, और फाफड़ा बनाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे फाफड़ा बनायेंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
उदाहरण: आटा पहेले से गूथके रखना, या अन्य सामग्री का प्रयोग आदी...
निशा: कृतिशा जी, आटा लगा कर फ्रिज में रख सकते हैं, आटे को फ्रिज में रखकर 2 दिन तक यूज कर सकते हैं, जिस समय फाफड़ा बनाने हो आधा घंटे पहले आटा फ्रिज से निकाल कर रख दीजिये और फाफड़ा बना लीजिये.
Fafda Recipe ko English me kya kahenge
please fast ans...
Namaste mam
Aap ki ye recipe bahot Achchi hai.
Lekin kya hum isme kuch aur bhi ingredients daal sakte hai?
निशा: नदीम जी, जी हां अवश्य डालिये.
Bajar ke jesa fafda nhi bnta ata kitna guth na chahiye
Mem pls.methi masala khakhra ki ricepe bataye
निशा: कल्पना जी मैं खाखरा बनाने की कोशिश करती हूँ.
Mam mujhe jo kutch me fafda aur jalebi ke sath jo papite ki sbji dete hai uski recipe bta dijiye ya name bta dijiye to mai khoj lungi