तिल पट्टी Til Patti Recipe

गुड़ दोनों ही में आइरन और प्रोटीन काफी मात्रा में पाये जाते हैं. हल्की कुनकुनी सर्दियों में आसानी से बनाई जाने वाली तिल पट्टी आपको बहुत पसन्द आयेगी.
Read - Til Patti Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Patti
- तिल - 100 ग्राम (1 कप)
- गुड़ - 200 ग्राम ( छोटे टुकड़े 1 कप)
- घी - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Til Patti
पैन गरम करके इसमें तिल डालिये और तिल को लगातार चलाते हुए मीडियम आग पर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने तिल निकालकर अलग प्लेट में रखिये.

पैन में 1 छोटी चम्मच घी डालिये और घी पिघलने पर गुड़ के टुकड़े डालकर पिघलाइये. गुड़ पिघलने के बाद कलछी से चलाते हुये 1 मिनिट तक और पका लीजिये. गैस धीमी करके पिघले गुड़ में तिल डालिये और अच्छी तरह से मिक्स होने तक मिलाइये.
किसी लकड़ी के बोर्ड पर या किचन टाप या थाली पर घी लगाकर चिकना कीजिये.
मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर इसको कलछी से उठाकर चिकनी की गई जगह पर रखिये.
बेलन को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण को हल्का दबाव देते हुये जितना पतला बेलना चाहे उतना पतला बेल लीजिए. बेली हुई तिल पट्टी पर चाकू से अपने पसन्द के आकार के अनुसार काटकर निशान बना दीजिये. तिल पट्टी को 5 मिनिट ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
ठंडा होने के बाद बोर्ड से तिल पट्टी चाकू की सहायत से निकाल लीजिये. स्वादिष्ट तिल पट्टी तैयार है. इस पट्टी को 2 से 3 महीने तक रखकर खाया जा सकता है.
सुझाव
- तिल को ज्यादा मत भूनिये वे स्वाद में कड़्वे हो जाते हैं.
- आप चाहे तो तिल को हल्का मोटा पीसकर भी डाल सकते हैं.
- मिश्रण गरम ही रहे, ठंडे मिश्रण जम जायेगा और मिश्रण को पतला बेलने मे कठिनाई होगी
- मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर ही बेलें, पतली रहने पर यह नही बिलेगी.
Til Patti Recipe video in hindi
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रेरना, रसगुल्ले चाशनी में डूबे ही रखें, फ्रिज में रखने से रसगुल्ला थोड़े सख्त हो सकते हैं, गरम करने पर वापस नरम हो जाते हैं.
Looking forward for your reply.
निशा: संगीता, मेरी रैसिपी की बुक नहीं हैं.
Halwayi aur Mithai k dukaan wale Laddu aur Til Patti me namak daalte he kya?
mera upvaas rehta he Namak ka, isliye ye jaan na jarurari he.
निशा: बिनय, इनमें नमक नहीं डाला जाता है.
dalkar b bna sakte hai kya.mene kisi k yaha khai thi..kya aap mujhe bta payengi wo kaisi banegi
निशा: वैशाली, गेहूं के आटे को भून कर, भुने तिल के साथ उसे भी चाशनी में डालकर जमाया जा सकता है.
निशा: सम्पूर्णा, बहुत बहुत धन्यवाद. छैना को पानी से अच्छी तरह धो लीजिये, महक नहीं आयेगी.
निशा: नेहा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: पूजा चीनी वाली तिल पट्टी के लिये 3 तार की चाशनी ही बनानी पड़ती है.
निशा: आ़सीन, गुड़ को पानी , छोटे टुकड़े करके कढ़ाई में डालकर धीमी गैस पर एसे ही पिघलाना होता है, गुड़ पिघलने के बाद चाशनी को और 2-3 मिनिट चमचे से चलाते हुये पका लीजिये, दाने डालिये और अब किसी प्लेट में थोड़़ा घी या तेल लगाकर, चिक्की को जमा दीजिये, ज्यादा क्रिस्प चिक्की के लिये, आधा गुड़ और आधा चीनी का प्रयोग कीजिये, पानी का यूज बिलकुल मत कीजिये.
निशा: स्वपनिल, तिल पट्टी को खुला हवा में दिन भर रहने दें, उसके बाद डिब्बे भरे, अगर आप और अधिक सख्त करना चाहते हैं तब गुड तिल को थोड़ा और पका लीजिये.
निशा: अर्चना, तिल मावा के लड्डू वेवसाइट पर हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं.
sohan papdi ki recipe please batiye
waise agar bhuni hui moongfali bhi mix karen to aur test aa jaayega aur Shayad Karaare bhi ban jayenge.