तिल पट्टी Til Patti Recipe

गुड़ दोनों ही में आइरन और प्रोटीन काफी मात्रा में पाये जाते हैं. हल्की कुनकुनी सर्दियों में आसानी से बनाई जाने वाली तिल पट्टी आपको बहुत पसन्द आयेगी.
Read - Til Patti Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Patti
- तिल - 100 ग्राम (1 कप)
- गुड़ - 200 ग्राम ( छोटे टुकड़े 1 कप)
- घी - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Til Patti
पैन गरम करके इसमें तिल डालिये और तिल को लगातार चलाते हुए मीडियम आग पर हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने तिल निकालकर अलग प्लेट में रखिये.

पैन में 1 छोटी चम्मच घी डालिये और घी पिघलने पर गुड़ के टुकड़े डालकर पिघलाइये. गुड़ पिघलने के बाद कलछी से चलाते हुये 1 मिनिट तक और पका लीजिये. गैस धीमी करके पिघले गुड़ में तिल डालिये और अच्छी तरह से मिक्स होने तक मिलाइये.
किसी लकड़ी के बोर्ड पर या किचन टाप या थाली पर घी लगाकर चिकना कीजिये.
मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर इसको कलछी से उठाकर चिकनी की गई जगह पर रखिये.
बेलन को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण को हल्का दबाव देते हुये जितना पतला बेलना चाहे उतना पतला बेल लीजिए. बेली हुई तिल पट्टी पर चाकू से अपने पसन्द के आकार के अनुसार काटकर निशान बना दीजिये. तिल पट्टी को 5 मिनिट ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
ठंडा होने के बाद बोर्ड से तिल पट्टी चाकू की सहायत से निकाल लीजिये. स्वादिष्ट तिल पट्टी तैयार है. इस पट्टी को 2 से 3 महीने तक रखकर खाया जा सकता है.
सुझाव
- तिल को ज्यादा मत भूनिये वे स्वाद में कड़्वे हो जाते हैं.
- आप चाहे तो तिल को हल्का मोटा पीसकर भी डाल सकते हैं.
- मिश्रण गरम ही रहे, ठंडे मिश्रण जम जायेगा और मिश्रण को पतला बेलने मे कठिनाई होगी
- मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर ही बेलें, पतली रहने पर यह नही बिलेगी.
Til Patti Recipe video in hindi
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
It was amazing and tastes yummy!
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
M aapki San recipes try karti hu,bhut achi banti h,aaj Maine til gur pati banayi,Sab chij seaman mantra m aapke bathaye aanusar li PR til pati chopping bord PR jam geyi or WO bhut tite ho geyi geye h or bord chord nahi rahi h plzzzzz kya karn huwa
निशा: मंजू जी, आपने मिश्रण ज्यादा पका लिया होगा.
निशा: कोमल जी, नही चिपकेगा.
निशा: रामजी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Thank u so much nisha aunty
Mujhe yeh sikhane k liye
निशा: आसमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरजिम जी, धीमी आग पर गुड़ को मेल्ट किया है, इसमें पानी नहीं डालना है.
but thandi hone par gud hard to ho gaya par khane par gud crisp na ho kar khich raha hai asant se toot nahi raha aisa kyoun h raha hai shayad gur theek se nahi paka gur pak gaya yeh kaise pata lagega pls bataye nishaji i am very thankful to u .
निशा: निशा जी, गुड़ कम पकने यानि कि उसमें पानी की मात्रा रहने पर चिक्की नरम रहेगी और गुड़ ज्यादा पकने पर चिक्की खिची रहेगी उसे चवाने में चीचड़ पन आयेगा. गुड़ में बिलकुल 2-3 टेबल स्पून पानी डालें और मेल्ट होने के बाद 3-4 मिनिट पका लीजिये, तिल मिलायें और चिक्की जमालें. आसानी से चिक्की बन जाती है. क्रिस्पी चिक्की के लिये चीनी को कैरमलाइज करें और तिल मिलायें और जमा दीजिये, इसके लिये क्रिस्पी तिल चिक्की रेसिपी देखी जा सकती है.
Meine til ki patti try ki thi achhi bhibni but ek problem thi jb meine ise jar m krke rakha bachi hui til patti ko tohwo melt ho gyi suggest the right way that til patti not melt ..
aise hi kai baar shakkar k saath banane par bhi hota hai
निशा: लता, गुड़ और तिल या मूंगफली बराबर मात्रा में लीजिये, गुड़ कम होने पर एसा हो सकता है. गुड़ मेल्ट होने पर तुरन्त गैस धीमी करके तिल या मूंगफली मिला दीजिये, और तुरन्त बिना देर किये हुये, थाली के उलटी साइट जिस पर तेल लगा हो, डाल कर तेल लगे बेलन से या चमचे से दबाकर पतला कर लीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी चीजें आसानी से हो जाती है.
निशा: Rrameysh ji,ये तिल पट्टी तो गुड़ से ही बनी है. गुड़ और चीनी की पट्टी में स्वाद और देखने में फरक होता है.
aap ne til ladoo aur til patti banane ke liye til aur gud ki barabar matra likha he(gms),
lekin video me aap ne til ladoo banane ke liye til 2 cup aur gud 1cup liya hai .jab ki til patti me aap ne til aur gud dono a1 cup liya hai.
pl. Clarify
निशा: परमजीत जी, गुड़ को मेल्ट होने तक गरम करना है.
Aap Ka Shukriya..
निशा: फजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, तिल पट्टी को हवा में सूखने दीजिये, वह सूख कर सख्त हो जाय तब से डिब्बे में भरकर रख दीजिये, अगली बार गुड़ के साथ आधी चीनी डालकर मिलाइये, तिल पट्टी और भी अच्छी बनेगी.
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नासेर जी मैं कोशिश करती हूँ.
And i rolled it on the wooden board and before rolling it i applied ghee also but i forgot to take it out while it was hot after cooled down it sticked to the board what should i do now? It became so hard to remove pls suggest
निशा: दीप्ती, चाकू को गरम करके चिक्की को निकालिये, चिक्की आसानी से निकल जायेगी.
निशा: शिव, गजक गुड़ को पिघला को उसे ठंडा करके खीच खीच कर बनाई जाती है, घर में बनाने की कोशिश करेंगे
please
निशा: जूही जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
gauri.
निशा: गौरी, गजक के लिये चाशनी बनाकर उसकी बहुत खिचाई होती तब उसमें सोफ्टनैस आती है, उस तरह की गजक घर पर बनाना मुश्किल है.
The way you cook mam.
Thanks a lot sharing your food tip with us
Best. Regards
Suraj Sharma
निशा: सूरज आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, गुड़ के छोटे टुकड़े या कद्दूकस भी कर सकते हैं, गुड़ मेल्ट करते समय 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये और धीमी आग पर मेल्ट कीजिये, गुड़ नरम रहेगा.
निशा: रुचि, आपको भी मेरी बहुत बहुत धन्यवाद.