चटपटी आंवला केन्डी Amla Chatpati Candy Recipe

आंवला विटामिन C और आइरन से भरपूर एक एसा फल है, जिसे हम किसी भी रूप में खायें, बहुत  लाभदायक है, आंवला दिसम्बर से आना शुरू हो जाता है और अप्रेल तक आंवला बाजार में मिलता रहता है.  आप आंवले से मुरब्बा (How to make Amla Murabba) बना सकते हैं, आंवला मीठी कैन्डी (How to make Amla Candy) बना सकते है, जो आप गर्मी के मौसम में खाने के काम में ला सकते हैं.

यदि आप मीठी आवंला कैन्डी नहीं खाना चाहते या खा सकते तो नमकीन आंवला कैन्डी आपके लिये एकदम सही है. ये नमकीन आंवला कैन्डी (Chatpati Amla Candy) पाचन में भी सहायक है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Chatpati Candy

  • आंवला - 500 ग्राम (12-14 आंवले)
  • नमक - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हींग - 2-3 पिंच (यदि आप चाहें)

विधि - How to make Amla Chatpati Candy

आंवले बाजार से लाकर अच्छी तरह धो लीजिये, पानी सुखा लीजिये या कपड़े से पोंछ लीजिये.

आंवले को पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये, बीज हटा दीजिये.

किसी कन्टेनर में आंवले के टुकड़े डालिये, नमक, काला नमक, काली मिर्च,  हल्दी और हींग डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. 2-3 दिन तक आंवले नमक में लगे हुये कन्टेनर में रख दीजिये.

रोजाना दिन में एक बार आंवले को सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, आंवले से थोड़ा पानी निकल कर अलग हो गया होता है.

किसी प्लास्टिक ट्रे में या पोलीथिन शीट पर आंवले के टुकड़े कन्टेनर से निकाल कर, धूप में सुखाने के लिये रख दीजिये.

आंवले से निकले पानी को सब्जी या सूप में डालकर काम में ले लीजिये.

अच्छी धूप है तो आंवले के टुकड़े 2 दिन में ही सूख जाते हैं, धूप कम होने पर इन्हैं सुखने में 3-4 दिन भी लग सकते हैं.

सूख कर आंवला केन्डी  (Amla Chatpati Candy) तैयार है, नमकीन आंवला कैन्डी (Amla Chatpati Candy) किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और साल भर तक रोजाना खाइये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 01 December, 2018 02:38:29 AM Sakshi sharma

    this recipe is very nice and simple. i like it....

    • 01 December, 2018 03:36:26 AM NishaMadhulika

      Sakshi sharma जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 01 June, 2017 12:45:12 PM Versha

    Hare Krishna aunty, please give recipe for chatpati mango candy.......
    निशा: वर्षा जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.

  3. 28 November, 2016 04:29:35 AM dhara

    HiI have tried ur recepi but my aamla become black colour on very next day n water yet to come
    निशा: धारा जी, आंवले की वैरायटी से एसा हो सकता है.

  4. 13 November, 2016 03:57:14 AM Richard sharna

    Aapka boil krke candy bn skti h kya?
    निशा: रिचर्ड जी, आंवले उबालकर भी केन्डी बना सकते हैं.

  5. 14 April, 2016 09:19:54 AM Surender Kumar

    Its wonderful recipe.
    निशा: सुरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 10 January, 2016 07:48:05 AM Pranali lasane

    Thanks nishaji.aapane bohot achi recepy batai.ab mai ye jarur kar paungi.thanku so much.Aapke recepy padhane se ye sub chije banani aasan lagti hai.
    निशा: प्रनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 03 January, 2016 04:59:35 AM pujitha

    What are the uses with amla seeds
    निशा: पुजिथा जी, आंवला से आांवला सीड हटा दीजिये.

  8. 03 January, 2016 04:47:48 AM pujitha

    Amla An apple a day a dictor away if eat one apple means no need dictor if we will eat ine amla equalent to ten apples its a nature gift fruit we will give to our forth coming generation a expert doctor while habitate them to eat so go a head the fresh and medicated nature with us jai amla
    निशा: पुजीथा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 18 December, 2015 08:37:39 PM anil nehra

    i liked amla and now i make amla sweet and namkeen kandy through your method. thanks
    निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.