शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
2 din k train k safar me mera 10 month k baby ko kya khilayun pls advice me?
निशा: सुप्रिया जी, बेबी के लिये बिस्किट्स जो बेबी पसन्द करता है वह ले लीजिये, बेबी को फीड कराती हैं, फिर उतनी परेशानी नहीं होगी, नहीं तो अमूल बेबी पाउडर मिल्क और सेरेलक ले सकते हैं, और एक थर्मस जिसमें गर्म पानी रखा जा सके ताकि बेबी का फूड आसानी से बन सके, हैप्पी जरनी.
MUGHE BABY DO DENE K LIYE DUDH KAM AATA HAI USKE LIYE KYA KARU
निशा: इन्द्रप्रीत जी, यदि आपको दूध कम आ रहा है, तब बेबी को गाय का या बकरी का दूध या अमूल का पाउडर मिल्क दिया जा सकता है, अगर ये उपलब्ध न हो तब भैस ताजा दूध दे सकते हैं.
Hi nisha ji
I have twins girls born in 7 th month and finshed there 7 months too....they have been kept in nicu for three weeks, right now they are fine but there is one problem that they are not eating or drinking any thing by their own..i use to feed them forcefully, why this happening and how can i over come the problem kindly guide me regarding this......thanks and regards....
निशा: ज्योत्सना जी, अभी तो एसा ही करना होगा, बेबी बहुत छोटे हैं, आप बेबी के हाथ में बिस्किट दे सकती है, वह पकड़ कर उसे खाना सीखेंगे, लेकिन प्लीज पेसेन्स अभी लम्बे समय तक, जब तक बच्चे 1.5 - 2 साल के न हो जायं, आपको बच्चों को समय देना ही होगा.
Meri 2saal ki baby h...or who meri feding nahi chod rahi h...plz aap kuch bataye...mainesab kuch laga kar dekh leya...magar who sab kha jati h....so plz help me....thanx
निशा: रुहीन जी, इसके लिये तो मां को थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पढ़ता है, बेबी रोती रह सकती है लेकिन आपको उसे फीड नहीं करानी है और बेबी की पसन्द की चीजें और खाना उसे बना कर दीजिये, वह दूध छोड़ देगी.
Meri 9Mah ki beti hai 10 din paley khub pani piti thi ab nahi pi rahi hai pale 1/2 ghante par pani piti thi ab bilkul nahi pi rahi hai
निशा, जितेन्द्र जी, बेटी स्वस्थ है, और खेलती है, मां का दूध पीती है तब बेबी पानी कम ही पीते हैं, उसे जूस पिलायें, फ्रूट पल्प दे खिलायें, और अगर कुछ प्रोब्लम लगती है तो डाक्टर से कंसल्ट अवश्य कीजिये.
6month se uper ke ko kya khilaye.
निशा: रवि जी, आर्टीकल में सुझाये गये सारे खाने बेबी 6 महिने के बाद ही खा सकता है.
Mera bachcha dhai saal ka hai .
Lekin wo mera doodh nahi chhod raha hai
Dr. Please bataiye mai use uper ka doodh
Kaise pilau.
Meri beby 2moth 15 din ki he use toilet honeme dhikkat ho rahi he vo bohat roti he to muze kya karna chahiye???
Hi
Mera baby 1year 2 months ka ho gaya.thek se nahi kahta hai plz recipes batah doh.
meri ladki ki umer 3 saal h baccha raat ko lat te samay jada khashi karta hai esa lagta hai ulti aa jayegi aur kabhi cough bhi nikalta hai upaye bataye....
Mere baby 11 mnts ka hai uska wt.7kg haibadata hi nahi kata sab hai fir bhi kya kare please suggest me
निशा: रेखा जी, बेबी को स्टफ्ड परांठा, मूंग की दाल का चीला, दाल दलिया, दूध दलिया, चावल, खिचड़ी, मेन्गो, बनाना, पपीता जो भी बेबी पसन्द करें उसे खिलायें, दूध से खीर बनाकर बेबी को दीजिये.
Or kya Dait deni chahiye Plz aap bataiye.
निशा: सन्दीप जी, बेबी को बच्चों के डाक्टर को दिखायें, खानें में दूध एपल, अनार का रस, पपीता, दलिया, खिचड़ी, दाल का चीला बनाकर खिलायें.
निशा : कतई नहीं, बच्चे को दो साल की उम्र तक सोडा या अन्य कार्बोनेटेड वाटर से एकदम दूर रखिये. छह महीने की उम्र से छोटे बच्चे के लिये एसा सोचिये भी मत. इससे बच्चे को वाटर इन्टांक्सीकेशन हो सकता है.
mjhe apse ek baat or puchni t ki mera baby one year 3 months ka ho gya h bt abi proper ni chlta pkd pkd k chalta h chejo ko.. plz kch aisa btaiya ki wo proper apne ap chle.. mae bht pareshan ho es wjh sae.
निशा: प्रभजोत कौर जी, बेबी का ध्यान रखें कि वह कोई चीज मुंह में न रखे, और उसे ताजा अपने हाथों से बनाकर खिलाती रहें, दबा तो आप दे रही हैं बेबी जल्दी अच्छा हो जायेगा.
निशा: अनामिका जी, उसे आप केले की खीर या मैश्ड केला खिला सकते हैं, बिलकुल नुकसान नहीं करेगी.
निशा: हरप्रीत जी, बेबी को घुटी या बोनीसन दे सकती हैं, जिससे बेबी का डायजेशन सही रहेगा, और आप डा.से भी सलाह ले सकते हैं.