वेज रवा इडली | Vegetable Rava Idli - Vegetable Rawa Idli Recipe

यदि आप किसी झटपट नाश्ते की तलाश में हैं और आपको कुछ हटकर भी चाहिये तो आज आप वेज रवा इडली (Veg Rawa Idali) बनकर देखें. इसको बनाने में तेल नहीं लगता है, पौष्टिक है, पाचक है और बनाना भी बहुत ही आसान है. इन्हैं बनाने में समय भी कम लगता है.
Read - Vegetable Rava Idli - Vegetable Rawa Idli Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Rawa Idali
चार लोंगों के लिये.
- रवा (सूजी) - 2 कप
- दही — 2 कप
- नमक — स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच से थोड़ा कम)
- शिमला मिर्च - 1 बारीक काटी हुई
- फूल गोभी — 1/2 कप बारीक कटा हुआ
- हरे मटर के दाने - 1/4 कप
- हरी मिर्च —1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक —1 इंच का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- उरद की दाल - 1 छोटी चम्मच
- राई या काली सरसों - 1/2 छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- तेल - 2-3 छोटी चम्मच
- ईनो सल्ट — 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg Rawa Idali
दही को फैट लीजिये. रवा (सूजी) को एक प्याले में लेकर दही मिलाइये. अच्छी तरह चमचे से चला कर इतना घोलें कि उसमें गुठलियाँ न हों, अगर घोल ज्यादा गाढ़ा हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये, नमक, कटी हुई सब्जियाँ, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियाँ डाल कर मिला लीजिये. छोटे पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालिये, राई तड़कने पर उरद की दाल डालिये और जैसे ही दाल हल्की ब्राउन हो जाय, इन्हैं इडली के मिश्रण में मिला दीजिये, मिश्रण को 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि रवा फूल कर तैयार हो जाय.
कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गैस पर रख दीजिये. इडली स्टैन्ड खानों में तेल लगा कर चिकना कीजिये.
15 मिनिट बाद मिश्रण में ईनो साल्ट डाल कर चमचे से मिला लीजिये, जैसे ही बबल आ जाय चलाना बन्द कर दीजिये (ईनो साल्ट डालने के बाद घोल को ज्यादा देर तक फैटते रहे तो एअर बाहर निकल जाती है और इडली स्पंजी नहीं बनती)
मिश्रण को चमचे की सहायता से पत्येक खाने में भर दीजिये. खांचों को इडली स्टैन्ड में अरेन्ज करके कुकर में रख दीजिये. ढक्कन से सीटी हटाकर कुकर को बन्द कर दीजिये, इडली को 10-12 मिनिट पकने दीजिये, इडली बनकर तैयार हैं.
एक बार में 12 या 18 इडली बना सकते हैं, यह इडली स्टैन्ड के साइज के ऊपर निर्भर है. इडली को चैक करने के लिये: इडली में चाकू गड़ा कर देख लीजिये अगर मिश्रण चाकू पर नहीं चिपकता है तब इडलियाँ पक गयीं हैं.
इडली स्टैन्ड को कुकर से निकाल लीजिये और खोल लीजिये, ठंडा होने के बाद चाकू की सहायता से इडली स्टैन्ड से इडलियाँ निकाल लें, और प्लेट में सजा कर रख लें. अब मूंगफली की चटनी और हरे धनिये की चटनी के साथ खाइये.
Vegetable Rava Idli video
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
batane k liye
निशा: अंजना सब्जियां कच्ची ही डाली जाती हैं, वे इडली के साथ भाप से पक जाती हैं.
nisha ji mujhe simple idli or mix vegetable wala sambhar bananey ki vidhi bataiye please
निशा: आप इडली और सांबर की रैसीपी नाश्ते कालम में देख लीजिये.
rava aur curd lete hain,no water is added.my querry is adding water wont make the batter thinner???
निशा: सुरभी, अगर दही की मात्रा इतनी है कि उसमें इडली का पेस्ट अच्छी तरह बन जा रहा तो आप पानी मत डालिये.
निशा: पूनम, सूजी दही के घोल को आधा घंटा रखिये.
सारी चीजें मिलाइये, कुकर पानी गरम करने रखिये, इडली स्टैन्ड को चिकना कीजिये, बेकिंग सोडा की जगह, 1 छोटी चम्मच इनो पाउडर मिलाकर, घोल को इतना ही चलाइये कि वह फूला हुआ दिखाई देने लगे और तुरन्त इडली स्टैन्ड में घोल भरिये और इडली कुकर में पकने के लिये रखिये. इडली अवश्य फूलनी चाहिये.
निशा: श्रीलक्ष्मी, घोल पतला होने से इडली एसी बन सकती है.