वेज रवा इडली | Vegetable Rava Idli - Vegetable Rawa Idli Recipe

यदि आप किसी झटपट नाश्ते की तलाश में हैं और आपको कुछ हटकर भी चाहिये तो आज आप वेज रवा इडली (Veg Rawa Idali) बनकर देखें. इसको बनाने में तेल नहीं लगता है, पौष्टिक है, पाचक है और बनाना भी बहुत ही आसान है. इन्हैं बनाने में समय भी कम लगता है.
Read - Vegetable Rava Idli - Vegetable Rawa Idli Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Rawa Idali
चार लोंगों के लिये.
- रवा (सूजी) - 2 कप
- दही — 2 कप
- नमक — स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच से थोड़ा कम)
- शिमला मिर्च - 1 बारीक काटी हुई
- फूल गोभी — 1/2 कप बारीक कटा हुआ
- हरे मटर के दाने - 1/4 कप
- हरी मिर्च —1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक —1 इंच का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- उरद की दाल - 1 छोटी चम्मच
- राई या काली सरसों - 1/2 छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- तेल - 2-3 छोटी चम्मच
- ईनो सल्ट — 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg Rawa Idali
दही को फैट लीजिये. रवा (सूजी) को एक प्याले में लेकर दही मिलाइये. अच्छी तरह चमचे से चला कर इतना घोलें कि उसमें गुठलियाँ न हों, अगर घोल ज्यादा गाढ़ा हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये, नमक, कटी हुई सब्जियाँ, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियाँ डाल कर मिला लीजिये. छोटे पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालिये, राई तड़कने पर उरद की दाल डालिये और जैसे ही दाल हल्की ब्राउन हो जाय, इन्हैं इडली के मिश्रण में मिला दीजिये, मिश्रण को 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि रवा फूल कर तैयार हो जाय.
कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गैस पर रख दीजिये. इडली स्टैन्ड खानों में तेल लगा कर चिकना कीजिये.
15 मिनिट बाद मिश्रण में ईनो साल्ट डाल कर चमचे से मिला लीजिये, जैसे ही बबल आ जाय चलाना बन्द कर दीजिये (ईनो साल्ट डालने के बाद घोल को ज्यादा देर तक फैटते रहे तो एअर बाहर निकल जाती है और इडली स्पंजी नहीं बनती)
मिश्रण को चमचे की सहायता से पत्येक खाने में भर दीजिये. खांचों को इडली स्टैन्ड में अरेन्ज करके कुकर में रख दीजिये. ढक्कन से सीटी हटाकर कुकर को बन्द कर दीजिये, इडली को 10-12 मिनिट पकने दीजिये, इडली बनकर तैयार हैं.
एक बार में 12 या 18 इडली बना सकते हैं, यह इडली स्टैन्ड के साइज के ऊपर निर्भर है. इडली को चैक करने के लिये: इडली में चाकू गड़ा कर देख लीजिये अगर मिश्रण चाकू पर नहीं चिपकता है तब इडलियाँ पक गयीं हैं.
इडली स्टैन्ड को कुकर से निकाल लीजिये और खोल लीजिये, ठंडा होने के बाद चाकू की सहायता से इडली स्टैन्ड से इडलियाँ निकाल लें, और प्लेट में सजा कर रख लें. अब मूंगफली की चटनी और हरे धनिये की चटनी के साथ खाइये.
Vegetable Rava Idli video
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीपा जी, बैटर को थोड़ा गाढ़ा रखें, ईनो मिलाकर बहुत ज्यादा नहीं फैटें, बैटर थोड़ा फ्लपी दिखाई देने लगता है, मोल्ड में डालिये और इडली स्टीम कीजिये, बहुत अच्छी फूली फूली इडली बनती है.
निशा: प्रीताली जी,ईओ की जगह खाने का सोडा मिलाया जा सकता है.
निशा: प्रिया जी, अगर आप दही जगह पानी यूज कर रही है तब आप इसमें 2 नीबू का रस यूज कीजिये, रवा इडली अच्छी बनेंगी.
निशा: प्रिया जी, दही के बिना भी आप इसे बना सकती हैं, लेकिन फिर आप इसमें नीबू का रस यूज कीजिये, थोड़ा सा खट्टा कुछ डालना आवश्यक है.
निशा: सीमा जी,ईनो के जगह बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गार्गी जी, सारे बैटर में एक ही बार में ईनो फ्रूट साल्ट डालना होता है और इसे डालकर बैटर को बहुत ज्यादा फैंटना नहीं होता है. क्योंकि ईनो डालकर अगर आप बैटर को ज्यादा फैंटेंगे तो इडली नहीं फूलेगी.
निशा: करूणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
है की नही दहीं में ?
निशा: स्नेहा जी, मिश्रण को 10-15 मिनिट के लिये रखना है, ताकि रवा फूल कर तैयार हो जाय. इससे ज्यादा रखने की आवश्यकता नहीं है.
Hi.nisha ji muje ghar me cake ki simple recipe bataye
Thanks Ms. Nishaji
Thanks for such a fast recipe.
I did it exactly as per your video and it was Yummy. One small question.
Whether ENO salt is good or Baking Soda. Which is more preffered.
निशा: प्रभाकर जी, इन्सटेन्ट इडली के बैटर में डालने के लिये इनो साल्ट ज्यादा अच्छा है.
Thanks Nisha Ji I will try again.
Nisha Ji maine apke batae anusar idli kitni baar try ki par wo acchi nahi banti.
na wo fulti hai. air bubbles kitni der me aa jate hai aur kaise dikhte hai? plz reply.
निशा: शालू जी, अगली बार बैटर को थोड़ा गाढ़ा रखना, ईनो मिलाकर बहुत ज्यादा नहीं फैटन, बैटर थोड़ा फ्लपी दिखाई देने लगता है, मोल्ड में डालिये और इडली स्टीम कीजिये, बहुत अच्छी फूली फूली इडली बनती है.
निशा: शालू जी, प्लीज रेसिपी को पढ़ने से और वीडियो को देखने से आपको ये सारी जानकारी मिल जायेगी, प्लीज रेसिपी का वीडियो देख लीजिये और इडली बनायें आप बहुत अच्छी इडली बनायेंगी.
निशा: मीतू जी, बहुत बहुत धन्यवद.
निशा: आलोक जी, इससे इडली स्पंजी बनती हैं.
निशा: क्रिस्ती जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, अरहर की दाल नहीं डालते हैं.
aagar mujhe time milata hain to main kichan me aap ki resipi jaruur bana ta hu
thanks.
निशा: रवि जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी आरती अवश्य यूज कर सकती हैं.
निशा: राज, बहुत बहुत धन्यवाद.
agar idli ka stand no ho to kaise bana skte hai idli kya koi or option hai???
निशा: रेशमा, कटोरियों में रखकर या किसी बड़े बर्तन में डालकर ढोकला की तरह पकाया जा सकता है.
idli tight ban gayi hai ,sahi kaise ho sakti hai
@ last one question: Would you please let me know some nutritious recipes (already available on your website) ideal for my 20 months old kid as he has iron and calcium deficiency.
Thanks,
Anita
निशा: अनीता,वर्किंग होते हुये, आपने इतने सारे खाने बनाये और इतनी तारीफ कर दी है, बहुत बहुत धन्यवाद. बेबी के लिये वेवसाइट शिशुयों के लिये आहार आर्टिकल दिया हुआ हैं आप उसे अवश्य देख लीजिये, उसमें बच्चे के लिये कई प्रकार के खाने के बारे में दिया गया है, वेवसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर आप शिशुयों के लिये आहार लिख कर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
DEAR NISHA JI MUJHE SHAMBHAR BANANA BHI BTAIYE PLZ MUJHE NAI MILI
निशा: पिंकी, सोनाली, सांबर की रैसिपी और वीडियो वेवसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
I LUV RAVA IDLI
निशा: जया, उरद की दाल को राई के साथ भून कर डाला गया है, प्लीज रैसिपी पढ़ लीजिये, सारी चीजें क्लीयर हो जायेंगी, धन्यवाद.