पफ वेज रोल Puff Roll Recipe

अपने किचन के फ्रीजर में पफ पेस्ट्री शीटस बनाकर अवश्य रखिये. इनसे आप झटपट गरमागर्म नाश्ता बेक करके अपने परिवार को दे सकते हैं. पफ रोल (Puff Roll) जितने खाने में स्वादिष्ट, देखने में आकर्षक है उतने ही अधिक बनाने में आसान. आईये आज वेजीटेरियन पफ रोल बनायें
Read this recipe in English - Puff Roll Recipe
आवश्यक सामग्री Ingredients for Puff Roll
- पफ शीट के चार टुकड़े
- पनीर, मटर या स्वीट कार्न के दाने और पालक - 2 कप (बारीक कटी हुई)
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2-3 पिंच
- चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- क्रीम या संतरे का जूस - 2 टेबल स्पून
- तिल - एक टेबल स्पून
विधि- How to make Puff Roll at home
पफ वेज रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार कीजिये
किसी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, कटी हुई सब्जियां, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये. आग बन्द कर दीजिये. पफ वेज रोल में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
पफ शीट लीजिये, सूखे मैदा की सहायता से पतली (एक परांठे की मोटाई जितनी मोटी) आयताकार बेल लीजिये. पफ शीट के चारों टुकड़े इसी प्रकार बेल कर तैयार कर लीजिये.
पफ रोल में पिठ्ठी भरकर बेक करने के लिये तैयार कीजिये
बेली हुई एक पफ शीट उठाइये, लम्बाई में 1 इंच छोड़ कर 2 या 3 चम्मच पिठ्ठी भर कर लम्बाई में बिछाइये, पफ शीट को पिठ्ठी वाले किनारे से उठा कर रोल कीजिये. सारी पफ शीट इसी प्रकार पिठ्ठी से भरकर रोल बना लीजिये.

ट्रे को तेल लगाकर चिकना कीजिये, बने रोल ट्रे में लगाइये और इनके ऊपर संतरे के जूस या क्रीम चुपड़ दीजिये. इससे आपका पफ वेज रोल चमकदार ब्राउन दिखेगा. पफ वेज रोल के ऊपर तिल भी डाल दीजिये. अब यह बेक होने के लिये तैयार हैं.
पफ रोल बेक कीजिये
ओवन को 230 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये. ट्रे को ओवन में रखिये और 15 मिनिट के लिये ओवन क इसी तापमान पर सैट कर दीजिये.
ओवन का समय समाप्त होने के बाद, पफ वेज रोल को चैक कीजिये और अब ओवन को 200 सेग्रे. तापमान पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.
पफ वेज रोल (Vegetarian Puff Roll) बेक हो कर परोसने के लिये तैयार हैं गये हैं, गरमा गरम पफ वेज रोल (Vegetarian Puff Roll) टमाटर सास या मीठी चटनी , या कसूंदी के साथ बच्चों को खिलाइये और आप भी खाइये.
पफ वेज रोल अपने स्कूल जाते बच्चे के टिफिन में भी रखे जा सकते हैं.
सुझाव
आप भरावन में मनचाहे परिवर्तन कर सकते हैं. इसमें मोजरिला चीज, ताजा पनीर या टोफू भी कस कर मिला सकते हैं. यदि आपके बच्चे को मीठा पसंद है तो आप भरावन में सेब का जैम भी भर कर दे सकते हैं.
इन्हें भी पढे
How to make Puff Sheets at home?
कमेंट (37)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: फालगुनी जी, पेस्ट्री शीट को बेक करते समय पहले तापमान अधिक रखते हैं वह जल्दी से पफ हो जाती है इसके बाद उसे क्रिस्पी करने के लिये कम तापमान पर बेक करते हैं प्लीज रेसिपी को देखे और ट्राई करें अच्छी पफ पेस्ट्री बनेंगी.
nisha ji .... Mujhe tifin me bnane ke liye ....kuch aasan dish btayiye na..plz....aur thakns...mujhe aapki dish bhut acchi lgti hai..
निशा: ज्योति जी, बच्चों के टिफिन के लिये, स्टफ्ड परांठे अनेक प्रकार के बदल बदल कर बनायें जा सकते हैं, चीला दाल या बेसन का, दोसा, इडली नारियल की चटनी के साथ, पोहे या पुलाव बहुत सारी चीजें जो बच्चों को टिफिन में दी जा सकती हैं, वेबसाइट के सर्च बटन पर रेसिपी नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अनु, मैं इसके लिये वीडियो बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: आरती जी हां बनाया जा सकता है.
plz reply me ma'm
निशा: वर्खा, ये तवे पर नहीं बन पायेंगे.
निशा: समीक्षा, पहले ओवन को 230 डि.से.पर सैट किया है, और 15 मिनिट बेक किया है, इसके बाद ओवन को 200 डि.से. पर सैट करके 10 मिनिट बेक किया है.आप रोल को चैक करके समय को कम ज्यादा कर सकते हैं.
निशा: ज्योति, इसे माइक्रोवेव में नहीं बना सकते.
निशा: पफ बिस्किट की रेसीपी मेरी वेबसाईट में उपलब्ध है. आप ऊपर सर्च बटन पर लिख कर खोज सकतीं हैं
निशा: कान्ता, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: ज्योति, सब्जी को उबले आलू या टमाटर डालकर ज्यादा कर दें, या थोड़ा मक्खन और अमचूर या नीबू डाल दीजिये.
निशा: सीता, पहले सब्जियों को पकालें तो ज्यादा अच्छा है.
Maine stuffing me kuchh green vegetables daal kar Puff Rolls banaye. Outer side to achche se bake ho gai but inner side was too moistured.
Isko kaise taiyar kare?
निशा: मधुसुदन, पहले सब्जी को पकाकर उसक माइस्च्योर कम करेंगे, इसके बाद भर कर बनायेंगे, उसमें माइस्च्योर नहीं रहेगा.
aapki jitni taarif ki jae utni km h aapki bahut sari chije bna k dekhi h lekin plz aap without oven k jo chije bn skti ho vo b jrur bataye...or cookies or puff rolls cookr me kaise bnege plz ye jrur btaye...
निशा: पूजा, कुकर में रोल ब्राउन तो हो जायेंगे, लेकिन ये रोल ओवन में बहुत अच्छे बनते हैं.
निशा: अभिलाशा, स्वादिष्ट बनेंगे, लेकिन दोंनो में अन्तर होगा.
निशा: स्वेता, आप कन्वेक्सन मोड पर इन्हैं बना सकती हैं.
निशा: एकता, परत पूरी तरह न खिलने के कारण है, आटे को 4-5 बार हमें फ्रिज में रखकर बेलना और मोड़ना होता है, फ्रिज मे आटे को हर बार 5 - 10 मिनिट के लिये रखना है, ताकि आटे की दो परतों के बीच मक्खन जमा रहे और परतें बेक होने पर अलग अलग हो जायें. यदि हम ये चीजें ठीक से न करें तो या मक्खन पर्याप्त मात्रा में डालें या बेक करते समय तापमान पर्याप्त न होत तो ये सम्भव हो कि परतें पूरी सही तरीके से न बनें.
apse ek request hai ki possible ho to all microwave recepie mai microwawe method ke saath aluminium owen method bhi bataain taaki aluminium oven me bhi dish bun sake.thanks and regards.
निशा: रचना, कोई भी रैसिपी तैयार करें और अपने ओवन में बेक करने के लिये रखें, समय के लिये सतर्क रह कर देखती रहें आप इसमें ये सारी रैसिपी बना सकेंगी,
Looking for your help for Croissant recipe.
निशा: विभूति, धन्यवाद.
निशा: मीना, पफ पेस्ट्री शीट अच्छी बनेगी तभी परत अच्छी तरह अलग होंगी. कृ्पया पफ पेस्ट्री शीट बनाने के लिये लेख को अच्छी तरह पढ़े और बनाना सीखे, आपकी ये सारी समस्यायें दूर हो जायेंगी.
निशा: अर्चना, पफ वेज रोल सामान्य इलेक्ट्रिक ओवन में बहुत अच्छा बनता है बल्कि माइक्रोवेव से किसी भी मामले में कम नहीं होता. यदि आपके ओवन में टाइमर नहीं है तो आप बस यह ध्यान रखिये कि ये जले नहीं.
पहले हम सारी बेकिंग तीन चार सौ रुपये मूल्य के एल्युमिनियम से बने राउंड ओवन में करते थे जिसमें न तो कोई टाइमर था, न हीट कन्ट्रोलर लेकिन उसमें भी सारे केक कुकीज शानदार और स्वादिष्ट बनते थे. आपके उपकरण महत्वपूर्ण नहीं है, आप महत्वपूर्ण हैं.