अमरूद की चटनी - Guava Chutney recipe - Amrood Ki Chutney

यदि आप चटनियों को पसंद करते हैं तो आपको अमरूद की चटनी बहुत पसंद आयेगी. आज ही भरवां आलू के परांठे साथ अमरूद की चटनी बनाकर देखिये..

Read - Guava Chutney recipe - Amrood Ki Chutney Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Guava Chutney

  • अमरूद - 3 या 250 ग्राम
  • हरी मिर्च - 1 या 2
  • काली मिर्च - 6-7
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • भुना हुआ जीरा - एक छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - मोटा कटा आधा कप
  • नीबू  - 1
  • काला नमक - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)

विधि - How to make Amrood Ki Chatni

अमरूद को धो कर, बड़े टुकड़ों में काट लीजिये और उसके अन्दर के बीज निकाल दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धो लीजिये. अदरक को छीलिये और धोकर, बड़े टुकड़े में काट लीजिये.

Guava Chutney Recipe
अमरूद, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनियां, नीबू का रस और नमक सब को मिला कर मिक्सी में बारीक पीस लीजिये. चटनी को प्याले में निकालिये. स्वादिष्ट अमरूद की चटनी तैयार है.

अमरूद की स्वादिष्ट चटनी को गरमा गरम खाने के साथ परोसिये और खाइये.

Guava Chutney Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 15 December, 2017 11:31:20 PM Shikha

    Thank you nisha man
    निशा: शिखा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.

  2. 07 December, 2017 09:48:13 PM Mamta

    Bahut bahut tasty and yummy chutney
    निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 24 July, 2017 09:40:42 AM Yogesh Nagar

    Amrood pke hue lene h kya
    निशा: योगेश जी, पके हुए अमरूद ही लेने हैं.

  4. 10 January, 2017 08:08:03 AM Sapna Prajapati

    Nice..Very easy and very testy..... thank you Nisha Mam
    निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 27 December, 2016 11:27:49 PM Navneet

    Kya anwla dal sakte hain nimbu ki jagah n gud shakar bhee sath me
    निशा: नवनीत जी, आंवला डाला जा सकते हैं, गुड़ भी डाल सकते हैं, सब्जी और अलग स्वाद में बन कर तैयार हो जायेगी.

  6. 23 August, 2016 09:28:46 PM kusum

    Woow. Its really nice recipe. Plz hme khaman ki recipe btaeye.
    निशा: कुसुम जी, खमन रैसिपी मेरी वेबसाइट पर दी हुई है आप उसे देख सकती हैं.

  7. 17 June, 2016 12:03:43 AM Neerej c Dhanda

    Kacha amrud ki chitni achar muraba recipi
    निशा: नीरज जी, मेरे वेबसाइट पर अमरूद की चटनी और अमरूद की सब्जी की रेसिपी उपलब्ध है, इसे आप देख सकते हैं.

  8. 08 January, 2016 04:13:07 AM Gopal chef

    kya hm esme chilly flecs dal sakte hain Ji..??
    निशा: गोपाल जी, अगर आप ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं तो डाल सकते हैं.

  9. 14 December, 2015 05:07:40 AM kavita

    nisha ji aapki recipe mujhe bahut pasand aati hai..or mai hamesha try bhi karti hu..aapka bahut dhanywad
    निशा: कविता जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.

  10. 09 December, 2015 05:53:17 AM neetu

    Can we add anchur powder instead of lemon juice
    निशा: नीतू जी, आप स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.