Muj Chutin – Kashmiri Style Radish Chutney – मूली की चटनी

📅 26 दिसंबर 2010 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 68 कमेंट ★ 3.1 (6017)

मूली और दही से बनी कश्मीरी चटनी का स्वाद जितना लाजबाब है बनाने में यह उतनी ही आसान है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney

  • मूली - 2 मीडियम आकार की
  • ताजा दही - एक कप
  • नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
  • भूना जीरा - एक छोटी चम्मच (पाउडर कर लीजिये)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney
मूली को धोइये, छीलिये और कद्दूकस कर लीजिये.

दही को फैट लीजिये और प्याले में डालिये, दही में कद्दूकस की हुई मूली और नमक मिलाइये.

जीरा, कश्मीरी मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.

मूली की चटनी तैयार है. मूली की चटनी को पूरी या परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6017 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (68)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

deepika
Thanks for your reply.
deepika
Mam sorry maine pahle dhyan nhi diya tbhi pucha pr ab pata chal gya.mujhe muli waise pasand nhi h.mai kal jarur banaungi.is chatni ko.Thanks Mam.
deepika
Hello Mam
apne jo Muj Chutin batai hai usme jo jeera dalna hai vo bhunkar dalna h vo fir vaise hi.or ye kashmiri mirch kaha milegi.

निशा: दीपिका, चटनी में जीरा भूनकर डालना है, कशमीरी मिर्च किराना स्टोर पर मिल जाती है, कशमीरी मिर्च न होने पर आप थोड़ी सी लाल मिर्च डालकर चटनी बना सकती हैं.
Anamika
waahhhhhh bahot hi testy hai.........
indra
nishaji/is this rayata???
om
your peanut cokies rercepi is to gud v like dat
mangilal jat
maja aa gaya nisha madhulika ji wah
meenamanchand
very nice for this instant chutney, definitely I will try it today b