Muj Chutin – Kashmiri Style Radish Chutney – मूली की चटनी

मूली और दही से बनी कश्मीरी चटनी का स्वाद जितना लाजबाब है बनाने में यह उतनी ही आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney
- मूली - 2 मीडियम आकार की
- ताजा दही - एक कप
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
- भूना जीरा - एक छोटी चम्मच (पाउडर कर लीजिये)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney
मूली को धोइये, छीलिये और कद्दूकस कर लीजिये.
दही को फैट लीजिये और प्याले में डालिये, दही में कद्दूकस की हुई मूली और नमक मिलाइये.
जीरा, कश्मीरी मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
मूली की चटनी तैयार है. मूली की चटनी को पूरी या परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6017 रेटिंग)
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
धन्यवाद!
निशा: महेश जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, जी अवश्य मेरी कोशिश जारी है.
Kya. Ap without use gas koi instant recipe bta skte h
निशा: पारुल चटनी और सलाद बिना गैस यूज किये ही बनते हैं.
maine apake bataye huye bahot sari receipee try ki hai aur bahot badiya bhi bani hai mujhe khana banana pasand hai aur mai aapane biwi rucha ko hamesh kuch naya banake khilata hu...
निशा: समीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: मंजुला जी हां आटा एक ही तरह से गूथा जाता है.
निशा; तृ्प्ति, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
I have seen this today and it is appreciable that Ms Nishamadhulika is giving a lot.
निशा: प्रियंका, हरे मटर प्रिजर्व करने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, प्लीज होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर हरे मटर प्रिजर्व लिखकर रैसिपी खोज सकते हैं.
निशा: मुदिता, अवश्य मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सूधीर जी आपका सुझाव बहुत अच्छा है, मैं कोशिश करती हूँ कि ये कालम जल्दी से आ सके, धन्यवाद.
Thanking U:)
निशा: मोनिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
i don't know Hindi to read..
plz provide the cooking method in english
निशा:, आप सारी रैसिपी इंगलिश में देख सकते हैं, प्लीज क्लिक फोर इंगलिश रैसिपी ओन द होम पेज.
निशा: ओम मूली को उबालना नहीं है.
please lasoon ki chutney batiye
निशा: देविना, मूली के रस से तो चटनी में स्वाद आता है, मूली को निचोड़ने की आवश्यकता नहीं है.