Muj Chutin – Kashmiri Style Radish Chutney – मूली की चटनी

मूली और दही से बनी कश्मीरी चटनी का स्वाद जितना लाजबाब है बनाने में यह उतनी ही आसान है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney
- मूली - 2 मीडियम आकार की
- ताजा दही - एक कप
- नमक - स्वादानुसार (एक चौथाई छोटी चम्मच)
- भूना जीरा - एक छोटी चम्मच (पाउडर कर लीजिये)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney
मूली को धोइये, छीलिये और कद्दूकस कर लीजिये.
दही को फैट लीजिये और प्याले में डालिये, दही में कद्दूकस की हुई मूली और नमक मिलाइये.
जीरा, कश्मीरी मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
मूली की चटनी तैयार है. मूली की चटनी को पूरी या परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6017 रेटिंग)
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
plz upload the recepie to make garlic bread at home.
निशा: राजजी, इसे फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक खाया जा सकता है.
Very Testy
Very nice.just awesome
निशा: निशा जी, पफ पेस्ट्री शीट को बेलकर तैयार किया जाता है, इसे तैयार करके फ्रिजर में रख लिया जाता है, और जब भी आप इससे कुछ बनाना चाहें निकालें और ओवन में बनायें. प्लीज आप जिस रेसिपी के बारे में सवाल पूंछना चाहती है उसे उस रेसिपी पर लिखें, मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है.
इस रायते में अगर आप थोडा सा काला नमक और गरम मसाला के साथ थोडा सा जलजीरा भी डाल दे तो इसका टेस्ट और भी बढ़ जायेगा।
निशा: अरुना जी, ये कश्मीरी चटनी है इसमें तड़का नहीं लगाया जाता है, लेकिन आप तड़का लगायेंगी तो और अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I hv one request that plz kuch Indian recepies Airfrier k liye bhi innovate kijiye, so that we can enjoy Airfried dishes without any guilt of eating fried dishes. Plz.....plz....
Me waiting for you response. Thnx n keep on encouraging us for trying new dishes.
Bye.
निशा: रामा जी, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jo mooli hum isme dalni hai usse kaddu kas karke waise hi daina hai uska paani nikal kar dalna hai?
निशा: हरीपाल जी, मूली को कद्दूकस करके ले लीजिये, जूस उसी में रहने दीजिये, अगर आप मूली के जूस का तीखा पन पसन्द नहीं करते हैं तो उसका जूस निचोड़ कर निकाल दीजिये.
निशा: सोनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
Muli ko mixer me grind kar sakte hain
Ya kisne se korana hai....
निशा: विद्या, ये चटनी मूली को कद्दूकस कर ही बनाई जाती है.
निशा: विकास जी नहीं एसी कोई एप नहीं हैं.