मठरी- Mathri Recipe – Salted Crackers Recipe

जब बाज़ार में बिस्कुटों का प्रचलन आम नहीं हुआ था तब उस समय घर में मठरी (Mathari) बनायी जाती थी. इनकी खूबी ये है कि आप इन्हें बनकर एकमहीने तक खा सकते हैं. बस आप इन्हें एयर टाइट कन्टेनर में रखें. तो फिर आज बनाते है मठरियाँ (Matharia).
Read - Mathri Recipe – Salted Crackers Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mathri Recipe
- मैदा - 500 ग्राम (5 कप)
- देशी घी या रिफाइन्ड तेल - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा)
- जीरा या अजवायन - एक छोटी चम्मच
- नमक - एक छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा - 2 पिंच (यदि आप चाहें)
- रिफाइन्ड तेल - तलने के लिये
विधि - How to make marthri
मैदा में घी/तेल, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, और पानी की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये मैदा को 20 मिनिट के लिये सैट होने के लिये ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखें. गूथे हुये मैदा से उगलियों की सहायता से थोड़ा सी मैदा निकालें और गोल करके बेलन से बेलें, इसमें चाकू से 5-6 छेद करदें और प्लेट में रखे, फिर दूसरी मठरी को भी इसी तरीके से तैयार करें. 5- 6 मठरियाँ इसी तरह तैयार कर लें, और अब इन्हैं तेल में डालें, धीमी आग पर तलें. जब तक यह मठरियाँ सिकती हैं तब तक और 5- 6 मठरियाँ बेल कर तैयार करलें. कढ़ाई में मठरियाँ जब ब्राउन हो जाय तब उन्हैं
निकाल लें और एक प्लेट में पेपर नैपकिन बिछा कर रखें.
अब दूसरी बार बेली हुई मठरियाँ तेल में डाल दें और उसी तरह तलें. बाउन होने पर इन्हैं भी निकाल लें, और प्लेट में रखें. इसी तरह सारी मठरियाँ बना कर तैयार कर लीजिये.
खस्ता कुरकुरी मठरी (Flaky Biscuits) तैयार हैं, इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये और बची हुई मठरियों (mathri) को ठंडा करके एअर टाइट डिब्बे में बन्द करके रख लीजिये, 1 महिने तक कभी भी जब आपकी इच्छा हो निकालिये और खाइये.
कमेंट (125)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mam actually maine last time jb mathri banai to usme beking soda nai dala tha to maththi halka brown hone pr bhi bahut khasta bani, by aj jab banai to soda dala pr mathri ko mjhe bahut der tk sekna pada isse mathri ka color acha nai aya. pr achi bani. kya soda nai dalte. plz tell me mam.
thanx mam.
निशा: श्री जी, मठरी बिना बेकिंग सोडा के ही खस्ता और अच्छी बनती है, थोड़ा बेकिंग सोडा डालने से मठरी खस्ता तो बनती है, लेकिन कलर डार्क हो जाता है, आप जैसे भी चाहें बना लीजिये.
निशा: मोती राम जी, आप पुलाव के बारे में पूछना चाहते हैं, तब वेबसाइट और चैनल पर कई तरह के पुलाब की रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
very delushious
maine aapki matti ki recipe bani. or ye bhut hi tasty or khasta banni h
thx nisha gg
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी हां मशीन से लगाया जा सकता है.
Canm we make mathri of kasuri methi also??
Pls share recipe for madrasi mathri (Haldiram Product).
Thanks!
Priyanka Shukla
निशा: मोनल जी, कसूरी मेथी डालकर मठरी बनाई जा सकती हैं, ये मठरी बनाने की कोशिश करती हूँ.
I am facing a problem in making mathri, and I just want to ask you, whenever i make mathri its sides become fold ot turn, and the shape of the mathri get out of order. whats the reason behind it.
m waiting for your answer.....
निशा: शमिता जी, मठरी का आटा थोड़ा पतला होने पर मठरी एकदम सोफ्ट होने पर एसा हो सकता है.
निशा: रुचि जी, आटा गूथते समय 2 कप मैदा में 3-4 टेबल स्पून कसूरी मेथी डाली जा सकती है, मठरी बहुत ही स्वादिष्ट बनेंगी.
निशा: चारू, 250 ग्राम (2कप) मैदा में एक कप (50 -60 ग्राम) बारीक कटी हुई मेथी, डालिये, आटा गूंथिये और बिलकुल इसी तरह मठरी बना लीजिये.
shukrguzar apki..
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आपके ये कमेन्ट मुझे बहुत उत्साह देते हैं.
निशा: तमन्न्ना जी उसमें जितना नमक ज्यादा है उसके अनुसार मैदा और मिला लीजिये.
निशा: सिमरनजीत जी, बिना बेकिंग सोडा डाले भी अच्छी मठरी बनती हैं.
निशा: पैम, एक चाय के कप आटा में 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये, सही रहेगा या 200 ग्राम आटा में 50 ग्राम ओइल डाल दीजिये.
निशा: जी कोमल अवश्य कर सकते हैं.
निशा: स्वाती जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: शोखी, मुझे लग रहा है कि आटा थोड़ा पतला गूथ लिया है, अगली बार आटा सख्त लगाइये, आप मठरी बहुत अच्छी बना लेंगी.
निशा: मोहिनी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुचि, जी अवश्य
निशा: सीमा, मैदा का चौथाई भाग मोयन यानी कि घी या तेल डाला जाता है, जैसे 500 ग्राम मैदा गूथ रहे है तब 125 ग्राम घी डाला जाता है. लेकिन कप से नाप रहे तब 2 कप मैदा लेगे तब 1/4 कप घी या तेल डालकर मिलायेंगे, क्यों कि मैदा कप में घी के अनुपात में आधी ही आती है, यानि कि 1 कप में मैदा लगभग 125 ग्राम आयेगी जब कि घी लगभग 225 ग्राम आता है.
Being Rajasthani/Marwari, we are already preparing Matharies. but I need to know that what types of toppings we can use with this. presently we are using Green chili pickle, mango pickle etc with matharies. please inform other topings also asap.
Thank you very much.
Rgds/UJ
निशा: तनु माइक्रोवेव ओवन में मठरी को नहीं बेक कर सकते है, ओवन में बेक कर सकते हैं.
निशा: फाइज़ा, आप जिस रैसिपी पर सवाल पूंछ रही हैं वह उसी से सम्बन्धित हो तो मुझे जवाब देने में आसानी होती है, धन्यवाद.