मठरी- Mathri Recipe – Salted Crackers Recipe

जब बाज़ार में बिस्कुटों का प्रचलन आम नहीं हुआ था तब उस समय घर में मठरी (Mathari) बनायी जाती थी. इनकी खूबी ये है कि आप इन्हें बनकर एकमहीने तक खा सकते हैं. बस आप इन्हें एयर टाइट कन्टेनर में रखें. तो फिर आज बनाते है मठरियाँ (Matharia).
Read - Mathri Recipe – Salted Crackers Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mathri Recipe
- मैदा - 500 ग्राम (5 कप)
- देशी घी या रिफाइन्ड तेल - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ा सा ज्यादा)
- जीरा या अजवायन - एक छोटी चम्मच
- नमक - एक छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा - 2 पिंच (यदि आप चाहें)
- रिफाइन्ड तेल - तलने के लिये
विधि - How to make marthri
मैदा में घी/तेल, नमक और अजवायन डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, और पानी की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये मैदा को 20 मिनिट के लिये सैट होने के लिये ढक कर रख दीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखें. गूथे हुये मैदा से उगलियों की सहायता से थोड़ा सी मैदा निकालें और गोल करके बेलन से बेलें, इसमें चाकू से 5-6 छेद करदें और प्लेट में रखे, फिर दूसरी मठरी को भी इसी तरीके से तैयार करें. 5- 6 मठरियाँ इसी तरह तैयार कर लें, और अब इन्हैं तेल में डालें, धीमी आग पर तलें. जब तक यह मठरियाँ सिकती हैं तब तक और 5- 6 मठरियाँ बेल कर तैयार करलें. कढ़ाई में मठरियाँ जब ब्राउन हो जाय तब उन्हैं
निकाल लें और एक प्लेट में पेपर नैपकिन बिछा कर रखें.
अब दूसरी बार बेली हुई मठरियाँ तेल में डाल दें और उसी तरह तलें. बाउन होने पर इन्हैं भी निकाल लें, और प्लेट में रखें. इसी तरह सारी मठरियाँ बना कर तैयार कर लीजिये.
खस्ता कुरकुरी मठरी (Flaky Biscuits) तैयार हैं, इन्हैं गरमा गरम चाय के साथ खाइये और बची हुई मठरियों (mathri) को ठंडा करके एअर टाइट डिब्बे में बन्द करके रख लीजिये, 1 महिने तक कभी भी जब आपकी इच्छा हो निकालिये और खाइये.
कमेंट (125)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आफरीन जी, आप बिना इसके भी इसे बना सकती हैं.
निशा: मैदा सफेद ही होता है.
Thanks nisha ji. Mujhe aapki sab recipes bohat aachi lagti hai. Agar mai fry karne ki badle oven mai bake karna chahu to kitne degree par or kitne time tak bake karna hoga. And kya upper oil bhi lagana padega.
निशा: अक्षयता, इनके ऊपर से तेल लगाकर इन्हैं ओवन में 220-230 पर बेक किया जा सकता है, लेकिन स्वाद में वे इनसे अलग बनती हैं.
Hello... I prepared it n it was very tasty. Earlier also i have tried ur other recipes, i always find it nice. Thanks so much.
निशा: शैली, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz sabjji me namak zada hoto kya kre
निशा: असलम जी, नमक एडजैस्ट करने के लिये सब्जी को पतला कर सकते हैं या कढ़ाई में थोड़ा घी या तेल डालकर एक बारीक कटा हुआ टमाटर, मैस होने तक पकायें, थोड़ा पानी डालें उबालें और सब्जी में मिला दे.
Pls fast reply mam
Hello mam
Mithri banate time Usme ghee jada dal diya
Ab ye thk se ban nhi rhi h kya kre mam
Any solution
Hi,
Mam,
Nice Racipe...
mam aap book bhi public karti hai kya ???
thanks Regards
निशा: आजाद जी, मेरी कोई बुक नहीं है, मैं मेरे वेबसाइट पर ही लिख रही हूँ.
निशा: अनीता जी, रसमलाई की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रसमलाई लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
ma'm maine mathri ke liye maida lagaya to wo aata jab hm bel rhe hai to wo tut rha hai ..plz. help kya krna chahiye ...Thaks in advance..
निशा: दीप जी, आटा सख्त होने की वजह से एसा हो सकता है, इससे मठरी पतली बेलने में एसा हो सकता है लेकिन आप मठरी को थोड़ा मोटा रखें और किनारे अगर फट रहें हो तो फटने दीजिये, मठरी बना लीजिये, बहुत अच्छी बनेगी. आप चाहें तो आटे को थोड़ा सा पानी डालकर नरम बना सकते हैं.
निशा: दिनेश जी, मैदा में सूजी डाली जा सकती है, आटे से छोटी छोटी लोइयां बनाकर, पतली लेकिन गोलगप्पे से डबल मोटी बेलें, और प्लेट पर रखते जायें, इसके बाद इन्हैं मीडियम गरम तेल और मीडियम और धीमी आग पर तल लीजिये, चाट के लिये पपड़ी तैयार हो जायेंगी.
निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिश जी, मठरी, शकरपारे, नमक पारे या गुड़ पारे, या बेसन लड्डू, गेहूं के आटे के लड्डू, बहुत सारी एसी चीजें है जो काफी समय तक रखकर खायी जा सकती हैं.
निशा: अंजू जी, मठरी बिना सोड़ा डाले भी अच्छी बनती हैं, लेकिन आप डालना चाहती है तो 500 ग्राम मैदा में आधा छोटी चम्मच मीठा सोडा डाल सकती हैं.
निशा: रेखा जी, आपका ये कमेन्ट मेरे बहुत मायने रखता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुचि, सिर्फ कसूरी मेथी के स्वाद में या अजवायन और कसूरी मेथी के स्वाद में भी मठरी बनाई जा सकती है, दोनों ही मठरी अच्छी बनती हैं,स्वाद में हल्का सा फर्क रहता है.