अलसी की पिन्नी – Alsi Pinni Recipe – Alsi Ladoo Recipe

📅 15 नवंबर 2010 👁 7.4 लाख बार देखी गई 💬 179 कमेंट ★ 3.6 (11373)

image

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है. इस मौसम में आपके परिवार को अधिक केयर की जरूरत है. अलसी (Linseeds or Flax Seeds) से बने खाद्य पदार्थ (Alsi Recipes) आपके परिवार को सर्दी जुकाम खांसी आदि से लड़ने की प्रतिरोधात्मक शक्ति देते हैं.

Benefits of Alsi Seeds- Flax Seeds
अलसी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 नाम के अम्ल होते हैं जो आपके शरीर के कोलोस्ट्रोल को संतुलित करते हैं. अपने पदार्थ गुण में अलसी के बीज अखरोट और बादाम को मात देते हैं लेकिन मूल्य में बहुत सस्ते.  आयुर्वेद के अनुसार अलसी के बीज (Linseed or Flax Seeds) वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं

अलसी की पिन्नी (Alsi Pinni) सर्दियो में खाई जाने वाली पारम्परिक पौष्टिक मिठाई है. अलसी की पिन्नी सर्दियों में बनाकर रख लीजिये, रोजाना 1-2 अलसी की पिन्नी (Alsi Ki Pinni) खाइये, सर्दी, जुकाम, खासी, जोड़ों के दर्द सभी में फायदा पहुंचाती है., तो आइये अलसी की पिन्नी बनाना (Alsi Ladoo or Alsi Ki Barfi) शुरू करें.

Read - Alsi Pinni Recipe – Alsi Ladoo Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Imgredients for Alsi Ki Pinni

  • अलसी- 1 कप ( 150 ग्राम)
  • गेहूं का आटा- 1 कप (150 ग्राम)
  • चीनी- 1 कप (200 ग्राम )
  • घी- ¾ कप (200 ग्राम)
  • अखरोट- 2 टेबल स्पून
  • गोंद- 2 टेबल स्पून
  • बादाम- 2 टेबल स्पून
  • काजू- 2 टेबल स्पून
  • इलायची- 7 से 8
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Alsi Ki Pinni

अलसी (Linseeds or Flax Seeds) को थाली में डालकर अच्छी तरह छान बीन कर साफ कर लीजिये.
Alsi Ki Pinne Ingrediets
कढ़ाही गरम करके इसमें अलसी डालिये. अलसी को लगातार चलाते हुए भून लीजिए. (अलसी रोस्ट करते समय चटचट की आवाज करती है और भुनने पर हल्की सी फूल जाती है. भुनी अलसी को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लीजिए और इसके बाद इसे मिक्सी में थोड़ा दरदरा पीस लीजिए. 

कढ़ाही में 1 टेबल स्पून घी डालिए और आटे को डालकर इसे लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. भुने आटे को किसी थाली में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाही में बचा हुआ घी डालकर हल्का गरम कर लीजिए. इसमें थोड़ा थोड़ा गोंद डालकर इसे चलाते हुए फूलने तक धीमी आंच पर भून लीजिए. सारा गोंद इसी तरह तलकर निकाल लीजिये.

बादाम और काजू को बारीक काट लीजिए. इलायची को छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए. 

ठंडा होने पर तले हुये गोंद को चकले पर या किसी थाली में बेलन की सहायता से दबादबा और बारीक कर लीजिये.

गोद तलने के बाद जो घी बचा हुआ है उसमें पिसी हुई अलसी को डालिये और कलछी से चला चला कर मीडियम और धीमी आग पर अच्छी महक आने तक भूनिये और थाली में निकाल लीजिये. अलसी पहले से ही भुनी हुई है, तो यह 5 मिनिट में अच्छे से भुन जाती है. 

चाशनी बनाएं

कढ़ाही में चीनी और आधा कप पानी डालिये और चाशनी बनने के लिये रखिये. चीनी घुलने तक चमचे से चलाइये और 1 तार की चाशनी तैयार कर लीजिये. चाशनी टैस्ट करने के लिये चमचे से 1 बूंद चाशनी प्याली में गिराइए और उंगली - अंगूठे के बीच चिपका कर देंखें कि जब ऊगली और अंगूठे को अलग करें तो चाशनी से 1 तार निकलना चाहिये. आग बन्द कर दीजिये.
How to make Alsi Ki Pinni
चाशनी में भुना आटा, भुनी अलसी, काटे हुये मेवे, गोंद और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.  हल्का गरम रहने पर हाथ से थोड़ा थोड़ा (एक नीबू के बराबर) मिश्रण निकालकर लड्डू बनाकर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. लड्डू के ऊपर 1 काजू का टुकड़ा सजावट के लिए लगा दीजिए और प्लेट में रख लीजिए. 

अलसी की पिन्नी तैयार है. सर्दियों में रोजाना 1 अलसी की पिन्नी को खाइये और बीमारी से बचे रहिए. 

सुझाव

  • आटे को लगातार चलाते हुए भूनिए. यह कढ़ाही के तले पर लगकर जलना नही चाहिए. 
  • गोंद को तलते समय आग धीमी और मीडियम ही रखें, तेज आग पर गोंद अच्छा नहीं फूलता, ऊपर से भुनता है और अन्दर से कच्चा निकल आता है.
  • गरम मिश्रण रहते ही लड्डू बना लीजिए वरना मिश्रण बिखरने लगता है. 
  • पिसी अलसी को मीडियम और धीमी आग पर ही भूनें. तेज आग पर भूनने से जलने का खतरा है.
  • चाशनी बनाते समय ध्यान रखें कि वह सही बने, चीनी पानी में घुलने के बाद ही चाशनी का टैस्ट कीजिये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, चाशनी ज्यादा होने पर, वह तुरन्त जमने लगेगी और पिन्नी नहीं बन सकेगी, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो वह जमेगी ही नहीं और पिन्नी नरम रहेगी.
  • सूखे मेवे आप अपने पसन्द से कम ज्यादा कर सकते हैं, आपको जो मेवा पसन्द हो वह डाल सकते हैं और जो मेवा न पसन्द हो वह हटा सकते हैं.

Alsi Pinni Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (11373 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (179)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

bindu kalia
mene same ese pinni banai thi par end me pinni nhi bni ,panjiri ban gai .esa kyun hua nisha ji ?kya kami rhi hogi?
निशा: बिन्दू जी, चाशनी थोड़ा ज्यादा गाढ़ी होने से एसा हो सकता है.
rohi mahajan
can i use flaxseed oil in place of ghee and in what quantity and for sugar can i use jaggery and again how much in quantity.
निशा: रोही जी, इसमें आप गुड़ का यूज कर लीजिये लेकिन फ्लेक्सीड ओइल मत यूज कीजिये, हैल्थ के साथ स्वाद भी जरूरी है.
ambreen
delicious and easy to make. Every one in the house loves these laddos.
निशा: अंबरीन जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Baljeet Singh
Nishi ji kya alsi garam tasir ki hoti hai or isse garabvati ladies nahi kha sakti. please jawab jaldi dijiye
निशा: बलजीत जी हां अलसी गरम होती है, ताकत देने वाली होती है, अलसी से बनी चीजें प्रिगनेन्ट लेडीज खा सकती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं खायें.
Satpan
What's other name of this seed. I'm looking for this to my coughing problem
निशा: सतपन जी, अलसी को flax seeds कहते हैं.
parminder
mam,alsi ke laddu ko soft banane ke lie kya krna dalna chahie,kuki ghee to jam jata h
निशा: परमिन्दर जी, चाशनी को थोड़ा पतला रख लीजिये, लड्डू सोफ्ट बनेंगे.
madhu
nisha ji ,meri alsi ki pinni jude nahi rahi kaya karo?
निशा: मधु, यदि पिन्नी बिखर रही है तब उसमें 2 - 3 टेबल स्पून दूध डालकर धीमी गैस पर चलाते हुये गीली होने तक गरम कर लीजिये और गरम गरम ही पिन्नी बनाकर बांध लीजिये.
alka gupta
mam mere paas alsi powder he use keise bhun na he plz bataiye
निशा: अलका जी हां अलसी पाउडर को भून कर यूज कीजिये.
Santosh
hello, nisha i m very happy that i have got the recipie of traditional pinni that i was eated when i was in childhood made by my naani becacuse i m punjabi but i would like to no that can i use bura gud ispite of bura khand because i dont want to the risk of chashni making but i want to use the gude also.
निशा: संतोष जी, आप इसके लिये गुड़ यूज कर सकती हैं.
gauri
hello nisha ji, i want to ask u that can i make alsi ki pinni without gond..because i am unable to find it in market over here..
निशा: गौरी, आप इसे बिना गोंद के बना सकते हैं लेकिन गोंद से इसका टेस्ट एकदम अलग और अच्छा आता है. गोंद किराना स्टोर पर मिलता हैं और ड्राई फ्रूट शोप पर भी मिल जाता है.
tina
Nishaji...apke recipie se udad laddu banaye the..simply amazing it came out..
Alsi pinni bananeki aur koi style hai.bina chasni banaye jaise aapne udad ke laddu ki recipie batayi hai vaise kuch shortcut mein.?
Chasni ka tension lagta hai barabar nai bani toh.?
Jasbirksingh
I made alsi pinni after adding sugar syrup it came in shape of panjiri .i could make pinni shape what did I do wrong,please tell me .

निशा: जसबिर्क जी, चाशनी की कनसिसटेन्सी थोड़ी सी ज्यादा गाढ़ी हो जाने पर एसा होता है, उसमें आप थोड़ा दूध डालकर, धीमी आग पर थोड़ा सा पकायें तो वह ठीक हो जायेगी और पिन्नी बन सकेंगी.
ashok
kya aalsi ka halwa bnaya ja sakta hai,,
n k johri
kya alsi ke seeds garmi ke mausam mei kha sakte hain in any form
निशा: जौहरी जी, अलसी की पिन्न में घी ज्यादा होता है, ये चीजें शर्दी के मौसम में ही अच्छी लगती है, थोड़ी थोड़ी तो गर्मी के मौसम में भी खा सकते हैं.
Arti Kumari
nisha ji ye alsi ki pinni kya h .alsi ka koi dusra meaning.
निशा: आरती, अलसी को इंगलिश में flax seeds कहा जाता है.
ravinder kumar rai
send me ye to accha hai
rishabh gandhi
i like all receipe plz gujrati kakhara red chili & mathidana kase ba ta h
निशा: रिशभ, मैं कोशिश करूंगी.
sarla
madam aap ne bataya ki alsi sardiyon me khate h ...kya april may me bhi kha sakte h ya yah garma karti h...
निशा: सरला, आप अप्रेल में भी अलसी खा सकते हैं.
Aparna
Nisha Ji
Agar hame alsi pisa hua mila, aur ham use waise hi bhoon le tho recipe me antar tho nahi aegi?
Dhanyawaad

निशा: अपर्ना, जी हां पिसा हुआ अलसी धीमी आग पर भून कर यूज कीजिये, अच्छी पिन्नी बनेंगी.
ASHISH
NISHA JI
ALSI KA KOI DUSRA NAM BHI H KYA. KYA ALSI KO HO TISI KHA JATA H. IS BARE ME THODI JANKARI DENE KA KAST KRE. ALSI KO KIN KIN NAMO SE JANA JATA H
निशा: आशिश जी हां कुछ जगह अलसी को तीसी भी कहा जाता है, अलसी को इंगलिश में flaxseed कहते हैं.
rachita
i made this in panjiri form in olive oil. can i make pinni out of this panjiri
Jas
How much goud will I need if I Don't want to use sugar. And do you still need to make one string syrup
निशा: गुड़ की मात्रा भी चीनी के बराबर ले सकते हैं, आप अधिक मीठा खाना पसन्द करते हों तो थोड़ा अधिक ले सकते हैं.
Kavin Sharma
I don't care about that.
Kavin Sharma
I like to make alsi pinni. Now I am making alsi pinni to see what it looks like and what it tastes like.
Ramandeep Madden
I want to know how to make alsi pinni?
pawan kumar
how did you make that thing
avi
निशा जी, क्या अलसी की पिन्नी बिना चाशनी के बांधी जा सकती है? जैसे गोंद के लड्डू बांधते है।
निशा: अवि, बांधी तो जा सकती है, लेकिन चाशनी से पिन्नी अच्छी बनती है.
Neeam.
Nisha ji aap Afghani chap banane ki recipe @ Soya chap ke recipe pls batana
Prajakta Shrivastava
Nisha ji, I am very new to cooking and I tried this Alsi laddu recipe, my whole family and my husband were so surprised and happy with th
is. Thank you for such wonderful and unique recipes. Now I am next going to try Urad dal laddu :)
निशा: प्रजाक्ता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rubygem
thanks a lot !! I was looking for it.