अलसी की पिन्नी – Alsi Pinni Recipe – Alsi Ladoo Recipe

📅 15 नवंबर 2010 👁 7.4 लाख बार देखी गई 💬 179 कमेंट ★ 3.6 (11373)

image

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है. इस मौसम में आपके परिवार को अधिक केयर की जरूरत है. अलसी (Linseeds or Flax Seeds) से बने खाद्य पदार्थ (Alsi Recipes) आपके परिवार को सर्दी जुकाम खांसी आदि से लड़ने की प्रतिरोधात्मक शक्ति देते हैं.

Benefits of Alsi Seeds- Flax Seeds
अलसी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 नाम के अम्ल होते हैं जो आपके शरीर के कोलोस्ट्रोल को संतुलित करते हैं. अपने पदार्थ गुण में अलसी के बीज अखरोट और बादाम को मात देते हैं लेकिन मूल्य में बहुत सस्ते.  आयुर्वेद के अनुसार अलसी के बीज (Linseed or Flax Seeds) वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं

अलसी की पिन्नी (Alsi Pinni) सर्दियो में खाई जाने वाली पारम्परिक पौष्टिक मिठाई है. अलसी की पिन्नी सर्दियों में बनाकर रख लीजिये, रोजाना 1-2 अलसी की पिन्नी (Alsi Ki Pinni) खाइये, सर्दी, जुकाम, खासी, जोड़ों के दर्द सभी में फायदा पहुंचाती है., तो आइये अलसी की पिन्नी बनाना (Alsi Ladoo or Alsi Ki Barfi) शुरू करें.

Read - Alsi Pinni Recipe – Alsi Ladoo Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Imgredients for Alsi Ki Pinni

  • अलसी- 1 कप ( 150 ग्राम)
  • गेहूं का आटा- 1 कप (150 ग्राम)
  • चीनी- 1 कप (200 ग्राम )
  • घी- ¾ कप (200 ग्राम)
  • अखरोट- 2 टेबल स्पून
  • गोंद- 2 टेबल स्पून
  • बादाम- 2 टेबल स्पून
  • काजू- 2 टेबल स्पून
  • इलायची- 7 से 8
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Alsi Ki Pinni

अलसी (Linseeds or Flax Seeds) को थाली में डालकर अच्छी तरह छान बीन कर साफ कर लीजिये.
Alsi Ki Pinne Ingrediets
कढ़ाही गरम करके इसमें अलसी डालिये. अलसी को लगातार चलाते हुए भून लीजिए. (अलसी रोस्ट करते समय चटचट की आवाज करती है और भुनने पर हल्की सी फूल जाती है. भुनी अलसी को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लीजिए और इसके बाद इसे मिक्सी में थोड़ा दरदरा पीस लीजिए. 

कढ़ाही में 1 टेबल स्पून घी डालिए और आटे को डालकर इसे लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. भुने आटे को किसी थाली में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाही में बचा हुआ घी डालकर हल्का गरम कर लीजिए. इसमें थोड़ा थोड़ा गोंद डालकर इसे चलाते हुए फूलने तक धीमी आंच पर भून लीजिए. सारा गोंद इसी तरह तलकर निकाल लीजिये.

बादाम और काजू को बारीक काट लीजिए. इलायची को छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए. 

ठंडा होने पर तले हुये गोंद को चकले पर या किसी थाली में बेलन की सहायता से दबादबा और बारीक कर लीजिये.

गोद तलने के बाद जो घी बचा हुआ है उसमें पिसी हुई अलसी को डालिये और कलछी से चला चला कर मीडियम और धीमी आग पर अच्छी महक आने तक भूनिये और थाली में निकाल लीजिये. अलसी पहले से ही भुनी हुई है, तो यह 5 मिनिट में अच्छे से भुन जाती है. 

चाशनी बनाएं

कढ़ाही में चीनी और आधा कप पानी डालिये और चाशनी बनने के लिये रखिये. चीनी घुलने तक चमचे से चलाइये और 1 तार की चाशनी तैयार कर लीजिये. चाशनी टैस्ट करने के लिये चमचे से 1 बूंद चाशनी प्याली में गिराइए और उंगली - अंगूठे के बीच चिपका कर देंखें कि जब ऊगली और अंगूठे को अलग करें तो चाशनी से 1 तार निकलना चाहिये. आग बन्द कर दीजिये.
How to make Alsi Ki Pinni
चाशनी में भुना आटा, भुनी अलसी, काटे हुये मेवे, गोंद और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.  हल्का गरम रहने पर हाथ से थोड़ा थोड़ा (एक नीबू के बराबर) मिश्रण निकालकर लड्डू बनाकर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. लड्डू के ऊपर 1 काजू का टुकड़ा सजावट के लिए लगा दीजिए और प्लेट में रख लीजिए. 

अलसी की पिन्नी तैयार है. सर्दियों में रोजाना 1 अलसी की पिन्नी को खाइये और बीमारी से बचे रहिए. 

सुझाव

  • आटे को लगातार चलाते हुए भूनिए. यह कढ़ाही के तले पर लगकर जलना नही चाहिए. 
  • गोंद को तलते समय आग धीमी और मीडियम ही रखें, तेज आग पर गोंद अच्छा नहीं फूलता, ऊपर से भुनता है और अन्दर से कच्चा निकल आता है.
  • गरम मिश्रण रहते ही लड्डू बना लीजिए वरना मिश्रण बिखरने लगता है. 
  • पिसी अलसी को मीडियम और धीमी आग पर ही भूनें. तेज आग पर भूनने से जलने का खतरा है.
  • चाशनी बनाते समय ध्यान रखें कि वह सही बने, चीनी पानी में घुलने के बाद ही चाशनी का टैस्ट कीजिये और 1 तार की चाशनी बना लीजिये, चाशनी ज्यादा होने पर, वह तुरन्त जमने लगेगी और पिन्नी नहीं बन सकेगी, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो वह जमेगी ही नहीं और पिन्नी नरम रहेगी.
  • सूखे मेवे आप अपने पसन्द से कम ज्यादा कर सकते हैं, आपको जो मेवा पसन्द हो वह डाल सकते हैं और जो मेवा न पसन्द हो वह हटा सकते हैं.

Alsi Pinni Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (11373 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (179)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

poojagoplani
Nyc reciepe bt yet i not u derstand that what is linseed ir flexseed from which we get it.
निशा: पूजा जी, फ्लेक्ससीड (अलसी) उन दुकानों पर मिलेंगी जहां दालें और अन्य अनाज मिलते हैं.
SUNITA GROVER
VERY VERY TASTI PINNI.CAN WE ADD KHAS-KHAS IN THIS RECIPE.

निशा: सुनीता जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार खसखस का उपयोग कर सकते हैं.
Jasbir singh
Can be use for uric acid pr galbladder stone patients
Anuradha Agarwal

hello nisha ji. mujhe ye puchna hai ki kya alsi ki pinni banane ke liye chashni banana zaruri h ? maine dekha h ki besan ya aate ke laddu banate time usme aise hi bura chini daalk mix kar lete hai. to kya isme bhi bura chini nhi daal k mix kar sakte ? or brown sugar use kr sakte h ya nahi pls reply ? i m going to make these pinnis.


thankyou.


निशा: अनुराधा जी, इसमें बूरा डाला जा सकता है, बाइन्डिंग के लिये थोड़ा घी डालना पढ़ेगा, ब्राउन शुगर भी यूज की जा सकती है.
Rrameysh

Kya Alsi ka laddoo til ke laddoo ki tarah inaa aataa banaye banaa sakte hain . agar haan to uskaa tarikaa bataayiyegaa


 

S.K.Rajpal
I am 56 yrs male & my Triglyceride,Total Cholesterol,LDL,HDL etc are very high. If I use these Flex seed pinni with desi ghee will it create more problem or good for high cholesterol? Kindly suggest. Thnx.
sanjay
Ek baat bataiye alsi k beej ka matlab jawas hota h kya?
DUTTA PRAMOD KUMAR
Dear Nisha ji,
Thank you very much this recipe is too good for me because i like alsi toomuch.
mem i am eating after roast. please advice its good.
i am using Alsi with wheat floor making chapati, using after making toor dal mix alsi powder.
its too good for our body.
Thanks
निशा: दत्ता जी, आप इसे यूज करते रहें ये बहुत फायदेमन्द है.
MRIDULA SRIVASTAVA
nidha ji mera utrus removal ki surgery hui hai ...lower back pain bahut hai...kya ye laddu fayda karenge .. alsi ke laddu iss mausam me meri iss problem me kha sakte hai
निशा: मृुदुला जी, अलसी के लड्डू आप खा सकती हैं, लेकिन आपके दर्द में कितने फायदेमन्द होंगे, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.
nazma
Can I use dates syrup instead of sugar syrup.
निशा: नजमा जी, अवश्य कर सकते हैं.
anil
Thanks for good knowledge of Indian recipes
Nadeem
You should give all above question's answare in English rather in Hindi please,
Thanks
parminder
Please send me panjeeri di recpie I need it
निशा: परमिन्दर जी, गेहूँ के आटे की पंजीरी की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पंजीरी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Harbans Lal Paul
Gonds are of many kinds. Which one we use for alsi ki pinni ? Please let me know.
निशा:हरबन्स जी, खाने का गोंद ड्राई फ्रूट की दुकान पर मिलता है, आप वहां से इसे ले सकते हैं.
raj
I have read your recipes, it is good to gets Omega 3 Fatty Acid in the food. Gujarati people called him as Alasi
Anju Sharma
Hello
Nisha Mam, H r u,

Mam kya me aate ki jagah suzi use kar sakti hu.
निशा: अंजू जी, सूजी यूज कर सकते हैं, लेकिन आटा ज्यादा पौष्टिक होता है.
sheetal
Every one is saying/asking that
Recipe mai 750g sugar hai or
Banate time 250 g use kiya hai....

And u hav corrected that 250 g water use kiya hai
That will be 1/3 of sugar
Some confusion is there

But

Repice mai 800 g sugar or gur hai
And water ki quantity half
Yani 400 g hai
निशा: रेसिपी और वीडियो में अलसी की पिन्नी के लिये सारी चीजों के लिये मात्रा फरक है, रेसिपी में 500 ग्राम अलसी से पिन्नी बनाई है, और उसके अनुसार सारी चीजें ले ली हैं और वीडियो में 1 कप अलसी ली है, 150 ग्राम है, इसके अनुसार सारी चीजें ली है, अपने स्वाद के अनुसार चीनी की मात्रा थोड़ी कम ज्यादा की जा सकती है.
RAM AVTAR GOEL
BENEFIT OF ALSHI IN DETAIL
हर्ष
निशा जी - अलसी कि कीमत कितनी है.
निशा: हर्ष, अलसी रुपये 100/पर किग्रा के आस हो सकती है.
DEV KUMAR
hame bhi jankari leni he alsi ke bare me kay kay labh he
निशा: देव जी हां मैं अलसी पर आर्टीकल लिखने की कोशिश करती हूँ.
Ramu
mem,mera B P high hai (160,age 48yr) mein BP ki dava le raha hoon, colestrol bhi badha hua tha (dava khane se normal hai ab dava band hai ) main ak chambach alsi power roj leta hoon, kya meri BP ki dava isase band ho jayegi (pichhle chhah mahine se kha raha hoo) pl reply.


Thank u madem
निशा: रामू जी, अलसी पाउडर स्वास्थ के लिये बहुत फायदेमन्द है, लेकिन ये कहना कि इससे BP पूरी तरह कन्ट्रोल हो जाये मुश्किल है, प्लीज इसके लिये आप डाक्टर की सलाह लेंगे तो ज्यादा अच्छा है.
Balram Dalal
Mam alsi kin kin desease ke liye laabhdaayak hai or alsi Kayse lani chaayiye.
neetu
mam mere pass approx. 500 gm alsi 1 saal se rakhi hai. kya main wo use kar sakti hoon? wo kharab to nahi hui hogi. plz. bataiye.
निशा: नीतू, अलसी खराब होगी तो वह दिखाई देगी, अगर वह अच्छी है तो उसे यूज कर सकते हैं.
prasoon
aap ki recipes bahhut aahie hoti hai me vasa hi deka kar banata hu aur vo baut aachie banti hai.
निशा: प्रसून जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mohammed Ali
Aunti g
Can this laddus be eaten in summer also ? will there be any side effect of it if i have this laddus in summer on regular basis?
i believe the combination can treat my back pain also is it so ? if this can't what should i eat for back pain and leg pain due to weakness?

warm regards

Ali
gurwinderk goraya
hello mam aap ki alsi pinni recipe dekh ke main v pinni banai.
निशा: गुरविन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vibha`
Dear Ma'am
Maine aaj phir alsi pinni banayi. Is bar pinni bahut kum bani. Baki mixture ki pinni nahi bandh payi. maine usme doodh mila kar barfi bana di. Kya reason ho sakta hai ma'am. Ek baat aur.... is bar jab chasni banayi, to chini pighalne ke ek minute mein hi ek tar aa gayi. Isliye maine aur nahi pakaya. Kya yeh galti thi? Baaki poora process pehli baar ki tarah hi kiya tha.Please zaroor bataiyega.

Regards
निशा: विभा, चीनी में पानी कम डालने से चाशनी जल्दी ही बन कर तैयार हो जाती है, इसमें गलती कोई नहीं है, आटा भूनते समय घी थोड़ा ज्यादा ले लीजिये, चाशनी ठंडी होने पर आटा बिखरने लगता है, घी अधिक होने से ठंडा हो जाने पर भी आटे से पिन्नी बना सकते हैं वह जल्दी बिखरता नहीं है.

prachi
maine kal alsi ke ladoo banaye .. acche bane hain ... most imp mera 3 saal ka beta hai wo khaa raha hai .... thanks a lot maam ....ek thodi gadbad ho gayi ... jab maine chasni daalee to ladoo badhne ke liye wo kafi garm thee to maine fan on ker diya aur shuru me to laddu bahut acche bandhe ...lekin thodi hi der me poora material sook ke pwder ho gaya .:(((.. maine ek do ladoo banaye thoda ghee aur dal dal ke but bahut ghee dalna pad raha the to maine aise hi bher liya wo ladoo chura main kha loongi aur beta uske papa aur sab log ke liye kafi laddo ban gaye the wo ho jayenge :)
निशा: प्राची, ठंडा होने के बाद एसा होता है, कड़ाई में थोड़ा घी डालकर मेल्ट करके गरम कढ़ाई में मिश्रण डालकर हल्का सा गरम करके लड्डू बनाये जा सकते हैं, लेकिन आपने बिलकुल सही किया है, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Vibha
Hello ma'am
Maine alsi ki pinni banayi. Bahut acchi bani. Sabko bahut pasand aayi. Sabse acchi baat yeh ki mein apne 5 years ke bete ko yeh milk ke saath savere deti hoon. Ma'am mera beta savere -savere kuch nahin kha pata . Doodh peene mein bhi dikkat karta hai. Usko vomiting sensation hota hai. . Kya aap please alsi ki pinni jaisi kuch extremely healthy or fiiling recipes bata sakti hein jo woh 2-4 bites mein kha le! Eagerly waiting for a reply....
Regards

निशा: विभा जी, मुझे बहुत खुशी हुई कि आपका बेटा पिन्नी खा लेता है, वेबसाइट पर बहुत सारी रैसिपी हैं जो बनाकर बेबी को दे सकते हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
ragini
AAP gram aur cup doono deker confuse ker deti hai
...... mujhe iska mesaure samjh nahi aaya ...can u pls explain
निशा; रागिनी, आप जो मेजरमेन्ट अच्छा समझती हैं, उससे नापें ग्राम या कप, आपको बिलकुल भी परेशानी नहीं होगी.