केसर मलाई के लड्डू – Malai Ladoo Recipe – Kesar Malai Ladoo Recipe

📅 29 अक्टूबर 2010 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 45 कमेंट ★ 3.9 (4317)

केसर मलाई के लड्डू भी कई तरह से बनाये जाते है. पारंपरिक तरीके में मलाई और पनीर मिलाकर बनाया जाता है. आप इसे मावा में पनीर मिलाकर भी बना सकते हैं, और यदि आपके पास मावा उपलब्ध नहीं तो इसे कन्डेस्ड मिल्क के साथ पनीर को मिलाकर भी बनाया जा सकता है.

Read: Malai Ladoo Recipe – Kesar Malai Ladoo Recipe in English

आप मावा, मलाई या कंडेस्ड मिल्क की उपलब्धता के अनुसार इसे बना सकते है, हर तरीके से यह बेहद स्वादिष्ट बनेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Malai Laddu

  • पनीर - 400 ग्राम या 2 कप
  • घर की मलाई - 200 ग्राम या एक कप
  • पाउडर चीनी - 200 ग्राम या 1 कप
  • केसर - 25-30 धागे और  एक पिंच पीला कलर
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • पिस्ता - 10 (बारीक कतर लीजिये)
  • छोटी इलाइची - 4-5 (छील लीजिये)

विधि - How to make Kesar Malai Laddu
कढ़ाई में मलाई डालिये और चमचे से चलाते हुये 5-6 मिनिट भूनिये. मलाई मेल्ट होकर थोड़ी गाड़ी हो जायेगी,  कद्दूकस किये हुये पनीर को  मिलाइये और चमचे से चलाते हुये लगातार भूनिये, जब मिश्रण गाढ़ा हो जाय तब केसर को एक टेबल स्पून दूध में डाल कर घोलिये और मिश्रण में मिला दीजिये, लड्डू को अच्छा पीला कलर देने के लिये 1 पिंच पीला  कलर दूध में घोल कर मिश्रण में डालिये और मिला कर मिश्रण एकदम गाढ़ा होने तक  फिर से भूनिये.

मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल लीजिये और हल्का गरम रहने के बाद चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, कटे हुये काजू भी डालकर मिला दीजिये

थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये. लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपकाइये. स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्ड तैयार हैं

केसर मलाई  लड्डू (मावा के साथ) Kesar Malai Ladoo Using Mawa

  • पनीर - 400 ग्राम या 2 कप
  • मावा - 200 ग्राम या 1 कप
  • चीनी - 200 ग्राम या 1 कप
  • केसर - 1/4 छोटी चम्मच और एक पिंच पीला कलर
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • पिस्ता - 10-15(बारीक कतर लीजिये)
  • छोटी इलाइची - 4-5 (छील लीजिये)

विधि - How to make Kesar Malai Ladoo using Mawa
कढाई में मावा डाल कर  चमचे से चलाते हुये भूनिये.

मावा को 3-4 मिनिट तक भूनने के  बाद पनीर को कद्दूकस करके डाल कर मिलाइये और चमचे से चलाते हुये लगातार भूनिये.

चीनी डालिये, चीनी के घुलने और अच्छी तरह गाड़ा होने तक भूनिये.
Kesar Malai Laddu Recipe
केसर को एक टेबल स्पून दूध में डाल कर घोलिये और इस भुने हुये मिश्रण में मिला कर मिश्रण सूखने तक फिर से भूनिये या कलर दूध में घोल कर मिलाकर मिश्रण को भूनिये.

कटे हुये काजू के टुकड़े डाल कर मिलाइये. ठंडे होने पर थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये.

लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपकाइये. स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्ड तैयार हैं

केसर मलाई लड्डू (कन्डेस्ड मिल्क के साथ) Kesar Malai Laddu using Condensed Milk

  • पनीर - 400 ग्राम या 2 कप कद्दूकस किया हुआ.
  • कन्डैन्स्ड मिल्क - 400 ग्राम
  • घी - एक टेबल स्पून
  • केसर - आधा छोटी चम्मच या एक पिंच पीला कलर
  • काजू - एक टेबल स्पून
  • पिस्ता - 10-15(बारीक कतर लीजिये)
  • छोटी इलाइची - 4-5 (छील लीजिये)

विधि - How to make Kesar Malai Laddu using Mawa using Condensed Milk
कढ़ाई में कन्डैन्स्ड मिल्क, घी और पनीर डाल कर चमचे से लगातार चलाते हुये भूनिये, गाड़ा मिश्रण होने के बाद केसर को एक टेबल स्पून दूध में डाल कर घोलिये और इस भुने हुये मिश्रण में मिला कर मिश्रण सूखने तक फिर से भूनिये या कलर दूध में घोल कर मिलाकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक भूनिये. कटे हुये काजू या अन्य सूखे मेवे के टुकड़े डाल कर मिलाइये.

ठंडे होने पर थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये और गोल गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाकर रखिये.  लड्डू के ऊपर कतरे हुये पिस्ते और इलाइची के दाने चिपकाइये. स्वदिष्ट केसर मलाई के लड्ड तैयार हैं

स्वादिष्ट केसर मलाई के लड्डू तैयार हैं, आप इन्हैं फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खाइये और अपने मेहमानों को खिलाइये.

Kesar Malai Laddu Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (4317 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (45)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

SHEETAL
Please send me the name of the company who sell this laddu
akanksha khanna
recipes bahut achhi lagi hamari mummy ko . keh rahi thi try karengi or banane ki koshish karengi phir aapko batayengi
rachna
nisha ji aap mujhe plz goond ke ladoo bannane ki recepie bhi de jo winter me khhaye jaate hai.
sana
hi nisha ji, maine amla ka murabba try kiya tha, lekin uski chasni thodi gadi ho gaye hai, usko thin kaise karoon?
निशा: सना, थोड़ा सा पानी डालकर धूप में रख दीजिये.
indra
nishaji,maine turant paneer bana kar khoya me mila diya.sugar milane par to
just sub kuch mil kar koya jaisa ho gaya....danedaar nahi huaa!!!! phir mujhe PEDA banana pada....not able to make.
Monika
Greetings Mam,

I made these yummy looking ladoos today. Was so much tempted to taste them but did not because I will keep them for the Diwali puja :).

They look yummy and i am sure they taste yummy too.

Happy Diwali.

Regards,
Monika
anuja
nishaji agar ghar ki bni malayi na ho tho kay use karna chahiye

thanks
sangeetha
Nisha ji maine condensed milk ke sath laddu try kiya...sab thik lag raha hai lekin laddu ka gola jam nahi raha...haath me uthate hain to bikhar jaa raha hai...kya aap bata sakti hain ki galti kahan ho gayi hai
ruchi
nishaji very nice recipe ,plz annkut ki recipes bhi bataiye
निशा: रुचि, अन्नकूट की रैसिपी के लिये आप विशेष कालम में देख सकती हैं.
kuljeet
Nish g! thx a lot. main easa he kush dekh rahi thi. abhi bana kar dekhti hoon.
haan maine ghaver try kiya tha 2nd try main bahut acha bana.
Monika
Mam, you are just fantastic. I am planning to start making my sweets and savory items for Diwali from today. Logged into your site to get the receipe of Namakpare. And then saw this. You are just perfect. too good.

I do not have kesar at home. I will use fresh home made paneer. I am hoping that even without kesar the laddoos will taste good.

Happy Diwali to you and your family.

Regards
Monika
anu
nisha ji ye laddoo kitne din tak chal sakte hain?
निशा: अनु, ये लड्डू फ्रिज में रखकर 5 दिन तक रख कर खाये जा सकते हैं.
anjita sharma
pehli baar dekha, very nice...
Anuradha
Kesar Malai Laddu looks very delicious.