काबुली चने का पुलाव – Kabuli Chana Pulao Recipe

जब भी कभी हल्का सुपाच्य लेकिन स्वादिष्ट खाने का मन हो तो पुलाव या खिचड़ी ही ध्यान में आते हैं. एकदम हल्के मसाले वाला बासमती चावलों से महकता काबुली चने का पुलाव आपको बहुत पसंद आयेगा.
Read - Kabuli Chana Pulao Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kabuli Chana Pulao
- बासमती चावल- 1 कप (1/2 घंटे पानी में भीगे हुए)
- काबुली चने- ½ कप (6 से 7 घंटे पानी में भीगे हुए)
- घी/ तेल - 3 से 4 टेबल स्पून
- नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरा धनिया- 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक- 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- जीरा- ½ छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची- 3
- दालचीनी का टुकड़ा- 1 इंच
- लौंग- 4
- काली मिर्च- 10 से 12
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम
- नींबू- 1
विधि - How to make Kabuli Chana Pulao in Microwave
साबुत मसालों - काली मिर्च, लौंग, दाल चीनी और बड़ी इलाइची को छीलकर दरदरा कूट लीजिये.
पैन गरम कीजिए. इसमें घी डालकर गरम होने दीजिए. घी के पिघलने पर जीरा और दरदरे कुटे मसाले डाल दीजिए. इसके बाद, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मसालों को हल्का सा भून लीजिए. फिर, चने और चावल डाल दीजिए. 2 मिनिट तक मसाले को चावल और चनों में मिलाते हुए भून लीजिए.

भुने मसाले मिले चावल माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में निकालिये, चावल से दुगुना पानी, हल्दी पाउडर, नमक और नींबू का रस डालकर मिलाइये. प्याले का ढक्कन लगाइये और माइक्रोवेव में रखिये. 12 मिनिट के लिये माइक्रोवेव को सैट कर दीजिये.
माइक्रोवेव में चावल का पुलाव बन चुका है. पुलाव को माइक्रोवेव से निकालिये और पुलाव को चमचे से चला लीजिए. इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. खिला खिला काबुली चना पुलाव तैयार है. काबुली चना पुलाव (Kabuli Chana Pulao) के साथ अचार, कोई भी चटनी या तरी वाली सब्जी परोसिये और खाइये.
सुझाव
अगर कुकर में पुलाव बना रहे हैं, तो चावल और चने भूनने के बाद, चावल से दुगना पानी और नमक डालकर मिलाइये. कुकर का ढक्कन लगाकर एक सीटी आने तक पका लीजिये. कुकर का आधा प्रेशर निकलने के बाद कुकर का ढक्कन खोल लीजिए. पुलाव तैयार हो जाएगा.
Kabuli Chana Pulao Recipe video in Hindi
कमेंट (72)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंकित जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवीन जी, जीरा और मसाला भूनने के बाद आप दही या योगर्ट डाल सकते हैं और मसाले में हल्का सा भून लीजिये, बाकी सारा रेसिपी में दी गई तरीके से पुलाव बना सकते हैं.
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दुर्गा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks
निशा: मधु जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जतिन्दर जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
ek siti mein chane achche se pakate nahi hai aur kachche reh jaate hai.
निशा: रीता, आप पुलाव में चावल के साथ कावली चना पकाने है, चावल अच्छी तरह पक गये हैं और चने कच्चे लग रहे हैं तो पहले कुकर में तड़के के साथ चने डालकर थोड़ा पानी डालकर, उन्हैं धीमी आग पर ढककर 6-7 मिनिट पकने दीजिये इसके बाद चावल पानी डालकर एक सीटी आने तक पुलाव को पकने दीजिये, अब आपके चने कच्चे नहीं रहेंगे.
thk u
aaj Maine ye pulao banaya n my inlaws liked it too much..thank u so much n keep inspiring us to make awesome vegetarian food always...may god be with u
निशा: पूजा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: मो. अगर आप चाहते हैं तो अवश्य डालिये, धन्यवाद.
निशा: मिताली, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
and its ok mam thanks for reply me . and mam i am very impress u this way of learning. thanku mam. and i am wating your cake iceing thanks..........
निशा: नेन्सी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: नेन्सी, मैं वेजिटेरियन हूँ, केक की आइसिंग मैं जल्दी ही करूंगी.
Regards
निशा: दमनजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुपिन्दर, चने चावल के साथ पूरी तरह से उबल जाते है, बिलकुल कच्चे नहीं रहते, और पुलाव के लिये चने उबले चाहिये मैस्ड नहीं चाहिये.
निशा: नवीन, चावल बनाने में पानी डबल ही लिया जाता है, लेकिन अगर पानी बच रहा है, तो जितना पानी बच गया है उसी हिवाब से पानी कम कर लीजिये, चावल की वैरायटी का फरक हो सकता है.