काजू चिक्की – Cashew Brittle Recipe – Cashewnut Chikki Recipe

Cashew_Brittle

काजू चिक्की गुड़ और चीनी दोनों से बनाई जाती हैं, गुड़ से बनी काजू चिक्की नरम मुलायम होती है जबकि चीनी से बनी चिक्की अधिक कुरकुरी होती है.

Read - Cashew Brittle Recipe – Cashewnut Chikki Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cashew Brittle - Cashewnut Chikki

  • काजू - 250 ग्राम (एक कप)
  • चीनी या गुड़ - 250 ग्राम (एक कप)
  • घी - 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Cashew Brittle - Cashewnut Chikki

काजू को 2 टुकड़ों में काट लीजिये.

कड़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये, घी में चीनी डालिये और मिला दीजिये, तेज या मीडियम आग पर चीनी को पिघलने दीजिये. चीनी को चमचे से लगातार चलाते रहिये, चीनी तले में लगनी नहीं चाहिये.

जैसे ही चीनी पूरी तरह पिघल जाय, आग बन्द कर दीजिये, कटे हुये काजू डाल कर अच्छी तरह मिलाइये,    चिकनी की गई थाली या समतल जगह को चिकना करके, काजू मिश्रण को उसके ऊपर रखिये, बेलन को घी लगाकर चिकना कीजिये, चिक्की के मिश्रण को जितना पतला या मोटा आप चाहें बेलिये.
Cashew Brittle Cashewnut Chikki Recipe
चिक्की के गरम ही रहने तक जिस आकार में आप चिक्की के टुकड़े करना चाहते हैं यदि चाकू से निशान डाल दे, टुकड़े उसी आकार में तोड़े जा सकते हैं. ठंडा होने पर चिक्की के टुकड़े चाकू से नहीं हाथ से ही अपने पसन्द अनुसार टुकड़े कर लीजिये.

काजू की चिक्की तैयार है. काजू चिक्की (Cashew Brittle - Cashewnut Chikki) को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे महिने से भी अधिक दिन, काजू चिक्की कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 20 February, 2018 10:23:18 AM निकिता

    चाऊमीन

  2. 28 July, 2016 11:29:12 AM SHIVRAJ PARMAR

    please add video

  3. 18 February, 2016 12:41:37 PM asha om

    Nice Chikki recipe Thanks mamIt's very nice
    निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 17 February, 2016 11:33:04 PM atish

    Nish ji Cashewnut Chikki recipe ka video upload kar dijiye plz,
    निशा: आतिश जी, हम इसे जल्द ही अपलोड करेंगे.

  5. 25 February, 2015 12:08:33 PM khushboo

    Mam maine gud ki jagah shakkar ka use kya bt wo melt hone k baad pathar ki tarh hogya usme pani b milana tha kya ..aapne recipe main pani to likha hi naee
    निशा: खुशबू जी, काजू चिक्की को हमने चीनी से ही बनाया है, और इसमें पानी डालने की आवश्यकता नहीं होती.

  6. 11 January, 2015 01:59:19 AM priyanka agarwal

    nisha ji...maine kaju chikki banai jo aachi bani thi... thanks...
    निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 29 November, 2013 08:55:29 PM Chetana

    Uncle Ji, When she says Shakkar..she means the gur shakkar that is prevalent majorly in Haryana.

  8. 07 November, 2013 07:30:09 AM Samiti

    Nisha ji just aap mujhe moongfali chikki ki recipe bta skti hain plz...
    निशा: समिति, मूंगफली की चिक्की की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मूंगफली चिक्की लिखकर सर्च कर सकते हैं.

  9. 08 October, 2013 04:34:46 AM Harish Parihar

    Madam Ji,Chinee, Shakkar (Hindi) it`s commen name of Sugar (English).

  10. 09 July, 2013 02:13:53 AM mamta

    mam kya aap iska video upload kar sakti plz. wo b gur se bani huyi chikki se
    निशा: ममता, काजू और चीनी का वीडियो चैनल पर उपलब्ध है, प्लीज आप उसे मेन फोटो पर बने सिम्बल पर क्लिक करके देख सकती हैं.