शिमला मिर्च का रायता (Capsicum Raita Recipe)

simlamirch_raita

भारतीय खाने के साथ रायता का होना बहुत ही महत्व पूर्ण है. कई तरह के रायते हम बनाते हैं, शिमला मिर्च का रायता बड़ा स्वादिष्ट बनता है. आइये आज खाने के साथ शिमला मिर्च का रायता (Capsicum Raita) बनायें.

Read this recipe in English - Capsicum Raita Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Capsicum Raita

  • ताजा दही - 400 ग्राम (2 कप)
  • शिमला मिर्च - 1
  • भूना जीरा पाउडर  - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुआ)
  • सादा नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • काला नमक - 1 /4 छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Capsicum Raita

दही को फैट कर किसी प्याले में निकाल लीजिये.

Rosted Capcicum for Raitaशिमला मिर्च को ओवन या गैस पर भून लीजिये और ऊपर के छिलके को खुरच कर निकाल दीजिये. बीज हटाकर शिमला मिर्च को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.

फैटे हुये दही में कटी हुई शिमला मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च, भुना जीरा और हरा धनियां डालकर मिलाइये. शिमला मिर्च का रायता तैयार है

जीरा भुना हुआ न लेकर छोटी कढ़ाई में एक चम्मच घी या तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालकर भूनिये और रायते में तड़का लगा दीजिये.

 शिमला मिर्च का रायता इस तरह भी बनाया जा सकता है:

शिमला मिर्च को धोइये, डंठल निकालिये, बीच निकाल कर छोटा छोटा काट लीजिये.  छोटी कड़ाई में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिये, गरम कीजिये और गरम घी में आधा छोटी चम्मच जीरा और 1 पिंच हींग डाल कर, जीरा भूरा होने तक भून लीजिये, कतरी हुई शिमला मिर्च डाल कर हल्की नरम होने तक भून लीजिये.

भूनी हुई शिमला मिर्च, दही में मिलाइये और सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिलाइये. शिमला मिर्च का रायता तैयार है.

ठंडे शिमला मिर्च  रायते (Capsicum Raita) के साथ गरम गरम परांठे या नान परोसिये और खाइये.

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 10 मिनिट.

Capsicum Raita Recipe Video In Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 15 December, 2017 08:38:41 AM Payel Das

    Thank u mam....apke itne esy aur acche acche recipes ke liye....ap bouhat acchi ho....apke recipes dekh kar hi maine khana banana shikhi hu.....so thank u so much mam
    निशा: पायल जी, आपके इन प्रशंसा से भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 30 July, 2016 02:14:46 PM bittu kumar

    paneer ka disk

  3. 24 May, 2016 04:37:08 AM sandhya joshi

    your recipe is wonderfulyou explained very nice and ,your dishes are very simple to make and easy as well as tasty
    निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 09 May, 2016 11:54:52 PM raj

    Agar normal छाछ ka banana ho to kese banayenge
    निशा: राज जी, रायता तो इसी तरह बनायेंगे, लेकिन छाछ पतली होती है इसलिये रायता पतला और अलग स्वाद में बनेगा.

  5. 09 November, 2014 03:17:43 AM meenu

    Hi MadamThank you so much for ur all recipes. It's wonderful. Madam aapse ek request karni thi kya aap punjabi masala wadi banana sikha sakti hai. Jahan hum rehte hai wahan wadi nahi miti. Pls agar aap sikha dengi to bahut help hogi.Thankas
    निशा: मीनू जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.

  6. 18 October, 2014 11:55:29 PM rashmi dubey

    your recipe is very testy i love your recipes and thank u hum jaise logo ka help karne ke liye
    निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 02 June, 2014 08:59:25 AM sudha yadav

    your recipe is wonderfulyou explained very nicely
    निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 26 April, 2014 07:35:23 PM nusrat

    mam,your dishes are very simple to make and easy as well as tasty all the ingrediants are found in home. Thank you so much!
    निशा: नुसरत जी. बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 18 April, 2014 05:04:21 AM Swati jadhao

    Mam muze apse bahot kuch sikhne ko mila...thanx mam.
    निशा: स्वाति, ये मेरे लिये बहुत खुशी की बात है, बहुत बहुत धन्यवाद.

  10. 10 April, 2014 06:15:09 AM shreya

    mam, i luv yr all recipe......