कद्दू की बरफी – Kaddu ki Barfi Recipe

कद्दू की सब्जी तो हम लोग अक्सर ही बनाते हैं और कभी क्भी कद्दू का हलवा भी. आइये आज हम कद्दू की बर्फी (Kaddu ki Burfi) बनायें.
कद्दू की बर्फी (Kaddu ki Burfi) हम नवरात्रि के व्रत (Navratri Var Recipes) या अन्य व्रत में फलाहार के रूप में भी ले सकते हैं. कद्दू की बर्फी बनाने के लिये कद्दू एकदम पका हुआ पीला होना चाहिये, तो
Read this recipe in English - Pumpkin Barfi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu ki Barfi
- कद्दू - 1 किग्रा.
- घी - 4 टेबल स्पून
- चीनी - 250 ग्राम
- मावा - 250 ग्राम (तोड़्कर बारीक कर लीजिये)
- बादाम - 15 छोटा छोटा काट लीजिये
- काजू - 15 ( एक काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- इलाइची - 6-7 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
- पिस्ते - एक टेबल स्पून (बारीक कतरे हुये)
विधि - How to make Kaddu ki Burfi
कद्दू के बीज हटा कर छील लीजिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में बिना पानी डाले कद्दू डालिय, 2 टेबल स्पून घी भी डाल दीजिये, ढककर धीमी आग पर पकने रख दीजिये, थोड़ी देर में चमचे से चलाइये और फिर से ढक दीजिये. कद्दू को नरम होने तक पकने दीजिये.
नरम हुये कद्दू में चीनी डालकर पकाइये, चीनी के साथ मिलकर कद्दू से काफी मात्रा में पानी निकल आता है, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, कद्दू तले में न लगे, इस तरह कद्दू से पानी बिलकुल खतम होने तक पका लीजिये.

बचा हुआ घी डालिये और कद्दू को अच्छी तरह भून लीजिये. भुने कद्दूचीनी में मावा और मेवे मिलाइये और चमचे से चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि वह जमने वाली अवस्था में न आ जाय, इसके लिये उंगलियों से इस कद्दू के हलवे को चिपका कर देखिये वह उंगलियों से चिपकते हुये जमने सा लगता है. आग बन्द कर दीजिये और इलाइची पीस कर मिला दीजिये.
थाली में जरा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और ये मिश्रण थाली में डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये. 1 घंटे में कद्दू की बर्फी जमकर तैयार हो जाती है. बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक पिस्ते डाल कर चिपका दीजिये. कद्दू की बर्फी को आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये, परोसिये और खाइये.
बची हुई कद्दू की बर्फी (Kaddu ki Burfi) को एअर टाइट कन्टेनर में रखिये और फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाइये.
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अश्वनी जी, व्रत में फूल गोभी न खाये तो अच्छा है.
Kaddu Ki barfi lyi asi milk vich v kaddu pa k pka skde aa
Plz reply me
निशा: ओह हैरी मुझे आपका सवाल समझ नहीं आ रहा है.
निशा: नेहा जी, मिल्क पाउडर डाल सकती हैं.
निशा: रश्मि जी, 6-7 लोगों के लिए रह सकती है.
apki receipe
bnaane ka trika mujhe behat psand h....thanku so much.....luv u di.
maine sitaphal ki barfi banayi taste me to bahut badiya bani lekin mai isko ache se jma nahi payi means pieces katte samay ache se nahi kate or chipchipi se hath me ayi , kha kami reh gyi hogi??? pls batye.
निशा: शिखाजी, मिश्रण को जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाना होता है, थोड़ा कम पका हो तो बर्फी नहीं जमती.
mujhe sitaphal ki barfi ke bare me ye jannna tha ki isko jmane ke liye room temprature per hi chor de ya freezer me rakhe. pls ans jaldi dene ka kasht kare
निशा: शिखा जी, इसे रूप के अन्दर ही खुला रखा जाता है, अगर आप जल्दी इसे जमाना चाहें तो फ्रिज में खुला ही रख सकते हैं.
निशा: काजल जी, बर्फी को जमने के लिये बाहर ही रखा जाता है.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी कद्दू गोल और ओवन बड़ा होता है, मीठा भी होता है, लौकी अलग होती है, धन्यवाद.
निशा: सुरेन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी हां मैं आपके लिये चौलाई यानि कि रामदाने के लड्डू अवश्य बना दूंगी.
I'm 22 mujhe khanna bnane mai bilkul bhi interest nhi tha par apki iss website ne mera interest itna kar diya hai k har sham mai apki website se kuch kuch bnati rehti hu aunty maine bengoli rasgulle bnaye par wo kukar mai fatt gye uss trah nhi bne iske liye mai kya karu
निशा: सुधा, बंगाली रसगुल्ले के लिये दूध गाय का लीजिये या अमूल का फुल क्रीम दूध ले लीजिये, छैना को दिये गये तरीके से बनाइये, नरम छैना को अच्छी तरह मैस करके सारी चीजें ध्यान में रखते हुये रसगुल्ले बनाइये रसगुल्ले अच्छे बनेंगे.
निशा: लता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निष्ठा, 1 कि.ग्राम कद्दू की बर्फी बनाने के लिये 1 लीटर फुल क्रीम दूध यूज कर सकती हैं.
समोसे बनाने की रेसिपि भी डालिए।
निशा: बसंत, सर्च बटन पर समोसे लिखकर सर्च कर लीजिये, रैसिपी पहले से दी गई है.
निशा: ममता, बादाम का दूध सर्च बटन पर लिखिये, आप रैसिपी को देख सकती हैं, ये रैसिपी पहले से दी गई है.