आलू का रसा - Aloo Ka Rasa - Dahi Aloo Recipe

dahi ke aloo

बड़े हों या बच्चे आलू की सब्जी सभी पसन्द करते हैं. आलू की सब्जी अनेक प्रकार से बनती है. आज हम दही के आलू बना रहे हैं यानि कि आलू का रसा बनायेंगे , आप इस सब्जी को अवश्य पसन्द करेंगे.

आइये आलू का रसा बनाना शुरू करते हैं.

Read - Aloo Ka Rasa - Dahi Aloo Recipe In English

विधि - How to make Dahi ke alo

  • आलू - 500 ग्राम (6-7 मीडियम आकार के)
  • दही - 200 ग्राम ( 1 कप)
  • तेल  -1 - 2 टेबिल स्पून
  • हींग  — 1- पिन्च
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी
  • बेसन — 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च —1- 2 बारीक कटी हुई
  • नमक — स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Dahi ke aloo

आलू धो कर कुकर में उबाल लीजिये. ठंडा होने के बाद आलुओं को छील कर हाथ से मोटा मोटा तोड़ लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम  कीजिये, हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और बेसन डाले, मसाले को कलछी से चला कर हल्का सा भूनें.  आलू और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से चला कर 2-3 मिनिट तक आलू के ऊपर मसाला कोट होने तक भूनें और एक 2 - 3 कप पानी डाल दीजिये, सब्जी को ढक कर उबाल आने तक पकायें.

दही को फ्रिज से आधा घंटे पहले बाहर निकाल लें और फैट कर तैयार कर लें.

उबलते हुयी सब्जी में एक हाथ से दही डालें और दूसरे हाथ से चमचे से सब्जी बराबर चलाते रहें जब तक कि सब्जी में फिर से अच्छी तरह उबाल न आ जाय, सब्जी को चमचे से चलाना अब बन्द कर दीजिये और सब्जी में नमक मिला का सब्जी को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये.

आलू का रसा तैयार है, आलू के रसा में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे, पूरी के साथ परोसिये और खाइये.

 

Aloo Ka Rasa video

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 05 November, 2017 06:15:22 AM shilpi singh

    Mam apki recpi bahut hi testy hoti h maine bahut kuchh apse sikha h thanku mam
    निशा: शिल्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 11 May, 2017 01:24:28 PM deepika

    can i use khatta dahi in this recipe
    निशा: दीपिका जी, ज्यादा खट्टा दही सब्जी में खटास को बढा़ सकता है. पर अगर आप ज्यादा खट्टा खाना पसंद करते हैं तो डाल सकते हैं.

  3. 14 March, 2017 12:30:45 AM Deeksha

    Hi nisha g, Apko bahut bahut dhanyawad. Ap kitne pyar se khana banati h. Jab bhi mai aapka video dekhti hu may ki yaad aati h. Mujhe sadi ke pahle kuch banana nhi aata tha bas aapki recipes follow kar kar ke sab seekh gayi. Thanks for being with us.
    निशा: दीक्षा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.

  4. 10 December, 2016 09:39:02 PM पंकज

    मै सभी व्यंजन आपकी इस साइट से ही देखकर बनाता हूँ।बहुत बहुत धन्यवाद
    निशाजी।
    निशा: पंकज जी, हमारी वेबसाइट को इतना अधिक पसंद करने के लिए आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 09 September, 2016 05:58:16 AM annu

    Hello Nisha ji kya hum hara dhaniya ke place Mai pudina use karsakte hai......pzzzzz bataiye
    निशा: अनू जी, आलू के रसा में हरा धनियां ही डाला जाता है.

  6. 25 August, 2016 09:36:00 PM divya bhagat

    Hello nisha ji aaj first bar msg kar rahi hu apki batayi hui kafi recpie try ki ...and subhi ne bhut tarif ki thanku so much bhut help milti h apki batayi hui recpie se ...
    निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 11 August, 2016 05:48:21 AM Trapti

    Dear Nisha,I always like & make your recipes. They turnout to be yummy & enjoyed by my family. Thanks & God bless you!
    निशा: तृ्प्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 04 June, 2016 09:13:21 AM Abhay gautam

    Respected mam, i m going for cooking first time in my life , i m doing it only for my wife because today is my wedding anniversary, can u please tell me how to make this dish more interesting which makes my wife happy
    निशा: अभय जी, आप रैसिपी को अच्छे से फोलो करें ओर जो भी आप प्रेम से बनाएंगे आपकी पत्नी को वो बहुत पसंद आएगा.

  9. 01 May, 2016 11:18:10 AM archou

    Tamater chat

  10. 29 April, 2016 06:07:36 AM rishu singh

    Woow. I loving it
    निशा: रिशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.