धनियां की पंजीरी – Dhania Panjiri Prasad Recipe

dhaniyan_panjiri_prasad

धनियां पंजीरी प्रसाद (Dhaniya Panjiri Prasad) फलाहार व्रत में ये ही खाई जाती है. सामान्य पंजीरी आटे की होने के कारण फलाहार व्रत में प्रसाद के रूप में नहीं ली जाती, व्रत करने वाले लोग व्रत खोलते समय सबसे पहले इस पंजीरी को खाकर ही अपना व्रत खोलते हैं.

धनियां पंजीरी (Dhania panjiri) विशेष रूप से जन्माष्टमी के दिन फलाहार व्रत खोलने में भी खाई जाती है. वैसे आप धनियां की पंजीरी कभी भी बनाकर खा सकते हैं ये बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhania Panjiri Prasad

  • धनियां पाउडर- 100 ग्राम (एक कप)
  • देशी घी - 3 टेबल स्पून
  • मखाने - आधा कप
  • पिसी चीनी या बूरा - आधा कप
  • पका नारियल - आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • काजू ,बादाम - 10 - 10
  • चिरोंजी - एक चम्मच

विधि - How to make Dhaniya Panjiri Prasad

कढ़ाई में 1 टेबल स्पून घी डालिये और बारीक पिसे धनिये को अच्छी सुगन्ध आने तक भून लिजिये कुछ लोग  साबुत धनियां लेकर पहले उसे भून लेते हैं और बाद में बारीक पीस लेते हैं लेकिन मुझे पिसे धनियां को पीस कर पंजीरी बनान ज्यादा आसान और अच्छा लगता है.

मखाने को काट कर चार टुकड़े कर लीजिये और बचा हुआ घी डाल कर घी में तल कर निकाल लीजिये.  भुने मखाने को बेलन या किसी भारी चीज से दरदरा कर लीजिये.

काजू और बादाम छोटे छोटे काट लीजिये.

भुना हुआ धनियां पाउडर, दरदरे मखाने, कद्दूकस किया नारियल, बूरा और मेवे मिला कर पंजीरी बना लीजिये.

धनियां की पंजीरी (Dhaniya Panjiri)  तैयार है. ये धनियां की पंजीरी आप अपने लड्डू गोपाल को खिलाइये और आप खाइये.

 

सम्बन्धित

पंचामृत पंजीरी - Panchamrit Panjiri

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 04 August, 2019 03:33:53 AM Sheenam

    Apki bnai or sikhai hr dish mjedar hoti hai

  2. 24 March, 2018 11:03:41 PM Dr. Suhas Tayade

    It is a very good dish and it is awesome to taste

    • 26 March, 2018 04:40:17 AM NishaMadhulika

      Dr. Suhas Tayade , बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 03 July, 2017 03:34:42 AM Amarkant

    Loved it when you said Laddu Gopal...
    निशा: अमरकांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 25 August, 2016 11:30:52 PM ashok yadav

    Dhaniya ki panjiri kyon banate hai
    निशा: अशोक जी, जन्मष्टमी पर या फलाहार पंजीरी बनाने के लिये धनियां की पंजीरी ही बनाई जाती है.

  5. 24 August, 2016 09:53:57 PM Vedangi sharma

    Thanks nishaji, mere phali baar panjiri banani seekhi hai bachapan me in toh sirfkhaatye they aaj banai pahli baar bada accha laga
    निशा: वेदांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 24 August, 2016 04:48:46 AM Jyoti Sharma

    Thanks Nisha ji for Dhaniya Panjiri recipe
    निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 22 August, 2016 09:42:40 AM Bhawana

    Kya hum chiroji ki jagah kuch aur nahi dal saakta hai
    निशा: भावना जी, डाल सकते हैं.

  8. 11 February, 2016 11:49:00 AM vandana

    Hello nisha jeeAapki sari recipe bahut acchi hai or banana v bahut asaan hai.pr ek recipe mujhe apse sikhni hai jo meri favourate hai khurma Jo bihar ka famous hai.ye sayad khoya ya chene ka banta hai,maida wala nhi.pls mujhe batayiye.thanks
    निशा: वंदना जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.

  9. 20 October, 2015 12:42:22 AM priya

    It's a delusious food.