धनियां की पंजीरी – Dhania Panjiri Prasad Recipe

धनियां पंजीरी प्रसाद (Dhaniya Panjiri Prasad) फलाहार व्रत में ये ही खाई जाती है. सामान्य पंजीरी आटे की होने के कारण फलाहार व्रत में प्रसाद के रूप में नहीं ली जाती, व्रत करने वाले लोग व्रत खोलते समय सबसे पहले इस पंजीरी को खाकर ही अपना व्रत खोलते हैं.
धनियां पंजीरी (Dhania panjiri) विशेष रूप से जन्माष्टमी के दिन फलाहार व्रत खोलने में भी खाई जाती है. वैसे आप धनियां की पंजीरी कभी भी बनाकर खा सकते हैं ये बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhania Panjiri Prasad
- धनियां पाउडर- 100 ग्राम (एक कप)
- देशी घी - 3 टेबल स्पून
- मखाने - आधा कप
- पिसी चीनी या बूरा - आधा कप
- पका नारियल - आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
- काजू ,बादाम - 10 - 10
- चिरोंजी - एक चम्मच
विधि - How to make Dhaniya Panjiri Prasad
कढ़ाई में 1 टेबल स्पून घी डालिये और बारीक पिसे धनिये को अच्छी सुगन्ध आने तक भून लिजिये कुछ लोग साबुत धनियां लेकर पहले उसे भून लेते हैं और बाद में बारीक पीस लेते हैं लेकिन मुझे पिसे धनियां को पीस कर पंजीरी बनान ज्यादा आसान और अच्छा लगता है.
मखाने को काट कर चार टुकड़े कर लीजिये और बचा हुआ घी डाल कर घी में तल कर निकाल लीजिये. भुने मखाने को बेलन या किसी भारी चीज से दरदरा कर लीजिये.

काजू और बादाम छोटे छोटे काट लीजिये.
भुना हुआ धनियां पाउडर, दरदरे मखाने, कद्दूकस किया नारियल, बूरा और मेवे मिला कर पंजीरी बना लीजिये.
धनियां की पंजीरी (Dhaniya Panjiri) तैयार है. ये धनियां की पंजीरी आप अपने लड्डू गोपाल को खिलाइये और आप खाइये.
कमेंट (35)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमरकांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अशोक जी, जन्मष्टमी पर या फलाहार पंजीरी बनाने के लिये धनियां की पंजीरी ही बनाई जाती है.
निशा: वेदांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, डाल सकते हैं.
Aapki sari recipe bahut acchi hai or banana v bahut asaan hai.pr ek recipe mujhe apse sikhni hai jo meri favourate hai khurma Jo bihar ka famous hai.ye sayad khoya ya chene ka banta hai,maida wala nhi.pls mujhe batayiye.thanks
निशा: वंदना जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Nissha ji thanks thaniya panjeeri bahut hi achchi bani maine to first time banaya mai jadater recipe aapka follow kerti hun
निशा: मीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Jii mai mummy se poochne hi waali thi ye receipe fir socha ek baar online try karu.. Appki website par zaroor hogi..
Thanks a lot!!
निशा: विदुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for ur receipies.
Main pahli baar ladoo gopal apne ghar lekar aayi Hun is saal. Dhaniya Ki panjiri banana nahi aata Tha kyunki meri maa ne bhi kabhi nahi banayi..lekin aapne itne acche se samjhaya hai yaha jaise ma apni betiyon ko sikhati hai...bahut bahut thanks..iss janmastmi main jarur yeh Prasad banaungi...aapko bhi janmastmi Ki badhai..kanha ji aapko bahut yash pradan karen
निशा: नेहा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा, मैं अवश्य बना दूंगी.
निशा: स्वागतम अनु
aapki is recipe ne mujhe meri dadi ki yaad dila di... bachpan me bhoot bna kar khilati thi wo. ab aapki recipe ki wajah se main dobara unke haath k sawad ko yaad kr sakti hun thanku
निशा: स्वागतम कुसुम जी
निशा: धन्यवाद प्रज्ञा जी
DHANIYE KI BURFI Janmasthmi doobra aagayi... ab toh plz dhaniye ki burfi bata do.. plz ish baar mein ye banana chahti hoo.... its a request...
निशा: धन्यवाद इश, आपके लिये हमने तुरंत धनिये की बर्फी बनाई है,.
Plz maine itni baar request kiya hai .. aap plzzzzz Dhaniye ki burfi bhi bata do... ..its a humble request plzz.... mujhe yrs hogaye iski request karte karte plz... tell d receipe ... DHANIYE KI BURFI....
निशा: ईशि, आपके लिये धनियां की बर्फी लिखने की कोशिश करूंगी.
its been a long time, i requested you for the dhaniya burfi recipe... mere baad or logo ne bhi request kiya hai... plz accept this request..or Dhaniye ki burfi bata dijiye...i want to make it for my husband on his b'day... plzzz.....
thanks
निशा: विधु, मुझे दुख है कि मैं आपकी इस रैसिपी को अभी नहीं लिख पा रही हूँ.
निशा: शुभा, जी हां.
निशा: मनु, आप धनियां की पंजीरी बिना मखाने के बना लीजिये.
Thanks,apki recipes navratri mein kaam ayi.Please tell me how to make mawa, we don't get it in New Zealand.
Thanks soo much.
Alka
निशा: मावा बनाने की विधि आप विशेष कालम में देख सकती हैं.