सिवई की इडली – Vermicelli idli Recipe – Semiya Idli

📅 3 सितंबर 2010 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 46 कमेंट ★ 4.0 (3842)

image

सिवई की खीर, सिवई का हलवा या सिवई पुलाव ये सब तो अच्छे लगते ही हैं. सिवइयों से बनी इडली भी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, बहुत ही कम तेल से बनी ये रैसिपी आप नाश्ते में या शाम को कभी बना कर खा सकते हैं, तो आइये आज सिवइयों की इडली (Vermicelli idli ) बनाते हैं.

Read - Vermicelli idli Recipe – Semiya Idli

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vermicelli idli

  • सिवई (वरमीसैली) -  1 कप
  • सूजी (रवा) - 1/2 कप
  • दही - 1  कप
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • राई - 1/4 छोटी चम्मच
  • उरद की दाल - 1 छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
  • हरी मिर्च - 1 छोटी ( बारीक कतर लीजिये, यदि आप चाहें)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( छोटा छोटा काट लीजिये)
  • ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Vermicelli idli

सिवई और सूजी को छान कर एक कढ़ाई में डालिये, हल्का भूरा, सुगन्ध आने तक दोंनो को एक साथ ही भून कर किसी प्याले मे निकाल लीजिये.

दही को फैट कर सिवइयों में मिलाइये, यदि घोल गाड़ा लग रहा हो तो 1-2  टेबल स्पून पानी डाल सकते हैं, सब को अच्छी तरह मिला दीजिये.

छोटी कढाई में तेल डालिये और सरसों डाल कर तड़कने दीजिये, उरद दाल डालिये और ब्राउन होने तक भून लीजिये, करी पत्ता, अदरक और हरी मिर्च भी डाल दीजिये.
Vermicelli idli
भुना हुआ मसाला और नमक डाल कर सिवई दही के घोल में मिला दीजिये.  सभी चीजों को अच्छी तरह मिला कर मिश्रण को 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

कुकर में 2 गिलास पानी भर कर गरम होने रख दीजिये.  इडली स्टैन्ड के खांचों पर तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.

सिवई के घोल में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिला दीजिये, (मिश्रण को चमचे से बहुत देर तक न चलाते रहिये), जैसे ही घोल में एअर बबल दिखाई देने लगे, घोल को चलाना बन्द कर देंगे, मिश्रण को  चमचे से भरकर इडली स्टैन्ड के खाचों में डालिये, मिश्रण से भरे खांचे इडली स्टैन्ड में अरेन्ज करके इडली स्टैन्ड को कुकर के पानी में भाप बनने पर, कुकर में रख कर ढक्कन बन्द कर दीजिये लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये.

10 -11 मिनिट के अन्दर इडली पक कर तैयार हो जाती हैं. आग बन्द कर दीजिये. कुकर का ढक्कन खोलिये, खांचों को अलग करके रखिये.

इडली ठंडी होने पर चाकू की सहायता से इडली स्टैन्ड के खांचों से इडली निकाल कर प्याले या प्लेट में लगाइये.  सिवई की इडली तैयार है.

गरमा गरम सिवई की इडली (Vermicelli idli) , मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी या चने की दाल की चटनी, हर धनिये की चटनी किसी के साथ परोसिये और खाइये.

सावधानियां:

1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.

2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये.  मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.

Vermicelli idli Recipe – Semiya Idli Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (3842 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (46)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shivangi
nishaji


ini salt kya hota hain??? maine dukan main pucha to woh ino jo pani main dalkar dete hain woh t\dete hain...kya main isamain khane ka soada dal sakati hun???
pls reply..
निशा: शिवानी, पानी में डालकर पीने वाला ही ईनो साल्ट ही है.
archana
thanks nishaji if u can give recipe of eggless chocolate,pineapple cake. regards
sunita
188.53.80.235 RPSL
Saudi Telecom Co
kshknkmyjnyhjm
188.53.80.235 RPSL
snita
ip address 188.52.82.30 - JEDDAH - ISP

Matter reported to Service Providers
sunita
thanks nishaji this is something new looks tasty will try today itself also if u can give recipe of crispy homemade dosa i´ll be thankfull
regards
sunita
oooooooh! very tasty i try it
ruchi
very nice nishaji abhi tak to main sirf rava idli hi banati thi sivai daal kar kabhi nahin banai is saturday ko hi banatey hain ..thankx
SG
Nishaji, thanks for this recipe. Aisi aur bhi recipes, jo bachchonko nashte mein ya school lunchbox mein de sakein, aur jo healthy hon aur kum oily/spicy hon, bataiye na please.

Thanks a lot!
sunita
thanks nishaji this is something new looks tasty will try today itself also if u can give recipe of crispy homemade dosa i´ll be thankfull
regards
निशा: सुनीता, दोसा बनाना आप "नाश्ता "कालम में देख सकती हैं.
Soniya Makhija
Veery Good recipes
sweetsneha
nisha ji plz ye bataiye ki dal sukhi leni hai bhighoyi hui. or kya yha dal ka matlab dal ke powder se hai? plz reply soon. apke rply ke baad hi ye dish try kr payenge. vaise dekhne me to bht achhi lag rhi hai. so plz reply soon...
निशा: जी दाल तड़के में भून कर डाली गई है.
shraddha
nisha ji very nice receipe.plsssssssssssssss add how to make stuffed idli .reply soon
निशा: किसी दिन बनाते हैं.
seema
Nisha ji apki ye recpie bhi bhut achi lag rahi he, try jarur karugi, aur nisha ji mujhe soyabean ki chaap ki recpie bataye aur veg. manuchurian ki recpie bhi jaldi likhe, plz nisha ji jaldi ye recpie aap apni side pe de.
amrita
seems quite good; will try it soon. Thanks