सिवई की इडली – Vermicelli idli Recipe – Semiya Idli

सिवई की खीर, सिवई का हलवा या सिवई पुलाव ये सब तो अच्छे लगते ही हैं. सिवइयों से बनी इडली भी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, बहुत ही कम तेल से बनी ये रैसिपी आप नाश्ते में या शाम को कभी बना कर खा सकते हैं, तो आइये आज सिवइयों की इडली (Vermicelli idli ) बनाते हैं.
Read - Vermicelli idli Recipe – Semiya Idli
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vermicelli idli
- सिवई (वरमीसैली) - 1 कप
- सूजी (रवा) - 1/2 कप
- दही - 1 कप
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- उरद की दाल - 1 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
- हरी मिर्च - 1 छोटी ( बारीक कतर लीजिये, यदि आप चाहें)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( छोटा छोटा काट लीजिये)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Vermicelli idli
सिवई और सूजी को छान कर एक कढ़ाई में डालिये, हल्का भूरा, सुगन्ध आने तक दोंनो को एक साथ ही भून कर किसी प्याले मे निकाल लीजिये.
दही को फैट कर सिवइयों में मिलाइये, यदि घोल गाड़ा लग रहा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाल सकते हैं, सब को अच्छी तरह मिला दीजिये.
छोटी कढाई में तेल डालिये और सरसों डाल कर तड़कने दीजिये, उरद दाल डालिये और ब्राउन होने तक भून लीजिये, करी पत्ता, अदरक और हरी मिर्च भी डाल दीजिये.

भुना हुआ मसाला और नमक डाल कर सिवई दही के घोल में मिला दीजिये. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला कर मिश्रण को 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
कुकर में 2 गिलास पानी भर कर गरम होने रख दीजिये. इडली स्टैन्ड के खांचों पर तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
सिवई के घोल में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिला दीजिये, (मिश्रण को चमचे से बहुत देर तक न चलाते रहिये), जैसे ही घोल में एअर बबल दिखाई देने लगे, घोल को चलाना बन्द कर देंगे, मिश्रण को चमचे से भरकर इडली स्टैन्ड के खाचों में डालिये, मिश्रण से भरे खांचे इडली स्टैन्ड में अरेन्ज करके इडली स्टैन्ड को कुकर के पानी में भाप बनने पर, कुकर में रख कर ढक्कन बन्द कर दीजिये लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये.
10 -11 मिनिट के अन्दर इडली पक कर तैयार हो जाती हैं. आग बन्द कर दीजिये. कुकर का ढक्कन खोलिये, खांचों को अलग करके रखिये.
इडली ठंडी होने पर चाकू की सहायता से इडली स्टैन्ड के खांचों से इडली निकाल कर प्याले या प्लेट में लगाइये. सिवई की इडली तैयार है.
गरमा गरम सिवई की इडली (Vermicelli idli) , मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी या चने की दाल की चटनी, हर धनिये की चटनी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सावधानियां:
1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीना जी हां खाने का सोडा यूज कर सकते हैं.
निशा: पायल जी, वर्मीसैली और सूजी को मिलाकर हल्का सा भूनना है और फिर दही और मसाले मिलाकर इडली बना लीजिये.
Vermicelli ki idli ke batter mein khane ka soda dalkar 1 ghanta rakh sakte hain kya?
निशा: गीतान्जली जी, सोडा इडली बनाने से तुरन्त पहले डालें इडली अच्छी बनती है.
निशा: नीतू जी, आप किस रेसिपी के बारे में पूंछ रहे हैं, मैं नहीं समझ आप रही हूँ, जिस रेसिपी के बारे में सवाल है उसी रेसिपी पर हो तब मुझे रिप्लाई करने में आसनी होती है.
निशा: ज्योति जी, ये कमेन्ट जिस रेसिपी पर उसमें दाल यूज नहीं हो रही है, प्लीज जिस रेसिपि के बारे में पूछना चाहते हैं उस पर कमेन्ट लिखिये, मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है.
Well, thanks for the recipe. :)
निशा: श्रुति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
u r a true genius. a true teacher. i tried this and many more recipies of urs. thanks ma'am. my hubby is a big foodie. he loved this idli. thank u so much.
निशा: ज्योतिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उर्मी, आपके पास कोई एसा बर्तन हो जिसका ढक्कन अच्छी तरह बन्द हो जाता हो, इडली भाप से पकती हैं, बस इडली भाप पूरी तरह से मिलनी चाहिये, एसे बर्तन में इडली बनाई जा सकती हैं.
mai ise jaroor try karungi thank you nishaji chum chum reacipe bhi .batayen please please
निशा: आराधना, मैं चमचम रैसिपी का वीडियो जल्दी ही बनाऊंगी.
thank for your idili reacipe
निशा: सुमिन्दर, माइक्रोवेव सेफ इडली स्टैन्ड में इडली माइक्रोवेव में बनाई जा सकती हैं.
but plz aap isme chinese and italian dishes ki recipes bhi add kijiye na.
निशा: मेघा सुझाव देने के लिये धन्यवाद.
निशा: कल्पना, उरद की दाल साबूत भून कर डाली गई है.
yeh recipe bahut healthy hai breakfast ke liye. Please bataye aap kaun se cup ka hissab leti hai iss recipe aur apki baaki recipe ke liye.Mujhey aapki sari recipe bahut hi achi aur saral lagti hai.
निशा: शिल्पा, मैं नाप के लिये स्टैन्डर्ड कप जो प्रयोग में लाये जाते हैं उन्हैं ही प्रयोग में लाती हूँ.
निशा: रुचि, साबुत दाल का तड़का लगाना है.
निशा: वैशाली, धन्यवाद.
निशा: श्रुति, आप इडली के लिये, मोटा रवा ही इस्ते माल कीजिये.
Can you please send me a recipe of Veg pizza.
thank you
thank's
thnx very mch
निशा: रश्मि, दाल को भून कर एसे ही डालना है.
निशा: श्रुति, खाना सोडा भी डाला जा सकता है.