ब्रज माखन (Brij Makhan Recipe)

मक्खन के अनेकों रूप प्रचलित है. जैसे मक्खन मलाई, जो कि एकदम गाड़े झाग जैसे होता है, मक्खन जो दही को बिलो कर बनाया जाता है और पारम्परिक ब्रज माखन (Brij Makhan) जो दही बांध कर बनाया जाता है.
आज जमष्टमी हैं आप ब्रज माखन बना सकती है. ब्रज माखन बहुत ही स्वादिष्ट बनता है. यह बड़ा ही शीतल और ताकत देने वाला होता है.कृष्ण कन्हैया को ब्रज माखन बहुत ही पसन्द था. अपको भी बहुत पसन्द आयेगा. आइये आज हम ये स्वादिष्ट ब्रज माखन बनायें.
Read - Brij Makhan Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Braj Makhan
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)
- दही - 1 छोटी चम्मच
- मिस्री - 100 ग्राम
विधि - How to make Braj Makhan
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रख दीजिये और उबाल कर 3/4 रहने तक गाड़ा कर लीजिये.

उबाले हुये दूध को प्याले में निकालिये और ठंडा कीजिये जब दूध इतना गरम रह जाय कि आपकी उंगली दूध में डालने से उस तापमान को सहन कर पाये. दूध में दही डाल दीजिये और दूध को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये. 6-7 घंटे में दूध का दही जम जाता है.
दही को मोटे सूती कपड़े में डालकर पानी निकलने तक लटका कर रखिये, हाथ से निचोड़ कर सारा पानी निकाल दीजिये और फिर से लटका दीजिये, 3-4 बार यही प्रक्रिया कीजिये. दही में पानी बिलकुल न रहे, इस दही को आप प्लेट के ऊपर रख कर चकले या किसी भारी चीज से दबा कर रख दीजिये ताकि बचा हुआ पानी निकल जाय.

कपड़े से जमा हुआ माखन निकालिये और हाथ से एकसार कर लीजिये. मिस्री को दरदरा पीस लीजिये. माखन और मिस्री को अच्छी तरह मिला लीजिये.
ब्रज माखन के लड्डू कान्हा के प्रसाद के लिये तैयार हैं. सबको खाने के दीजिये आप भी खाइये.
कमेंट (56)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रिम्पा जी, दही से मक्खन और मक्खन से घी बनता है, लेकिन इससे हमने ब्रज माखन बनाया है, अब इससे घी नहीं निकलेगा.
Please reply . Thank u again for ur hard work and giving us these recipes.
निशा: यह ब्रज माखन आम मक्खन नहीं होता बल्कि श्रीखंड की ही एक किस्म होती है. आम तौर पर मक्खन दूध की क्रीम से बनाया जाता है. , सर्च बटन पर घर में मक्खन कैसे बनायें लिखकर आप सर्च कर सकती है, ये वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, उससे आप घी बना सकते हैं.
निशा: मनमोहन जी, मक्खन तो दही या क्रीम को मथ कर निकाला जाता है, लेकिन चक्का क्या है ये नहीं पता.
निशा: ज्यश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजना जी, मैं जल्द ही इस रेसिपी को बनाने की कोशिश करूंगी.
Aunty makhan malai joki ekdam ghaare jhaag jaisa hota hai aur belonewala ghee kaise banate hai kripiya in dono ka video upload karne ka kasht kare . Main ati abhari rahungi . Dhanyavaad .
निशा: पायल जी, पहले जब मिक्सर नहीं थे, और गांव में ये साधन नहीं होता, तो दही को मथानी से मथ कर माखन निकाला जाता है, आप मिक्सर में दही को चर्न करेंगी तो पहले झाग और बाद में ये झाग सोलिड मक्खन में बदल जाते हैं. आप इसे ट्राई कर सकती हैं.
निशा : स्वागतम धानी
निशा: तनवी जी, घर में दूध से निकली मलाई से उसी तरह का मक्खन बनता है.
तो हम गुजराती में जिसे खडी साकर कहते है उसे ही मिसरी कहते है क्या ?
निशा: निर्मल जी, मुझे गुजराती खड़ी साकर के बारे तो पता नहीं है लेकिन मिश्री शक्कर से अलग होती है, मिश्री भी 2 तरह की मिलती है एक तो चौकोर शक्कर के दाने जैसे लेकिन काफी बड़े एक जैसे और दूसरी क्रस्टल आकार केे बहुत बड़े बड़े अलग अलग साइज में.
निशा: निरमल जी, मिशरी शक्कर से ही बनती है, शक्कर के दाने छोटे छोटे होते हैं, लेकिन मिशरी के दाने बड़े बड़े होते हैं. मिशरी का स्वाद भी अलग होता है.
निशा: पारुल, पनीर टिक्का की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर टिक्का लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती हैं.
निशा: भारती, मैं कोशिश करती हूँ.
Request please let me know the recipe for Makhan Malai.
Thanks/Regards.
निशा: राजकुमार जी मक्खन बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मक्खन लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पंकज दही को मथकर मक्खन निकाला जाता है.
निशा: मीनाक्षी, दूध को मथ कर ही क्रीम निकाली जा सकती है, इसे घर में नहीं निकालना थोड़ा मुश्किल है.
निशा: विजय लक्ष्मी, आलू और प्याज को काट कर तैयार कीजिये, कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालिये और प्याज डालकर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और आलू डालिये, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, हरी मिर्च डालकर मिलाइये, 3-4 टेबल स्पून पानी डालिये, सब्जी को धीमी आग पर आलू नरम होने तक पका लीजिये, हरा धनियां और गरम मसाला डालकर मिलाइये. आलू प्याज की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है.
निशा: रेनू, वेवसाइट पर मेन्गो आइसक्रीम और मेन्गो की बहुत सारी रैसिपी हैं, आप सर्च बटन पर mango लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
Aapke recipes vastav mein bhagwaan Sri Krishna ko bhog lagane laayak hai...
Bahut Bahut dhanyavaad aapka... Isi prakaar nayi nayi receipes bhagvaan ki prasannta ke liye banaye...
निशा: रेखा सोनी, यह ब्रज माखन आम मक्खन नहीं होता बल्कि श्रीखंड की ही एक किस्म होती है. आम तौर पर मक्खन दूध की क्रीम से बनाया जाता है.