ब्रज माखन (Brij Makhan Recipe)

📅 2 सितंबर 2010 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 56 कमेंट ★ 4.0 (5391)

मक्खन के अनेकों रूप प्रचलित है. जैसे मक्खन मलाई, जो कि एकदम गाड़े झाग जैसे होता है, मक्खन जो दही को बिलो कर बनाया जाता है और पारम्परिक ब्रज माखन (Brij Makhan) जो दही बांध कर बनाया जाता है.

आज जमष्टमी हैं आप ब्रज माखन बना सकती है. ब्रज माखन बहुत ही स्वादिष्ट बनता है. यह बड़ा ही शीतल और ताकत देने वाला होता  है.कृष्ण कन्हैया को ब्रज माखन बहुत ही पसन्द था. अपको भी बहुत पसन्द आयेगा. आइये आज हम ये स्वादिष्ट ब्रज माखन बनायें.

Read - Brij Makhan Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Braj Makhan

  • दूध  - 1 लीटर (फुल क्रीम)
  • दही - 1 छोटी चम्मच
  • मिस्री - 100 ग्राम

विधि - How to make Braj Makhan

दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रख दीजिये और उबाल कर 3/4 रहने तक गाड़ा कर लीजिये.

उबाले हुये दूध को प्याले में निकालिये और ठंडा कीजिये जब दूध इतना गरम रह जाय कि आपकी उंगली दूध में डालने से उस तापमान को सहन कर पाये.  दूध में  दही डाल दीजिये और दूध को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये. 6-7 घंटे में दूध का दही जम जाता है.

दही को मोटे सूती कपड़े में डालकर पानी निकलने तक लटका कर रखिये, हाथ से निचोड़ कर सारा पानी निकाल दीजिये और फिर से लटका दीजिये, 3-4 बार यही प्रक्रिया कीजिये. दही में पानी बिलकुल न रहे, इस दही को आप प्लेट के ऊपर रख कर चकले या किसी भारी चीज से दबा कर रख दीजिये ताकि बचा हुआ पानी निकल जाय.

कपड़े से जमा हुआ माखन निकालिये और हाथ से एकसार कर लीजिये.  मिस्री को दरदरा पीस लीजिये.  माखन और मिस्री को अच्छी तरह मिला लीजिये.

ब्रज माखन के  लड्डू कान्हा के प्रसाद के लिये तैयार हैं. सबको खाने के दीजिये आप भी खाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (5391 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (56)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pramendra
Nisha ji, Namaste. Amkhan Malia jhaag wali kaise banayi jati hai,please bataiye.
amrita
namaste nishaji,is makhan se ghee kaise banaye kya aap bata sakti hain?dhanyawaad.
Kallu maali
Nisha ji thank u 4 recepy.
Prachi shukla
Nisha ji maakhan kaise bnate?

निशा: प्राची, सर्च बटन पर घर में मक्खन कैसे बनायें लिखकर आप सर्च कर सकती है, ये वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है.
nalini
nishaji, pleae write other two recipes of makkan also
manju nirala
nisha ji namkeen bnanne ki vidhi batiya, jisme gathiya fingars aadi rahta hai.

dhanyavad.

निशा: मंजू, हम लिखेंगे.
nalini
NISHAJI, PLEASE WRITE OTHER TWO RECIPES OF MAKHHAN YOU HAVE MENTIONED ABOVE. PLEASE
Raaghav
मैंने इसे आपके द्वारा बताये गए विधि से मक्खन बनाने का प्रयास किया. परन्तु परिणाम स्वरुप मुझे जो चीज़े बनती दिखी उसका स्वाद और रूप कुछ श्रीखंड जैसा था.
कुछ नया प्रयास करने में हमेशा आनंद आता है वो तो आया ही कम से कम .
आपसे अनुरोध है की हमें मक्खन बनाने दुसरे तरीकों की जानकारी भी दें. मलाई से मक्खन बनाने की काफी recipes मिल जाती हैं. किन्तु दही बिलोकर या मथकर कैसे बनाएं वही बताएं तो कृपा होगी.
आपकी अधिकाँश recipes मुझे पसंद हैं और उन्हें मैं try करता रहता हूँ. धन्यवाद.
mohan
nisha ji es parkar makkhan nahi ban sakta
mayuri
Nisha Ji Namstey,
Nisha ji ye receipe to bohat hee kamal ki hai,, swadisht or saral...
kya aap mujhe BASUNDEE bana ne ka tarika bata sakti hai.. ye kaise banayi jati hai.
or saath saath KAJU-PISTA ROLLS bhi..plz
POOJA KATARIA
MAKHAN MISRI
INDU.R.PUROHIT
I LIKE ALL UR BRAJ MAKAHAN IS VERY VERY GOOD THIS IS LIKE MAKING SHREEKHAND WE CAN ADD KESER AND ELICHE IN THE SAME TO GET GOOD TEST
anju
Nisha ji, braj makhan govardhan pooja par bhi banaya jata hai kya?
priya
nishaji jaise ladoo tho ban he nahi paate jabki sara paani nikal jata hai phir bhi kapde pr makhan jama hua nahi nikalta koi solution btaye nishaji
निशा: कपड़े को किसी भारी चीज से दबा कर रख दीजिये या बार बार हाथ से निचोड़ कर टगा कर पानी को पूरी तरह से हटा सकती है.
nice,I like it!!!!!
sneha
kya ye Greek yoghurt k jaise hua ????
SG
Nishaji, this way of making makhkhan is new. In Maharashtra, Shreekhand is made out of the exact same thing. It is called "chakka". Dahi is tied in a muslin cloth and all water is extracted out of it by hanging the potli for the water to drain out or even kept on a brick to absorb all the water. (Bad idea, since the whey is very healthy and can be used in other curries).
alka
thanx for reply
alka
kya ye makhn cake banane me bhi use kar sakte hei . aur plz boondi ke ladoo banana bhi bataiye
निशा: अल्का ये केक में यूज किया जा सकता है, लेकिन साथ में आपको घी और बटर तो डालना ही होगा. इससे केक किस तरह बनाया जाता है यह मै लिखूंगी.
varuna
hi nisha ji, kya app chilli paneer or biryani ki receipe bata sakti hai.
Advocate Ramkrishna M Kaoshik
Dear Nishaji,
What is the basic difference between
Brij Makhan and Shrikhand?
निशा: रामकृष्ण जी, ब्रजमाखन में दही से पानी की मात्रा बिलकुल निकाल दी जाती है माखन जितना सूखा मिश्रण कपड़े के अन्दर से निकलता है, जिसमें दरदरी मिस्री मिलाई जाती है, कन्हैया के प्रसाद के लिये ब्रजमाखन के लड्डू बना कर तैयार किये जाते हैं, इसका स्वाद एकदम मक्खन की तरह ही होता है. हम यही कहेंगे कि आप इसे बनाकर खाइये.
shuchi
nisha ji dahi jamne ke baad ,math kar makhan nikal sakte hai kya?
निशा: सुचि ब्रजमाखन इसी तरीके से बनाया जाता है.
sunita
thanks nishaji nice homemade bnutter
deepa
hello nishaji can you pls tell me the recepie of modak.
निशा: दीपा, विशेष कालम में जाकर मोदक रैसिपी को देख सकती हैं.
अनु
निशाजी ये क्या श्रीखंड जैसा होगा?
निशा: अनु, ब्रज माखन अलग है, इसके लिये दही से पानी की मात्रा बहुत अधिक निकाल दी जाती है.